herzindagi
taurus and sagittarius zodiac sign by jeevika

वृषभ और धनु राशि के कैसे होते हैं आपसी रिश्ते, टैरो एक्सपर्ट जीविका शर्मा से जानें

Compatibility Test: अगर आपकी राशि वृषभ है तो धनु राशि के साथ अपने संबंधों के बारे में यहां विस्तार से जान सकते हैं। 
Editorial
Updated:- 2022-11-01, 19:03 IST

सभी राशियां एक दूसरे के साथ कहीं न कहीं संबंध जरूर रखती हैं। कई बार एक राशि किसी दूसरी राशि पर हावी हो जाती है, तो कभी उनके बीच रिश्ते मधुर होने लगते हैं। किसी भी राशि का स्वभाव दूसरे से भिन्न होता है और वही उनकी दूसरों के साथ संगत को दिखाता है।

ऐसा हमेशा जरूरी नहीं है कि हर राशि के लोग अन्य राशियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखें। टैरो कार्ड रीडिंग से आप अपनी राशि का दूसरी राशि के साथ रिश्ता तय कर सकते हैं। पिछले कई दिनों से हम वृषभ राशि के अन्य राशियों के साथ रिश्तों की बात कर रहे हैं। उसी क्रम में आज टैरो एक्सपर्ट जीविका शर्मा वृषभ राशि का धनु के साथ कैसा संबंध होता है, उसे विस्तार से जानें।

वृषभ राशि का स्वभाव

वृषभ राशि के लोग स्वभाव से स्वतंत्र, जिद्दी, घमंडी, आत्मसंयमी, मेहनती, बातूनी और महत्वाकांक्षी होते हैं। वे हमेशा खुद को दूसरों से ऊपर रखते हैं और हर जगह अपने परिवार को ही अहमियत देते हैं।

इसे जरूर पढ़ें: Compatibility Test: वृषभ राशि के लोगों के कैसे होते हैं आपसी रिश्ते? टैरो एक्सपर्ट जीविका शर्मा से जानें

वृषभ राशि की धनु राशि के साथ अनुकूलता

taurus and sagittarius compatibility by jeevika sharma

वृषभ राशि के लोग मित्र, पार्टनर, बॉस और पार्टनर के साथ अलग तरह की अनुकूलता रखते हैं। आइए जानें इनके बीच के रिश्तों के बारे में।

एक मित्र के रूप में वृषभ और धनु की अनुकूलता

धनु राशि के साथ वृषभ की मित्र के रूप में अच्छी संगत होती है। ये दोनों राशियों के लोग आपस में बात करते हैं, गपशप करते हैं और कोई भी जानकारी साझा करते हैं। ये दोनों बुरे समय में एक दूसरे का समर्थन कर सकते हैं। वृषभ राशि (वृषभ राशि के लोगों का स्वभाव) के अतिसक्रिय स्वभाव से धनु राशि वाले कई बार चिढ़ सकते हैं और वृषभ राशि को धनु का लापरवाह स्वभाव थोड़ा अजीब लग सकता है।

एक पार्टनर के रूप में वृषभ और धनु राशि की अनुकूलता

taurus and sagittarius compatibility test

वृषभ और धनु की साझेदार के रूप में औसत अनुकूलता होती है। वे एक दूसरे का समर्थन करते हैं, वे समझ सकते हैं कि दूसरा व्यक्ति क्या चाहता है लेकिन उनके बीच संघर्ष हो सकता है। वृषभ राशि का पार्टनर हमेशा धनु की तरह यात्रा करना या बाहर जाना पसंद नहीं करता है। उनकी अलग-अलग प्राथमिकताएं हो सकती हैं जिन्हें समायोजित करना मुश्किल हो सकता है। इससे उनके बीच वाद-विवाद हो सकता है। वृषभ राशि के लोग गंभीर बातचीत करना चाहते हैं। जिसमें धनु हमेशा दिलचस्पी नहीं ले सकता है।

माता-पिता और बच्चे के रूप में वृषभ और धनु राशि की अनुकूलता

how is the compatibility of taurus and sagittarius

वृषभ और धनु माता-पिता और बच्चे के रूप में एक अच्छा बंधन साझा करते हैं। वे दोनों माता-पिता और बच्चे के रूप में एक-दूसरे का अच्छी तरह से मार्गदर्शन कर सकते हैं। माता-पिता के रूप में वृषभ राशि के लोग थोड़े सख्त हो सकते हैं जो धनु राशि के बच्चे को पसंद नहीं हो सकता है, लेकिन धनु राशि (धनु राशि के लिए शुभ रंग) वाले वृषभ का सम्मान करते हैं। एक बच्चे के रूप में वृष धनु राशि के माता-पिता की देखभाल करेगा।

इसे जरूर पढ़ें: मेष राशि का वृषभ राशि के साथ कैसा होता है रिश्ता, टैरो एक्सपर्ट जीविका शर्मा से जानें


बॉस और एम्प्लॉई के रूप में वृषभ और धनु राशि की अनुकूलता

वृषभ और धनु की बॉस और एम्प्लॉई के रूप में अच्छी संगतता हो सकती है। वे दोनों मुद्दों का विश्लेषण करने में महान होते हैं और जानते हैं कि इस पर कैसे काम करना है। वे दोनों एक टीम के रूप में बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं।

प्रोफेशनली इन दोनों का एक-दूसरे से अच्छा जुड़ाव है। वे एक-दूसरे के दृष्टिकोण को समझते हैं, आवश्यकता पड़ने पर वे चर्चा और सुधार के लिए तैयार रहते हैं। लेकिन धनु एक बिंदु पर सब कुछ तय करने के लिए वृषभ पर छोड़ सकता है। धनु राशि वाले ज्यादा तनाव नहीं लेना चाहते हैं।

इस तरह वृषभ और धनु राशि के लोग आपस में मिले जुले प्रभाव रखते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Image Credit: freepik.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।