Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या राम मंदिर जो लोगों की आस्था का प्रतीक है। इसी विश्वास के साथ इस मंदिर को तैयार किया गया है जिसे बनने में 500 साल का समय लगा है। इसी समय सीमा को समाप्त करने के लिए 22 जनवरी 2024 को मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है, जिसका न्योता देश के हर घर में भेजा जा रहा है ताकि इस दिन का साक्षी वो हर व्यक्ति बने जो इस मंदिर के बनने का सपना देखता था। रामलाल के इस भव्य स्वागत के लिए लोग अलग-अलग जगह से पूजा की और खानपान की चीजें भेज रहे हैं ताकि उनके द्वारा किया गया प्रयास इस सफर से जुड़ सके। चलिए जानते हैं किन-किन जगह से 22 जनवरी के लिए खास चीजें भेजी जा रही हैं।
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों-शोरो से की जा रही है हर किसी को इस दिन का आमंत्रण भी भेजा जा चुका है। वहीं गुजरात से एक ऐसी धूपबत्ती भेजा गई है जो 108 फीट लंबी है और जिसका वजन 3,610 किलो बताया जा रहा है। ये सिर्फ इस खास अवसर के लिए तैयार कि गई है। इसे रोड के जरिए अयोध्या भेजा गया। अब ये प्राण प्रतिष्ठा के दिन जलाई जाएगी। ऐसा कहा जा रहा है कि ये धूपबत्ती पूरे 1 से डेढ महीने तक जलेगी। आपको बता दें कि इसे बनाने में कई महीनों का समय लगा है।
राम मंदिर में लगने के लिए एक घंटा तैयार किया गया है, जो कि इस मंदिर की शोभा बढ़ागा साथ ही इसे और (राम मंदिर की तस्वीरें) ज्यादा सुंदर बनाएगा। आपको बता दें कि इसे बनाने में करीब 4 साल का समय लगा है। इसे अष्टधातु से तैयार किया गया है। इससे निकलने वाले आवाज काफी अद्भूत होगी, जो दूर-दूर तक लोगों को सुनाई देगी। इस घंटे को बनाने में करीब 25 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। इसका वजन 2100 किलो है इस घंटे की ऊंचाई 6 फीट और चौड़ाई 5 फीट है। ये घंटा जलेसर में तैयार किया गया है।
इसे भी पढ़ें: Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर के उद्घाटन में रणबीर और आलिया भट्ट के अलावा इन सेलेब्स को मिला इनविटेशन
इस मंदिर में जलने के लिए कई सारे दीये लगाए जाएंगे। लेकिन ये दीया बेहद खास होने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये दुनिया (रामलला की मूर्ति) का सबसे बड़ा दीया कहा जा रहा है जिसे राउरकेला ओडिशा में तैयार किया गया है। इसे बनाने में महीने लगे हैं। लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि 22 जनवरी से पहले इसे पूरा तैयार करके अयोध्या पहुंचा दिया जाएगा, ताकि प्राण प्रतिष्ठा के दिन इसे प्रजवल्ति किया जा सके।
इन खास चीजों के अलावा मंदिर के लिए आभूषण, भोजन सामग्री, दवाईयां, मंदिर की सजावट के लिए अलग-अलग फूल अन्य चीजों को भेजा जा रहा है ताकि 22 जनवरी तक ये सारी चीजे अयोध्या पहुंच जाएं। इसलिए हर दिन कुछ न कुछ चीजें अयोध्या मंदिर में आ रही हैं।
इसे भी पढ़ें: Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर की नींव में दबाई गई यह चीज, जिससे पता कर सकते हैं 100 साल पुराना इतिहास
भक्तों के विश्वास और भगवान राम के आशिर्वाद से इस मंदिर को तैयार किया गया है। अब हर कोई बस उनके विराजमान होने की प्रतिक्षा कर रहा है और 22 जनवरी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है ताकि वो भी भगवान राम के दर्शन कर सके।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Twitter
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।