सनी लियोनी बॉलीवुड की सबसे ज्यादा चर्चित एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अपनी खूबसूरती और स्टाइलिश अंदाज के लिए वह अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। फिलहाल लॉकडाउन में सनी लियोनी अपने पति डेनियल वेबर और बच्चों के साथ क्वारंटाइन में हैं। घर पर फुर्सत ही फुर्सत है और इसीलिए इस समय में सनी पूरी तरह से रिलैक्स कर रही हैं। जाहिर है घर पर क्वारंटाइन पीरियड को वह पूरी तरह से एंजॉय कर रही हैं, लेकिन इसकी वजह से उनके पति परेशान हो गए हैं। डेनियल वेबर ने अपना एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जो इस समय वायरल हो रहा है। इस वीडियो में डेनियल वेबर ने अपनी पत्नी सनी लियोनी की उन आदतों का जिक्र किया है, जिनसे वह इन दिनों परेशान हो गए हैं।
View this post on Instagram
सनी लियोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और हर दिन वह सोशल मीडिया अपने फैन्स के साथ कनेक्ट होती हैं। अब सनी ने अपने पति का यह वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे सनी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। डेनियल इस वीडियो में बता रहे हैं, 'सनी सुबह उठ जाती हैं और वह बहुत शानदार खाना बनाती हैं। वह हमेशा अच्छी तरीके से ड्रेसअप होकर रहती हैं और मेरे हर काम में मेरी मदद करती हैं।'
इसे जरूर पढ़ें: हॉलिडे लुक में दिखना है स्टाइलिश, सनी के इन लुक्स से लें इंस्पिरेशन
डेनियल इस वीडियो में अपने हाथों में प्लेकार्ड्स लिए नजर आते हैं, जिसमें उनकी कही बातों के ठीक उलट चीजें लिखी हैं। इन प्लेकार्ड्स में लिखा है, 'मेरी मदद करें। वह हमेशा सोती रहती है। वह बिल्कुल भी अच्छा खाना नहीं पकाती हैं और बहुत ही आलसी है। हमेशा पायजामे में रहती हैं। दिनभर सिर्फ सेल्फी क्लिक करती रहती हैं। वीडियो शेयर करते सनी ने लिखा है, 'मैंने अभी वीडियो देखा है। डेनियल, कल मैं तुम्हें बताती हूं। अब बदला लेने की बारी मेरी है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।
इसे जरूर पढ़ें: जानें किस मामले में सनी लियोनी ने सलमान-शाहरुख ही नहीं बल्कि पीएम मोदी को भी छोड़ा पीछे
सनी और डेनियल वेबर अपनी मैरिटल लाइफ को पूरी तरह से एंजॉय कर रहे हैं। डेनियल का फनी वीडियो जाहिर करता है कि सनी के साथ उनकी कैमिस्ट्री कितनी बेहतरीन है और क्वारंटाइन में वे किस तरह से मस्ती कर रहे हैं। सनी लियोनी भी क्वारंटाइन में अपनी एक्टिविटीज और वीडियो शेयर कर रही हैं।
View this post on Instagram
सनी ने इससे पहले वर्कआउट का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह और उनकी भाभी, अलग-अलग जगहों पर एक ही म्यूजिक पर वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सनी का एंजॉयमेंट देखने लायक है।
अगर आप बॉलीवुड सेलेब्स के बारे में जानने में दिलचस्पी रखती हैं तो विजिट करती रहें HerZindagi, यहां हम आपको आपके चहेते सेलेब्स के बारे में लेटेस्ट अपडेट्स देते हैं।
Image Courtesy: Instagram(@sunnyleone)
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।