धनु राशि के लोग स्वभाव से बहुत ज्यादा उदार और ऊर्जावान होते हैं। ये लोग हमेशा कुछ रोमांच की तलाश करते हैं और आशावादी होते हैं। यह बहिर्मुखी राशि हमेशा आशावाद और परिवर्तन पसंद करती है।
हालांकि, इस राशि के लोग थोड़े अधीर भी हो सकते हैं और कई बार अपने वालों से पीछे हट जाते हैं। धनु राशि के लोगों को उनकी ईमानदारी और हास्य की भावना के लिए सराहा जाता है।
जब रंगों की बात आती है तो ज्योतिष के अनुसार कुछ ऐसे रंग होते हैं जो इस राशि को उन्नति पर पहुंचा सकते हैं और कुछ रंगों का इस्तेमाल इनके जीवन में दुर्भाग्य को न्योता देते हैं। आइए Life Coach और Astrologer Sheetal Shaparia से जानें धनु राशियों के लिए शुभ और अशुभ रंगों के बारे में।
धनु राशि के लिए शुभ रंग
यदि आप धनु राशि के लिए शुभ रंगों की बात करते हैं तो चमकीले रंग आपके लिए बेहतर हो सकते हैं। इनका बहिर्मुखी स्वभाव अग्नि तत्व के साथ मेल खाता है। इसलिए आप हर अवसर पर चमकीले रंगों का इस्तेमाल करें। आइए जानें धनु राशि के लिए शुभ रंगों के बारे में।
नारंगी रंग
नारंगी रंग रोजमर्रा की जिंदगी में धनु राशि के साहस का प्रतिनिधित्व करता है। ये रंग उनमें हमेशा उन्हें आत्मविश्वास से भरने का काम करता है। किसी भी ख़ास अवसर पर आप यदि अपने कपड़ों के साथ गहनों का रंग भी नारंगी रखेंगी तो ये आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में मदद करेगा। यह रंग आपको अपने मन की बात कहने और सामाजिक संबंध मजबूत बनाने में भी मदद करेगा।
पीला रंग
पीले रंग का संबंध धनु राशि के उज्ज्वल और ऊर्जावान मूड से है। धनु राशि को सबसे खुश राशियों में से एक माना जाता है। भले ही धनु राशि वाले अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित हों, लेकिन वे कई बार गैर-जिम्मेदार भी हो सकते हैं।
यदि आप पीले रंग का इस्तेमाल करते हैं तो ये आपके अंदर जिम्मेदारी का भाव जगाने में मदद करेगा। नौकरी के लिए इंटरव्यू में जाते समय आप इस रंग को पहनने से बचने की कोशिश करें। इसके अलावा आप घर की दीवारों में भी पीला रंग करा सकते हैं जो आपके जीवन पर अच्छे प्रभाव डालेगा।
इसे जरूर पढ़ें: अगर आपकी राशि मेष है तो भूलकर भी न करें इन रंगों का इस्तेमाल
गुलाबी रंग
गुलाबी रंग की ही तरह धनु राशि स्वभाव से चंचल और दयालु होती है। उनके खुले विचारों से उत्साह और आदर्शवादी दृष्टिकोण पैदा होता है। गुलाबी रंग आपके चंचल स्वभाव को उजागर करने में मदद करता है।
अगर आप किसी भी अवसर में गुलाबी रंग के कपड़े पहनेंगे तो ये आपको सफलता दिलाने में मदद करेगा। अगर आप घर के बेडरूम की दीवारों में इस रंग का इस्तेमाल करेंगे तो ये आपके वैवाहिक जीवन को खुशहाल(वैवाहिक जीवन में खुशहाली के वास्तु टिप्स)बनाने में मदद करेंगे।
धनु राशि के लिए अशुभ रंग
गहरे रंग कभी भी धनु राशि के लक्षणों का प्रतीक नहीं होते हैं। इसलिए इन्हें कुछ रंगों से बचना चाहिए।
काला रंग
कभी भी धनु राशि को काले रंग का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ये रंग आपके जीवन में नकारात्मकता लाते हैं और शुभ काम को भी खराब कर सकते हैं। किसी भी अवसर पर इस रंग के इस्तेमाल से बचें।
इसे जरूर पढ़ें: वृषभ राशि वाले भूलकर भी न करें इन रंगों का इस्तेमाल, हो सकता है भारी नुकसान
स्लेटी या ग्रे रंग
स्लेटी रंग भी धनु राशि के लिए अशुभ माने जाते हैं। कभी भी शुभ अवसर पर इस रंग का इस्तेमाल न करें। यह रंग आपका आत्मविश्वास कम कर सकता है।
यदि आप अपनी राशि को ध्यान में रखकर सही रंगों का चुनाव करेंगी तो ये आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का कारण बन सकता है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों