Wed Apr 1, 2026 | Updated 03:11 PM IST HZ Awards 2026
 aaj ka dhanu rashifal 24 february 2026

Aaj Ka Dhanu Rashifal 24 February 2026: मंगलवार को उच्च का चंद्रमा दिलाएगा पुराने कर्ज और दुश्मनों से छुटकारा, जानिए धनु राशि की महिलाओं का विस्तृत राशिफल

धनु राशि की महिलाओं के लिए 24 फरवरी 2026 का दिन व्यावहारिक परीक्षा का है। वृष राशि में उच्च का चंद्रमा छठे भाव में मानसिक स्थिरता और चुनौतियों से निपटने की क्षमता देगा। स्वास्थ्य, करियर या कानूनी मामलों में समाधान मिल सकता है। प्रेम जीवन में जिम्मेदारियों पर चर्चा होगी, संतुलित संवाद महत्वपूर्ण है। आर्थिक मामलों में ऋण और खर्चों पर ध्यान दें, जबकि करियर में व्यवस्थित कार्यशैली सफलता दिलाएगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
Editorial
Updated:- 2026-02-24, 06:31 IST

Sagittarius Horoscope Today, 24 february 2026: आज का दिन धनु राशि की महिलाओं के लिए व्यावहारिक परीक्षा का दिन है। आज चंद्रमा वृष राशि में आपके षष्ठ भाव में स्थित है और यहाँ वह उच्च का माना जाता है। षष्ठ भाव रोग, ऋण, शत्रु, दैनिक कार्यशैली, अनुशासन और प्रतिस्पर्धा का प्रतिनिधित्व करता है। सामान्य तौर पर यह भाव चुनौतीपूर्ण माना जाता है, लेकिन जब यहाँ उच्च का चंद्रमा बैठता है तो यह आपको मानसिक स्थिरता और कठिन परिस्थितियों को संभालने की क्षमता देता है। मंगलवार की ऊर्जा इस स्थिति को और एक्टिव बना रही है। जो महिलाएं अपने स्वास्थ्य, करियर या कानूनी मामलों में संघर्ष कर रही थीं, उनके लिए आज समाधान की दिशा दिखाई दे सकती है। । षष्ठ भाव मेहनत मांगता है, और आज का दिन उसी मेहनत की कसौटी है।

आज धनु राशि का प्रेम राशिफल (Sagittarius Love Horoscope Today)

प्रेम जीवन में आज व्यावहारिकता अधिक रहेगी यदि आप विवाहित हैं, तो दैनिक जिम्मेदारियों को लेकर जीवनसाथी के साथ चर्चा हो सकती है। घरेलू काम, स्वास्थ्य या आर्थिक जिम्मेदारियों का संतुलन बनाना आवश्यक होगा। छोटी बातों को बड़ा मुद्दा बनाने से बचें। यदि संबंध में पहले से तनाव चल रहा है, तो आज आरोप-प्रत्यारोप से स्थिति और बिगड़ सकती है। साफ और संतुलित संवाद ही समाधान है। अविवाहित महिलाओं के लिए कार्यस्थल या सेवा क्षेत्र से जुड़े किसी व्यक्ति से परिचय संभव है। लेकिन केवल आकर्षण के आधार पर निर्णय लेना बुद्धिमानी नहीं होगी। व्यक्ति की स्थिरता और जिम्मेदारी को परखना जरूरी है।
उपाय: आज केले के वृक्ष या भगवान विष्णु के समक्ष दीपक जलाएं।

आज धनु राशि का करियर राशिफल (Sagittarius Career Horoscope Today)

करियर के क्षेत्र में आज का दिन कम्पटीशन और प्रेजेंटेशन का है। षष्ठ भाव कार्यस्थल और शत्रुओं का भाव है, इसलिए ऑफिस पॉलिटिक्स या कॉम्पिटिटर माहौल एक्टिव हो सकता है। अच्छी बात यह है कि उच्च का चंद्रमा आपको मानसिक संतुलन देगा। यदि आप सरकारी सेवा, चिकित्सा, शिक्षा, प्रशासन, बैंकिंग या कानूनी क्षेत्र में हैं, तो आज कोई जटिल मामला आपके पक्ष में जा सकता है। जो महिलाएं नौकरी बदलने का विचार कर रही हैं, उन्हें पहले वर्तमान स्थिति का पूर्ण मूल्यांकन करना चाहिए। बिना तैयारी के कदम उठाना नुकसानदेह होगा। आज आपकी सबसे बड़ी ताकत आपकी व्यवस्थित कार्यशैली होगी। जो काम आप सटीकता और समय पर करेंगी, वही आपकी पहचान बनाएगा।
उपाय: कार्यस्थल पर जाते समय हरे रंग का रूमाल अपने पास रखें।

More For You

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

sagittarius-career-horoscope

आज धनु राशि का आर्थिक राशिफल (Sagittarius Money Horoscope Today)

आर्थिक मामलों में आज ऋण, उधार या कर्ज से जुड़ी बातें सामने आ सकती हैं। यदि आपने किसी से पैसा लिया है या किसी को उधार दिया है, तो उसका निपटान करने की दिशा में कदम उठाना उचित रहेगा। अचानक खर्च संभव है, खासकर स्वास्थ्य या घरेलू आवश्यकताओं पर। हालांकि स्थिर आय बनी रहेगी। इन्वेस्टमेंट के मामले में आज रिस्क न लें। षष्ठ भाव सावधानी की मांग करता है। बजट बनाकर चलें और अनावश्यक खर्च पर रोक लगाएं। जो महिलाएं बिजनेश से जुड़ी हैं, उन्हें कर्मचारियों या साझेदारों की कार्यप्रणाली पर नजर रखनी चाहिए।
उपाय: आज किसी जरूरतमंद को दवा या फल का दान करें।

आज धनु राशि की सेहत (Sagittarius Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज पेट, पाचन तंत्र, गला और शुगर लेवल पर ध्यान देना जरूरी है। षष्ठ भाव रोगों से जुड़ा होता है, इसलिए पुरानी समस्या को हल्के में न लें। यदि लंबे समय से जांच टाल रही थीं, तो आज करवाना बेहतर रहेगा। खानपान में सादगी रखें और तली-भुनी चीजों से दूरी बनाए रखें। नियमित व्यायाम और पर्याप्त नींद अनिवार्य है। मानसिक रूप से आप मजबूत रहेंगी, लेकिन अधिक काम का दबाव शरीर को थका सकता है। संतुलन ही आज का मूल मंत्र है।
उपाय: रात में सोने से पहले गुरुमंत्र का जाप करें।

यह भी पढ़ें-धनु राशि वाले स्वभाव से कैसे होते हैं?

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।

अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;