Mon Feb 16, 2026 | Updated 12:02 AM IST
aaj ka dhanu rashifal 01 february 2026

Aaj Ka Dhanu Rashifal 01 February 2026: धनु राशि को आज मिलेंगे नए अवसर, तरक्की के खुलेंगे द्वार, पढ़ें कैसा बितेगा दिन

धनु राशि की महिलाओं के लिए 1 फरवरी 2026 का दिन उम्मीदों और सकारात्मकता से भरा है। आध्यात्मिकता की ओर झुकाव रहेगा और भविष्य के लिए बड़े लक्ष्य निर्धारित होंगे। प्रेम संबंधों में रोमांच और करियर में विस्तार के अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और दीर्घकालिक निवेश फायदेमंद होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, खासकर पैरों और लिवर का। ओवरकॉन्फिडेंस से बचें।
Editorial
Updated:- 2026-02-01, 07:30 IST

Sagittarius Horoscope Today, 01 february 2026: फरवरी  का आगाज धनु राशि की महिलाओं के लिए एक्सपेक्टेशंस और पाजिटिविटी के साथ हो रहा है। आपकी राशि के स्वामी  देवगुरु बृहस्पति  हैं, जो ज्ञान और विस्तार के कारक हैं। माह का पहला दिन रविवार होने के कारण आज आपका झुकाव आध्यात्मिकता या किसी नई सीख की ओर रहेगा। आज आप खुद को बहुत इंडिपेंडेंट और हल्का महसूस करेंगी। आज आप भविष्य के लिए कोई बड़ा लक्ष्य निर्धारित कर सकती हैं। आज आपको ओवरकॉन्फिडेन्स और बिना मांगे सलाह देने की आदत से बचना चाहिए, वरना लोग आपको गलत समझ सकते हैं। छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है धनु राशि का आज का राशिफल?

आज धनु राशि का प्रेम राशिफल (Sagittarius Love Horoscope Today)

धनु राशि की महिलाओं के लिए प्रेम संबंधों में आज का दिन रोमांच और ओपन माइंड का है। विवाहित महिलाएं आज अपने पति के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा या लॉन्ग ड्राइव का प्लान बना सकती हैं। आपके बीच आपसी समझ बढ़ेगी, लेकिन ध्यान रखें कि अपनी बात मनवाने के लिए जिद न करें। सिंगल महिलाएं की मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जो दूसरी संस्कृति या शहर से हो। उसका ज्ञान और बात करने का अंदाज आपको प्रभावित करेगा। रिलेशनशिप में आज अपने पार्टनर को थोड़ा स्पेस दें, इससे रिश्ता और मजबूत होगा।
उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें या ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें।

आज धनु राशि का करियर राशिफल (Sagittarius Career Horoscope Today)

धनु राशि की महिलाओं के लिए करियर के लिहाज से आज का दिन मार्गदर्शन और विस्तार का है। यदि आप शिक्षण, कंसल्टेंसी , कानून या यात्रा से जुड़े क्षेत्र में हैं, तो आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है। आपकी सलाह को कार्यक्षेत्र में महत्व दिया जाएगा। आज आप अपनी नॉलेज अपडेट करने के लिए किसी कोर्स या वर्कशॉप के बारे में सोच सकती हैं। जो महिलाएं अपना व्यापार करती हैं, उन्हें आज एक्सपेंशन की प्लानिंग बनानी चाहिए। विदेशी संपर्कों या दूर दराज के क्षेत्रों से आज लाभ मिलने की संभावना है।
उपाय: माथे पर केसर या हल्दी का तिलक लगाकर ही घर से निकलें, इससे सफलता मिलेगी।

More For You

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

sagittarius-career-horoscope

आज धनु राशि का आर्थिक राशिफल (Sagittarius Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से धनु राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। आज मनी फ्लो अच्छा बना रहेगा। आज आपको पिता या किसी बुजुर्ग व्यक्ति से आर्थिक मदद मिल सकती है। आज आपका धन धार्मिक कार्यों, किताबों या किसी यात्रा पर खर्च हो सकता है। यह खर्च आपको आत्म-संतुष्टि देगा। आज का दिन लॉन्ग टर्म के इन्वेस्टमेंट , म्यूचुअल फंड्स या गोल्ड खरीदने के लिए उत्तम है। आज शॉर्टकट से दूर रहें।
उपाय: अपनी तिजोरी या पर्स में हल्दी की एक साबुत गांठ पीले कपड़े में लपेटकर रखें।

आज धनु राशि की सेहत (Sagittarius Health Horoscope Today)

धनु राशि की महिलाओं के लिए स्वास्थ्य के मामले में आज थोड़ा सचेत रहने की जरूरत है। आपकी राशि जांघों और लिवर को प्रभावित करती है। आज पैरों में दर्द या मांसपेशियों में खिंचाव महसूस हो सकता है। ज्यादा तेल-मसाले वाला या भारी भोजन करने से बचें, क्योंकि इससे लिवर पर जोर पड़ सकता है। आज मानसिक रूप से आप प्रसन्न रहेंगी, लेकिन एक्ससिटमेंट में आकर अपनी शारीरिक सीमाओं को नजरअंदाज न करें।
उपाय: रात को सोने से पहले हल्दी वाला दूध पिएं।

यह भी पढ़ें-धनु राशि वाले स्वभाव से कैसे होते हैं?

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।

अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;