herzindagi
bolllywood actress tabu in hindi

तब्बू ने रिजेक्ट किए थे इन सुपरहिट मूवी के ऑफर

बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा तब्बू ने कई सुपरहिट मूवीज के ऑफर रिजेक्ट किए थे। जानिए इस लेख में। 
Editorial
Updated:- 2022-12-02, 17:11 IST

तब्बू की गिनती बॉलीवुड की सबसे वर्सेटाइल एक्ट्रेस में होती है। उन्होंने अपनेे फिल्मी सफर की शुरुआत 1982 की फ़िल्म बाज़ार के साथ की थी। इसके अलावा, उन्होंने लगभग पिछले चार दशकों में कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों जैसे विरासत, अस्तित्व, मकबूल, चांदनी बार, हैदर, दृश्यम और भूल भुलैया 2 आदि में बेहतरीन अभिनय किया है।

किसी भी फिल्म में तब्बू की उपस्थिति यह सुनिश्चित करती है कि वह अपनी एक्टिंग से एक बार फिर से दर्शकों का दिल जीत लेंगी। तब्बू की खासियत यह है कि वह किसी भी फिल्म का चयन बेहद सोच-समझकर करती हैं। इसलिए, उनकी अधिकतर फिल्में परदे पर अच्छा अभिनय करती हैं। तब्बू ने अपने फिल्मी करियर में कई फिल्मों को रिजेक्ट भी किया है। हालांकि, इनमें से कई फिल्में ऐसी भी हैं, जो रिलीज होने के बाद ब्लॉकबस्टर साबित हुईं। तो चलिए आज इस लेख में हम कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में बता रहे हैं-

कुछ कुछ होता है

tabu rejected  bollywood movies

काजोल, रानी मुखर्जी और शाहरुख खान द्वारा अभिनीत मूवी कुछ कुछ होता है ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म में टीना मल्होत्रा की भूमिका कई एक्ट्रेस को ऑफर की गई थी। जिसमें से एक तब्बू भी थी। हालांकि, ऐश्वर्या राय बच्चनकी ही तरह तब्बू ने भी इन फिल्म में काम करने से मना कर दिया। बाद में यह रोल रानी मुखर्जी ने निभाया था।

मुन्ना भाई एमबीबीएस

फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस संजय दत्त के करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। सिर्फ मुन्ना भाई एमबीबीएस ही नहीं, उसके सीक्वल को भी दर्शकों ने उतना ही पसंद किया। हालांकि, इस ब्लॉकबस्टर मूवी में फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी पहले तब्बू को कास्ट करना चाहते थे। तब्बू ने कुछ कारणों के चलते इस कॉमेडी-ड्रामा मुन्ना भाई एमबीबीएस मंे काम करने से मना कर दिया। बाद में एक्ट्रेस ग्रेसी सिंह ने डॉ. सुमन अस्थाना उर्फ चिंकी की भूमिका को स्वीकार किया और दर्शकों ने भी उन्हें काफी पसंद किया।

इसे भी पढ़ें-साउथ के ये सुपरस्टार्स रिजेक्ट कर चुके हैं बॉलीवुड की बिग बजट फिल्में

लज्जा

bollywood actress rejected movies

साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म लज्जा एक मल्टीस्टारर मूवी थी। जिसमें रेखा, जैकी श्रॉफ, माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर, अजय देवगन जैसे कई बेहतरीन कलाकार नजर आए थे। यह फिल्म वास्तव में समाज का एक आइना थी, जिसे समाज में महिलाओं के प्रति सोच और उनके साथ होने वाले दुर्व्यवहार को उजागर किया था। इस फिल्म में निर्माता राजकुमार संतोषी ने तब्बूको काम करने का ऑफर दिया था, लेकिन तब्बू ने यह फिल्म रिजेक्ट कर दी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया। वहीं मनीषा कोइराला ने भी अपनी दमदार एक्टिंग से सभी को प्रभावित किया।

मन

bollywood movies Are rejected By tabu

फिल्म मन में मनीषा कोइराला और आमिर खान बतौर कपल नजर आए थे। इस फिल्म में उनकी जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। हालांकि, फिल्म में प्रिया वर्मा की भूमिका पहले तब्बू को ऑफर की गई थी। लेकिन उन्होंने कुछ कारणों के चलते इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया। जिसके बाद मनीषा ने यह रोल निभाया। इस फिल्म को ना केवल क्रिटिक्स ने सराहा, बल्कि इसने काफी अच्छा बिजनेस किया। इस फिल्म की रिलीज के बाद मनीषा कोइराला और आमिर खान के करियर को भी बहुत फायदा पहुंचा।

इसे भी पढ़ें-50 साल की उम्र में भी तब्बू करती हैं कमाल की एक्टिंग, ढेर सारी हिट फिल्मों का रह चुकी हैं हिस्सा

तो आप इनमें से किस फिल्म में तब्बू को देखना अधिक पसंद करते? हमें अवश्य बताइएगा।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।