Thu Apr 2, 2026 | Updated 09:22 AM IST HZ Awards 2026
Aries career obstacles 2026

Aaj Ka Mesh Rashifal 2 April 2026: रिश्तों में बढ़ेगा प्यार और समझदारी, व्यापार में होगा बड़ा लाभ, जीवनसाथी के साथ बिताएंगी यादगार पल, जानिए मेष राशि की महिलाओं का राशिफल

02 अप्रैल 2026 का मेष राशिफल जानें, जिसमें रिश्तों में बढ़ता प्यार और समझदारी, व्यापार में बड़े लाभ के योग और जीवनसाथी के साथ यादगार समय के संकेत मिलते हैं। जानिए मेष राशि की महिलाओं के लिए आज का प्रेम, करियर, आर्थिक और सेहत राशिफल कैसा रहेगा। साथ ही पढ़ें आज के खास उपाय, जो आपके दिन को और बेहतर और सफल बनाने में मदद करेंगे।
Editorial
Updated:- 2026-04-02, 07:49 IST

Aries Horoscope Today, 02 April 2026 : मेष राशि की महिलाओं के लिए 02 अप्रैल 2026 का दिन सहयोग और सुखद मुलाकातों वाला रहेगा। आज चंद्रमा आपके सातवें घर में बैठे हैं। जहाँ कल आप अपनी मेहनत और शत्रुओं को शांत करने में व्यस्त थीं, वहीं आज आपका पूरा ध्यान अपनों के साथ वक्त बिताने और अपनी छवि को बेहतर बनाने पर रहेगा। आज आपकी विनम्रता और दूसरों की बात सुनने की आदत घर में शांति का माहौल बनाएगी। समाज में आज आपकी सलाह को बहुत महत्व दिया जाएगा, जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

आज मेष राशि का प्रेम राशिफल (Aries Love Horoscope Today)

प्रेम की दृष्टि से मेष राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन गहरा जुड़ाव और मधुरता का है। शादीशुदा महिलाएं आज अपने पति के साथ बहुत ही भावनात्मक और सुखद समय बिताएंगी। आज आप पार्टनर के साथ किसी पुरानी गलतफहमी को बहुत ही प्यार से दूर कर सकती हैं। जो महिलाएं सिंगल हैं, उनकी लाइफ में आज किसी सामाजिक कार्यक्रम या किसी पुराने परिचित के माध्यम से कोई बहुत ही शालीन और सुलझा हुआ इंसान आ सकता है। आज आपका कोमल स्वभाव पार्टनर का दिल जीत लेगा।

उपाय: आज अपने बेडरूम की में एक कांच की कटोरी में सात सफेद मिश्री के दाने और एक छोटा सा इत्र का फाहा रखें।

आज मेष राशि का करियर राशिफल (Aries Career Horoscope Today)

करियर के हिसाब से आज का दिन साझेदारी और तरक्की वाला है। सातवें भाव का चंद्रमा आपको ऑफिस में अपनी टीम और सीनियर का पूरा समर्थन दिलाएगा। अगर आप किसी के साथ मिलकर बिजनेस करती हैं, तो आज का दिन बड़े लाभ का संकेत दे रहा है। पब्लिक डीलिंग, वकालत, कला या सलाह देने वाले काम से जुड़ी महिलाओं के लिए आज का दिन बहुत सफल रहेगा। आज किसी नई डील या कॉन्ट्रैक्ट पर दस्तखत करने के लिए समय बहुत शुभ है।

उपाय: आज काम शुरू करने से पहले अपनी डेस्क पर एक छोटी सी तांबे की कील या छल्ला रखें और उसके पास एक चुटकी सूखी लाल मिर्च के बीज छिड़कें।

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

aries women

आज मेष राशि का आर्थिक राशिफल (Aries Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से मेष राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन संतुलन का है। आज आपको अपने जीवनसाथी या किसी बिजनेस पार्टनर के सहयोग से धन लाभ हो सकता है। कल के मुकाबले आज आपकी आर्थिक स्थिति काफी स्थिर रहेगी, जिससे आप घर की सजावट या पार्टनर के लिए किसी उपहार पर खर्च कर सकती हैं। अगर आप कहीं छोटा इन्वेस्ट करने की सोच रही हैं, तो आज का दिन सलाह लेकर कदम बढ़ाने के लिए अच्छा है।

उपाय: आज लाल चंदन का तिलक लगावे ।

आज मेष राशि की सेहत (Aries Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज मेष राशि की महिलाओं को अपनी कमर और किडनीस का ध्यान रखना होगा। आज आप मानसिक रूप से काफी खुश रहेंगी, लेकिन ज्यादा भागदौड़ या भारी सामान उठाने से कमर में हल्का खिंचाव महसूस हो सकता है। आज शरीर में पानी की कमी न होने दें और ताजे फलों के रस का सेवन करें। शाम को खुली हवा में टहलना आपके तनाव को पूरी तरह खत्म कर देगा।

उपाय: आज सुबह सूर्य को अर्घ देवें।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।

अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;