
Capricorn Horoscope Today, 21 March 2026 : शनिवार का दिन मकर राशि की महिलाओं के लिए काफी शांतिपूर्ण और सुकून देने वाला रहने वाला है क्योंकि आज चंद्रमा आपकी राशि से चौथे भाव गोचर कर रहे हैं। चौथा चंद्रमा मानसिक शांति, माता के सुख और घर की सुख-सुविधाओं को बढ़ाता है। आज आप स्वयं को काफी भावुक और परिवार के प्रति समर्पित महसूस करेंगी। आज के दिन भागदौड़ करने के बजाय घर की व्यवस्था सुधारने और अपनों के साथ समय बिताने का समय है। आपकी प्रबंधन क्षमता और धैर्य आज घर के किसी भी पुराने तनाव को खत्म कर देगा। आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा और संतोषजनक रहेगा।
प्रेम राशिफल की बात करें तो आज के दिन मकर राशि की महिलाओं के लिए रिश्तों में स्टेबिलिटी और अटैचमेंट महसूस होने वाला दिन है। रिलेशनशिप में आज पार्टनर के साथ घर की किसी बड़ी योजना या भविष्य की सुरक्षा को लेकर लंबी चर्चा हो सकती है। आपको आज छोटी-मोटी घरेलू बातों पर गुस्सा करने से बचना चाहिए । रिलेशनशिप में रह रही महिलाओं के लिए आज का दिन काफी सुखद रहने वाला है, आज आपको अपने साथी की सलाह को गंभीरता से लेना चाहिए। किसी पुराने पड़ोसी या रिश्तेदार के माध्यम से अचानक कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सिंगल लोगों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आज के दिन आपके परिवार के ही किसी सदस्य के माध्यम से आपके जीवन में आज कोई खास रिश्ता आ सकता है।
उपाय - आज के दिन आपको मस्क का इत्र लगाना चाहिए ।
करियर की बात करें तो आज मकर राशि की महिलाओं के लिए चौथा चंद्रमा नई नींव रखने वाला साबित होगा। पिछले कई दिनों से अटका हुआ कोई जमीन या प्रॉपर्टी से जुड़ा कार्य आज आपके फेवर में हो सकता है। नौकरी कर रही महिलाओं के लिए आज का दिन अपनी कार्यशैली में सुधार लाने का है आपके उच्च अधिकारी आपकी ईमानदारी से प्रभावित होंगे। आपको आज अपने वर्क-लाइफ बैलेंस पर फोकस करना चाहिए क्योंकि आज काम से ज्यादा घर की जरूरतें सामने आ सकती हैं।
उपाय - आज के दिन अपने पास एक तेजपत्ता रखें।
-1772858665372.jpg)
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल
आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज मकर राशि की महिलाओं के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। आज आपकी आय स्थिर रहेगी, लेकिन घर की सुख-सुविधाओं या माता की सेहत पर खर्च बढ़ सकता है, इसलिए बजट बनाकर ही खर्च करें। आय के नए स्रोत खोजने की कोशिश करेंगे, फिर भी आज के दिन किसी भी तरह के बड़े रिस्क भरे इन्वेस्टमेंट से बचना चाहिए। आज के दिन किसी को भी पैसा उधार देने से पूरी तरह बचें, क्योंकि आज दिया हुआ धन वापस आने में बहुत समय ले सकता है।
उपाय - आज के दिन गुड़ का सेवन कर के ही कोई काम पे जाएं।
यह भी पढ़ें: मकर का दैनिक राशिफल
स्वास्थ्य की दृष्टि से देखा जाए तो मकर राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। चौथे चंद्रमा के कारण छाती में भारीपन, एसिडिटी या माँसपेशियों में हल्का खिंचाव महसूस हो सकता है। आज आपको किसी भी तरह की मानसिक चिंता और पुरानी बातों को सोचने से खुद को बचाना चाहिए। आज के दिन हल्का और घर का बना ताजा भोजन लेना चाहिए। ठंडी चीजों और गरिष्ठ भोजन खाने से परहेज करना आपके पाचन के लिए अच्छा रहेगा।
उपाय - आज लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इस शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।