प्रेग्नेंट महिलाओं से कभी नहीं पूछने चाहिए ये सवाल

प्रेग्नेंट महिलाओं को किस तरह के सवाल झेलने को मिलते हैं ये बात आप भी जान लें। 

 
Irritated pregnant woman

प्रेग्नेंसी की बात करें तो ये अपने आप में एक अनोखा अनुभव होता है, लेकिन हिंदुस्तान में इसे कई महिलाओं के लिए बहुत ही दर्दनाक बना दिया जाता है। ये और किसी कारण से नहीं बल्कि उस तरह की दखलअंदाजी की वजह से होता है जो घर ही नहीं बल्कि बाहर के लोग भी करते हैं। अरे भाई एक महिला अगर प्रेग्नेंट है तो उसे थोड़ी तो समझ होगी ही, इसके बारे में लोग समझना ही नहीं चाहते। हां, यकीनन पहली प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को गाइडेंस की जरूरत होती है, लेकिन इसका मतलब ये तो नहीं कि उसकी सांसों पर भी हम ताना कसें।

अब आप सोच रही होंगी कि भला मैं इस तरह की बातें क्यों कर रही हूं। क्या आपने कभी भी सोचा है कि इसका असर प्रेग्नेंट महिलाओं पर क्या होता है? आपको शायद इस बात का अंदाज़ा नहीं होगा, लेकिन ऐसे कई सवाल हैं जो उनके कॉन्फिडेंस को एकदम तोड़ देते हैं।

तो चलिए मैं अब बात करती हूं इसके बारे में कि आखिर किस तरह के सवाल लोगों को नहीं पूछने चाहिए।

1. क्या बेबी प्लान्ड था?

आपको यकीन नहीं होगा, लेकिन इस तरह के सवाल कई बार पूछे जाते हैं। बेबी प्लान्ड था या नहीं ये उसका निजी मामला है। आप उससे इतने निजी सवाल क्यों कर रही हैं? प्रेग्नेंसी और बेबी प्लानिंग को लेकर ना सिर्फ सवाल किए जाते हैं बल्कि हिदायतें भी दी जाती हैं जो सही नहीं है।

pregnant woman and issues

इसे जरूर पढ़ें- 30 की होने से पहले महिलाओं को जरूर जान लेनी चाहिए ये 5 चीज़ें

2. क्या तुम सिर्फ यही खा रही हो?

सभी का शरीर अलग होता है और सभी के हार्मोन्स भी अलग तरह से ही रिएक्ट करते हैं। ऐसे में अगर कोई महिला प्रेग्नेंट होती है तो उसे अलग-अलग तरह के पकवान खाने का मन कर सकता है या फिर उसे कुछ भी ना खाने का मन कर सकता है। आपको ये समझना होगा कि हर चीज़ में टोकना उसे पसंद ना हो ऐसा हो सकता है। कृपया उसे खाने दें, हां कुछ अगर अलग हो रहा है तो उसे सलाह दें, लेकिन ताना मारना या उसे बिल्कुल ही गलत कह देना सही नहीं है।

pregnancy issues and comments

3. क्या तुम्हें नहीं लगता तुम ज्यादा मोटी या कमजोर हो?

हर किसी का शरीर अलग होता है और प्रेग्नेंसी के बाद उसका शरीर कैसे रिएक्ट करता है ये भी अलग बात है। ये जरूरी नहीं कि अगर आप मोटी हुई थीं या फिर पतली ही रही थीं तो आपकी कलीग भी प्रेग्नेंसी के समय इसी तरह से हो जाए। उसका शरीर अलग है। बॉडी शेमिंग के बारे में इतनी सारी बातें करने के बाद भी अभी तक लोग ये नहीं समझ पाए हैं कि आखिर बॉडी शेमिंग कितनी ज्यादा बुरी होती है। ये जिंदगी के हर पहलू पर असर डाल सकती है।

4. क्या मैं भी तुम्हारे पेट को हाथ लगाऊं?

पुरुष हो या महिला भला किसी को भी कोई प्रेग्नेंट लेडी अपने पेट पर हाथ क्यों रखने देगी? पर आपको ये जानकर यकीन नहीं होगा कि इस तरह के सवाल कितने लोग पूछते हैं। मेरी एक कलीग के साथ ऐसा हो रहा है जो आए दिन इससे परेशान रहती है। हर किसी को ये पसंद नहीं होता कि कोई आकर उसे छुए भले ही नियत अच्छी ही क्यों ना हो। ये जरूरी है कि आप इस तरह के सवाल पूछना बंद करें। क्यों किसी की प्राइवेसी को खराब करना?

issues with pregnant women

इसे जरूर पढ़ें- सोशल मीडिया पर No Shame Campaign तो ठीक, लेकिन महिलाओं को असल में कब मिलेगा शर्मिंदगी से छुटकारा?

5. क्या तुम डिलीवरी के बाद भी काम करोगी?

ये उसकी मर्जी है। आपको इससे क्या लेना देना है कि वो काम करे या नहीं करे। कोई पुरुषों से तो ये नहीं पूछता कि क्या वो पिता बनने के बाद या शादी करने के बाद काम करेंगे या नहीं। इस तरह के सवाल उसके मन में अजीब से प्रेशर डाल सकते हैं और इसलिए ये जरूरी नहीं कि आप भी उससे ये सवाल पूछें। कई बार लोग इस तरह के सवालों से उसके मन में गिल्ट की भावना पैदा कर देते हैं कि क्या वाकई ये जरूरी है भी या नहीं। कहीं वो अपने बच्चे को छोड़कर गलती तो नहीं कर रही है? ऐसा ना करें।

इसके अलावा, बेबी बंप को लेकर कमेंट करना, स्किन और बालों को लेकर कमेंट करना सभी कुछ खराब है। ऐसा बिल्कुल ना करें। प्रेग्नेंसी में महिला बहुत इमोशनल होती है और ऐसे में ये जरूरी नहीं कि आप उसके साथ ऐसा व्यवहार करें। आपका इस मामले में क्या ख्याल है और क्या आपके साथ भी ऐसा कोई एक्सपीरियंस रहा है? ये हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP