कोरियन ड्रामा हो या BTS अब ये ग्लोबल ट्रेंड बन चुके हैं। लोग कोरियन स्किन केयर यूज कर रहे हैं, कोरियन भाषा बोलने की कोशिश कर रहे हैं, BTS के गानों पर थिरक रहे हैं और धीरे-धीरे कोरियन कल्चर को अपना रहे हैं। ऐसे में कोरियन भाषा सीखने का मन शायद आपका भी करे। कोरियन भाषा वैसे तो थोड़ी कठिन है, लेकिन इसकी ग्रामर और कुछ शब्द हिंदी जैसे हैं। इसलिए हिंदी के सेंटेंस के साथ कोरियन सीखना इतना भी मुश्किल नहीं है।
उदाहरण के तौर पर 'हां जी मां' कोरियन में होता है Hajima (हाजीमा) कोरियन भाषा में इसका अर्थ है- डोंट डू इट या इसे मत करो। आज हम आपको ऐसे ही कुछ कोरियन सेंटेंस के बारे में बताने जा रहे हैं जो रोजमर्रा में काम आते हैं।
कोरियन- अन-न्यॉन्ग-हा-से-यो
Annyeonghaseyo (हैलो), Annyongheegaseyo (गुड बाय) शब्द कोरिया में आपके बहुत काम आ सकते हैं। यह हैलो और गुड बाय दोनों के लिए इस्तेमाल होता है। कोरिया में आदर का बहुत ध्यान दिया जाता है इसलिए आपको इस शब्द को अपने से बड़ों से मिलने या उनके अलग होने पर बोलना होगा। इसका शॉर्ट फॉर्म अन्यॉन्ग (Annyong) भी होता है, लेकिन इसे ज्यादा कैजुअल माना जाता है।
इसे जरूर पढ़ें- Korean Drama: हिंदी में भी देख सकते हैं आप कोरियन ड्रामा, जानें कैसे
कोरियन- आनियो
आनियो (Aniyo) या आनि नहीं और ना होता है। अगर आपको किसी चीज के लिए मना करना है, तो इन शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है। (Mansplaining शब्द का मतलब)
कोरियन- मी-अन-हाम-नि-दा
Meeanhamnida को एक शब्द या सेंटेंस दोनों ही माना जा सकता है। यह माफी मांगने का थोड़ा फॉर्मल तरीका है। हालांकि, इसे कई मामलों में एक्सक्यूज मी की तरह भी इस्तेमाल किया जाता है। अगर आपको और फॉर्मल सेंटेंस बोलना है तो च्वे-स्योंग-हाम-नि-दा (Chway-seong-ham-ni-da) बोला जा सकता है।
कोरियन- क्विन-चा-नाचयो
इसे अगर आप सवाल की टोन में पूछेंगे, तो यह हाल-चाल पूछने का तरीका बन जाएगा और जवाब की टोन में पूछेंगे, तो यह 'नो प्रॉब्लम' बन जाएगा। इसका शॉर्ट फॉर्म क्विन-चा-ना भी होता है। यह वैसा ही है जैसे 'अच्छा' शब्द को अलग-अलग तरीके से बोलने पर उसका मतलब बदल जाता है। (चर्चित इंग्लिश शब्दों का हिंदी मतलब)
कोरियन- बान-गाप-सुम-नि-दा
अगर आपको कोरियन भाषा में किसी को ग्रीट करना है या फिर किसी से विदा लेनी है, तो फॉर्मल तरीके में यह भी बोला जा सकता है। इसे ऑफिस, स्कूल, सरकारी दफ्तर आदि में फॉर्मल तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है।
कोरियन- जाम-शि-मन-यो
इसका प्रनंसीएशन जाम नहीं, बल्कि जम होता है। यानी 'जमशिमनयो' इसे बोला जाएगा। यह ज और श को मिक्स कर निकाली गई ध्वनि होती है। इसका कैजुअल फॉर्म ज्योगियो (Jeogiyo) होता है।
इसे जरूर पढ़ें- आती है हिंदी तो आप बोल सकती हैं ये 7 कोरियन सेंटेंस
कोरियन- ओ-दि-ये-यो
Odiyeyo का इस्तेमाल किसी चीज को ढूंढने, रास्ते के बारे में पूछने, किसी इंसान के बारे में पूछने के लिए भी किया जा सकता है। इस सेंटेंस को रोजमर्रा में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
कोरियन- ओल-मा-ये-यो
शॉपिंग के दौरान जू-से-यो (Juseyo) और ओल-मा-ये-यो (Olmayeyo) बहुत ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। यह वैसे ही है जैसे अंग्रेजी में आप हाउ मच पूछते हैं।
कोरियन- हान-गुक-माल-जाल-मोट-हा-यो
Han-guk-mal jal mot-hae-yo (हान गुक माल एक साथ बोलें, जाल मोट हायो एक साथ) आप तब इस्तेमाल करेंगे जब किसी को बताना हो कि आपको कोरियन भाषा अच्छे से नहीं आती है। अगर आप कोरियन सीखने की कोशिश में हैं, तो यह सेंटेंस बहुत काम आएगा।
कोरियन- योंग-ओह-हाल-सु-इस-ओ-यो
अगर आपको इंग्लिश भाषा के बारे में जानना है, तो आप Yong-oh hal su iss-o-yo? पूछ सकते हैं।
उम्मीद है कि इसके बाद कोरियन भाषा के बारे में आपकी जानकारी थोड़ी और बेहतर हुई होगी।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।