Wed Apr 1, 2026 | Updated 12:34 PM IST HZ Awards 2026
taimur ali khan future

तैमूर क्या बनेंगे बड़े होकर करीना ने किया डिसायड, बॉर्डिंग स्कूल जा सकते हैं छोटे नवाब

तैमूर बड़े होकर क्या बनेंगे ये उनकी मां करीना कपूर खान डिसायड कर चुकी हैं।
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-08-22, 16:46 IST

तैमूर बड़े होकर क्या बनेंगे ये उनकी मां करीना कपूर खान डिसायड कर चुकी हैं। ज्यादातर पैरेंट्स अपने बच्चों के बचपन में ही डिसायड कर लेते हैं कि वो बड़े होकर क्या बनेंगे लेकिन तैमूर के साथ ऐसा नहीं हुआ है। सैफ और करीना के लाडले बेटे तैमूर की अच्छी खासी फैन फॉलोविंग बन चुकी है। 

taimur ali khan future

बड़े होकर ये बनेंगे तैमूर 

तैमूर के बारे में हर एक अपडेट जानने में उनके फैन्स की काफी रूची रहती है। अभी तैमूर ने चलना ही शुरू किया है कि फैन्स ने उनके करियर के बारे में भी कयास लगाने शुरू कर दिए हैं। 

 

करीना कपूर खान से आजकल यही सवाल किया जाता है कि तैमूर बड़े होकर क्या बनेंगे? इस बार करीना ने जो जवाब दिया है उसके बाद लगता नहीं है कि कोई उनसे दोबारा इस तरह का सवाल पूछेगा। करीना ने कहा, “मेरा बेटा एक्टर बनेगा या स्पोर्ट्समैन किसे पता। क्या पता वो शेफ ही बनना चाहता हो? वो चाहे कुछ भी बनना चाहे, मैं और सैफ उसे पूरा सपोर्ट करेंगे। बच्चों को उनके मन के मुताबिक करियर चुनने के लिए माता-पिता का सपोर्ट मिलना बहुत जरूरी है। खैर तैमूर बड़े होकर क्या बनेंगे? ये तो वक्त आने पर पता चल ही जाएगा फिलहाल उनके हंसने खेलने के दिन है।“ 

taimur ali khan future

तैमूर जाएंगे बॉर्डिंग स्कूल 

सैफ अली खान ने भी हाल में एक इंटरव्यू में कहा, "मुझे तैमूर को लेकर चिंता होती है क्योंकि बहुत कम उम्र में वो काफी पॉपुलर हो गया है और लोगों का उन्हें ढेर सारा प्यार मिलता है। उसके ऊपर अधिक प्रेशर रहेगा और उसे ये सब हैंडल भी करना होगा।"

Read more: करीना और तैमूर नहीं करते हैं सैफ को किस, जानिए वजह

बहरहाल सैफ अली खान और करीना कपूर फैसला कर चुके हैं कि वो तैमूर को पढ़ने के लिए बॉर्डिंग स्कूल भेजेंगे। उनका मानना है कि पटौदी खानदान में वो उनके पिता, दादाजी और बेटे इब्राहिम सभी बॉर्डिंग स्कूल में पढ़े हैं और इसका फायदा मिला है। मीडिया सूत्रों के अनुसार तैमूर बॉर्डिंग स्कूल के लिए लंदन जा सकते हैं। 

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।