शादी के बाद फहाद के साथ इस घर में रहेंगी स्वरा भास्कर, देखें तस्वीरें

स्वरा भास्कर और फहाद अहमद ने पूरे रीति- रिवाज से शादी रचाई है। ऐसे में चलिए देखते हैं शादी के बाद किस घर में रहने वाली हैं स्वरा भास्कर। 

swara bhaskar inside house photos

स्वरा भास्कर अक्सर अपने विवादों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इस बार वह किसी विवाद को लेकर नही बल्कि अपनी शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई है। कपल के शादी से लेकर रिसेप्शन की तस्वीर इस समय सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी हुई है। ऐसे में स्वरा के फैंस जानना चाहते हैं कि अभिनेत्री शादी के बाद कहा रहने वाली हैं। चलिए देखते हैं उनके घर की इनसाइड तस्वीरें।

हाल ही करवाया था अपने घर को रेनोवेट

स्वरा भास्कर ने शादी के कुछ महीने पहले ही अपने घर को रेनोवेट करवाया है। उनके पास खुद का 3 बीएचके घर हैं जो मुंबई के पॉश एरिया में है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम से कुछ अपने घर की तस्वीरें शेयर किया है। इन तस्वीरों को देखकर आप इस बात का अंदाजा लगा सकती हैं कि उनका घर कितना ज्यादा खूबसूरत है।

लिविंग रूम है काफी खूबसूरत

एक्ट्रेस ने काफी सिंपल तरीके से अपने घर को सजा रखा है। उनके घर में एक लिविंग रूम भी है। जो कि काफी बड़ा होने के साथ ही काफी ज्यादा खूबसूरत भी है। उनके लिविंग रूम में सजावट के कई सामान रखे हुए है। जो घर की खूबसूरती को बढ़ा देते हैं।

इसे भी पढ़ेंःस्वरा भास्कर और फहाद अहमद की शादी की तस्वीरें आई सामने

लाइब्रेरी भी हैं घर में

स्वरा भास्कर को पढ़ने का काफी ज्यादा शौख है। ऐसे में उन्होंने अपने घर में एक प्यारा सा लाइब्रेरी भी बना रखा है। इस लाइब्रेरी में उनके किताबों की कई सारे कलेक्सन मौजूद है। एक्ट्रेस अपने फैमिली के काफी क्लोज है। ऐसे में अपने कमरे में एक्ट्रेस ने फैमिली फेम भी लगा रखा हैं।

इसे भी पढ़ेंःजानिए कितनी संपत्ति की मालकिन हैं एक्ट्रेस स्वरा भास्कर

कपल की शादी की तस्वीर हुई वायरल

एक्ट्रेस अपने रिसेप्शन पार्टी में काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही थी। उनकी रिसेप्शन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मल्टी कलर के लहंगे में स्वरा भास्कर काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही थीं। स्वरा के शादी से लेकर रश्मों तक की हर एक तस्वीर पर उनके फैंस उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Photo Credit:Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP