
Sagittarius Horoscope Today, 21 March 2026: 21 मार्च 2026, शनिवार का दिन धनु राशि की महिलाओं के लिए काफी आनंददायक और फलदायी रहने वाला है क्योंकि आज चंद्रमा आपकी राशि से पांचवें भाव में गोचर कर रहे हैं। पांचवां चंद्रमा आपकी निर्णय लेने की क्षमता, क्रिएटिविटी और मानसिक प्रसन्नता को बढ़ाता है। आज आप स्वयं को काफी हल्का और पॉजिटिव महसूस करेंगी। आज के दिन उदास बैठने का नहीं बल्कि अपने हुनर और कला को निखारने का समय है। आपकी स्पष्ट सोच और ज्ञान आज आपको हर उलझन से बाहर निकाल लेगा। आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा और नई उम्मीदों भरा रहेगा।
प्रेम राशिफल की बात करें तो आज के दिन धनु राशि की महिलाओं के लिए रिश्तों में मिठास और नयापन लाने वाला दिन है। रिलेशनशिप में आज पार्टनर के साथ किसीट्रिप या मूवी देखने की प्लानिंग बन सकती है। आपको आज छोटी-मोटी बातों पर चिड़चिड़ाने से बचना चाहिए । रिलेशनशिप में रह रही महिलाओं के लिए आज का दिन काफी सुखद रहने वाला है, आज आपको अपनी अंतरात्मा की आवाज सुननी चाहिए। सिंगल लोगों के लिए आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। आज के दिन किसी पुराने परिचित के माध्यम से ही आपके जीवन में किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है।
उपाय - आज के दिन आपको केसर या देवदार का इत्र लगाना चाहिये।
करियर की बात करें तो आज धनु राशि की महिलाओं के लिए पांचवां चंद्रमा बुद्धि से सफलता दिलाने वाला है। पिछले कई दिनों से अटका हुआ कोई प्रोजेक्ट या कोई नया विचार आज आपके फेवर में काम कर सकता है। नौकरी कर रही महिलाओं के लिए आज का दिन अपनी प्रतिभा दिखाने का है आपके सीनियर आपकी कार्यशैली से प्रभावित होंगे। आपको आज अपनी स्किल्स और ज्ञान को अपडेट करने पर फोकस करना चाहिए। व्यापार से जुड़ी महिलाओं के लिए आज मार्केटिंग और नई रणनीतियां बनाने का सही समय है, लेकिन किसी भी पेपर पर साइन करते समय जल्दबाजी न करें।
उपाय - आज के दिन अपने पास एक छोटा सा पीला धागा या कलावा बांधें।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज धनु राशि की महिलाओं के लिए दिन लाभकारी रहने वाला है। आज आपकी आय में वृद्धि के योग हैं, लेकिन मनोरंजन या विलासिता पर खर्च बढ़ सकता है, इसलिए बजट बनाकर ही खर्च करें। आय के नए स्रोत विकसित होंगे और शेयर मार्केट या पुराने इन्वेस्ट से लाभ मिल सकता है। आज के दिन किसी को भी पैसा उधार देने से पूरी तरह बचें, क्योंकि आज दिया धन वापस आने में समय लग सकता है। परिवार के बच्चों की शिक्षा या किसी खुशी के मौके पर आज थोड़ा खर्च हो सकता है।
उपाय - आज के दिन अपने वॉलेट में हल्दी की एक छोटी सी गांठ रखें।
स्वास्थ्य की दृष्टि से देखा जाए तो धनु राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। लेकिन अत्यधिक मेन्टल एक्टिविटी के कारण शाम होते-होते सिर में हल्का भारीपन या नींद की कमी महसूस हो सकती है। आज आपको किसी भी तरह के क्रोध और व्यर्थ की चिंताओं से खुद को बचाना चाहिए। आज के दिन ताजे फल और पौष्टिक आहार का अधिक सेवन करना चाहिए। बाहर के जंक फूड और अधिक ठंडी चीजों से परहेज करना आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा। सुबह की ताजी हवा में टहलना आपके मन और शरीर दोनों को ताजगी देगा।
उपाय - आज गोपाल सहस्रनाम का पाठ करें या सुनें।
यह भी पढ़ें-धनु राशि वाले स्वभाव से कैसे होते हैं?
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।