
हर किसी के लिए अपना घर खरीदना एक सपने की तरह होता है। सालों की जमा पुंजी लोग घर खरीदने में लगा देते हैं। इतना ही नहीं, लाखों रुपये लगाने के बाद भी पैसे कम पड़ जाते हैं, जिसकी वजह से उन्हें बैंक से लोन भी लेना पड़ता है। महंगाई के इस जमाने में घर खरीदना जितना आसान सुनने में लगता है, उतना होता नहीं है। लगातार बढ़ रही प्रॉपर्टी की कीमतों ने आम आदमी के सपनों को मुश्किल बना दिया है। यही कारण है कि लोगों को टैक्स सेविंग से जुड़े नियम के बारे में पता होना चाहिए। इसी को ध्यान में रखते हुए हमने रियल एस्टेट डेवलपर युगेन इंफ्रा के एक्सपर्ट विजय कुमार अग्रवाल से बात की। उन्होंने बताया कि घर खरीदते समय टैक्स सेविंग के कौन-कौन से स्मार्ट तरीके आप अपना सकती हैं जिससे पैसे बच सकें।
एक्सपर्ट के अनुसार सही फाइनेंशियल प्लानिंग के लिए यह समझना जरूरी है कि टैक्स और लोन स्ट्रक्चर एक-दूसरे के साथ कैसे काम करते हैं। आज भी बहुत से लोगों को यह जानकारी नहीं है कि लोन के समय जो प्रिंसिपल अमाउंट होता है, उसकी रिपेमेंट पर इनकम टैक्स छूट देती है। यह छूट धारा 80C के तहत मिलती है। छूट में मिल रहे अमाउंट की बात करें, तो यह लगभग 1.5 लाख रुपये तक होती है। हालांकि, लोगों को ध्यान रखना चाहिए कि इसका फायदा हर स्थिति में नहीं मिलता। प्रॉपर्टी पर कंस्ट्रक्शन का काम पूरा होने के बाद ही आपको इस छूट का फायदा मिलता है।
इसे भी पढ़ें- फिक्स्ड और फ्लोटिंग होम लोन में क्या अंतर है, एक्सपर्ट से जानें एक आम आदमी के लिए कौन सा विकल्प है सबसे अच्छा?

इसमें एक और छूट का फायदा आप उठा सकती हैं। लोन के ब्याज (इंटरेस्ट) पर भी धारा 24(b) के तहत आपको फायदा मिल सकता है। इसमें आपको 2 लाख रुपये तक टैक्स पर छूट मिलने की संभावना रहती है, लेकिन ध्यान रखें कि घर खुद के रहने के लिए होना चाहिए। आप इसे बेचने या रेंट पर लेने के लिए खरीद रही हैं, तो इसका फायदा नहीं उठा पाएंगी।

अपना घर खरीदने जा रहे लोगों को इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि कई टैक्स छूट सिर्फ पुराने टैक्स सिस्टम (Old Tax Regime) में ही मिल पाती है। नए टैक्स सिस्टम के हिसाब से अगर आप घर खरीद रही हैं, तो सभी फायदे मिलना मुश्किल है। इतना ही लोकेशन के हिसाब से भी टैक्स की प्लानिंग तय होती है। इसके साथ ही फ्लोटिंग और फिक्स्ड इंटरेस्ट रेट में से आप किसका चुनाव करेंगे, यह भी आपके इनकम पर निर्भर करता है। एक छोटी सी गलती आपको लाखों रुपये का नुकसान करवा सकती हैं, इसलिए घर खरीदते समय सोच-समझकर फैसला लें। जब भी होम लोने लेने भी जाएं, तो सही होम लोन का चयन करें।
इसे भी पढ़ें- हर महीने होम लोन भरती हैं? एक्सपर्ट से जानें RBI की रेपो रेट में कटौती से EMI घटेगी या नहीं

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, hzi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।