सनी लियोनी के पति डेनियल वेबर एक ऐसा काम है जिसके लिए वो हमेशा उनकी इजाजत लेते हैं। डेनियल वेबर का कहना है कि वो अपनी पत्नी सनी से बहुत ज्यादा प्रभावित होते हैं और उनकी जिंदगी में ऐसी तमाम चीजें हैं जिसके लिए वो सनी की परमिशन लेते हैं।
बता दें कि सनी लियोनी और डेनियल के तीन बच्चें हैं। इस कपल ने पिछले साल ही बेटी निशा को गोद लिया था। पिछले महीने इस जोड़ी ने सेरोगेसी के जरिए दो जुड़वां बच्चों के होने की जानकारी दी थी। सनी लियोनी के बारे में बता दें कि उन्होंने और उनके पति ने जिस लड़की को गोद लिया था उसे 11 कपल्स ने रिजेक्ट कर दिया था। एडोपशन एजेंसी CARA ने खुलासा करते हुए कहा था कि सनी लियोनी ने जिस 21 महीने की बच्ची को गोद लिया था उससे पहले उसे 11 जोड़ों ने गोद लेने से मना कर दिया था।
सनी लियोनी कई मौकों पर जाहिर कर चुकी हैं कि उनके पति डेनियल वेबर उनके लिए बहुत बड़ी ताकत हैं। डेनियल को लगता है कि सनी लियोनी उनकी बहुत बड़ी ताकत हैं।
डेनियल का कहना है, “मेरे जीवन का एक भी पहलू ऐसा नहीं है जिसमें मैं अपनी पत्नी की राय नहीं लेता हूं। मैं जो भी अपनी जिंदगी में करता हूं वह निश्चित रूप से सनी से प्रभावित होता है। हम सभी चीजों पर चर्चा करते हैं। हमारे बीच केवल पति-पत्नी वाली बातें नहीं होतीं, वह व्यापार के मामलों में भी मुझे सुझाव देती हैं। हमारे बीच एक दूसरे के लिए आदर है। हम एक दूसरे का सम्मान करते हैं।“
डेनियल वेबर का कहना है कि उन्होंने कोई ऐसा निर्णय नहीं लिया जिसमें पत्नी की राय शामिल ना हो। सनी और डेनियल पिछले सात साल से एक साथ हैं।
सनी लियोनी की बहुचर्चित बायोपिक 'करणजीत कौर: द अनटोल्ड स्टोरी' बीते दिनों स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जी 5 पर रिलीज हुई। वेब सीरीज में बनी इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा खासा रिस्पॉन्स भी मिला है।
इस बीच बायोपिक को लेकर एक और बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल सनी लियोनी ने 'करणजीत कौर: द अनटोल्ड स्टोरी' के दूसरे सीजन को लाने का फैसला किया है। जल्द ही 'करणजीत कौर: द अनटोल्ड स्टोरी' का सीजन 2 भी रिलीज होने वाला है। इस बात की जानकारी खुद सनी लियोनी ने अपने ट्विटर पर शेयर की है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।