सुनीता विलियम्स को कितनी सैलरी देता है NASA? जानिए एस्ट्रोनॉट को क्या-क्या मिलती है सुविधाएं

करीब 9 महीने बाद, अंतरिक्ष से सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर धरती वापस आ रहे हैं। आइए जानते हैं कि NASA से अंतरिक्ष यात्रियों को कितनी सैलरी और सुविधाएं मिलती हैं?
sunita williams nasa salary and the benefits of being an astronaut

स्पेस में 9 महीने बिताने के बाद, अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर आखिरकार पृथ्वी पर लौट रहे हैं। 5 जून 2024 को वे बोइंग स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान से 10 दिन के मिशन पर अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए रवाना हुए थे। हालांकि, मिशन केवल 8 दिनों का था, लेकिन तकनीकी दिक्कतों के कारण दोनों को 9 महीने तक अंतरिक्ष में रुकना पड़ा। उनका अंतरिक्ष यान यांत्रिक समस्याओं का सामना कर रहा था, जिससे उनकी वापसी में देरी हुई। वहीं लगभग 9 महीने बाद, वे दोनों 19 मार्च 2025 को धरती पर लौट रहे हैं।

नासा से अंतरिक्ष यात्रियों को कितनी सैलरी और सुविधाएं मिलती हैं?

लंबे समय तक स्पेस में रहने के कारण, सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ा है। वहीं, नासा अपने अंतरिक्ष यात्रियों को वेतन और भत्ते इस तरह देता है, जैसे वे किसी लंबे बिजनेस ट्रिप पर गए हों। वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, NASA के अंतरिक्ष यात्री अपने मिशन के दौरान नॉर्मल सैलरी पर काम करते हैं और उन्हें कोई एक्स्ट्रा ओवरटाइम भत्ता नहीं मिलता है। हालांकि, मिशन के दौरान उन्हें रहने, खाने-पीने की सभी सुविधाएं नासा की तरह से दी जाती हैं।

अंतरिक्ष में रहने के दौरान मिलने वाला भत्ता

Sunita Williams income and perks

स्पेस में रहने वाले एस्ट्रोनॉट्स को मिशन के दौरान, आकस्मिक खर्चों के लिए $4 प्रति दिन का भत्ता मिलता है। इस तरह, सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर का यह मिशन लगभग 300 दिनों तक चला, इसलिए उन्हें कुल $1150 यानी लगभग 95,000 रुपये अतिरिक्त रकम मिलेगी।

सुनीता विलियम्स की सैलरी

NASA के एस्ट्रोनॉट्स की सैलरी अमेरिकी सरकार की जनरल शेड्यूल (GS) ग्रेड प्रणाली के तहत तय होती है। आमतौर पर, एस्ट्रोनॉट को GS-13 से GS-15 ग्रेड के भीतर वेतन दिया जाता है, जो उनके एक्सपीरियंस और मिशन की जिम्मेदारियों पर निर्भर करता है।

  • GS-13 लेवल: $81,216 से $100,579 प्रति वर्ष यानी 67 लाख से 87.7 लाख रुपये सालाना
  • GS-15 लेवल: $110,000 से $152,258 प्रति वर्ष यानी 91 लाख से 1.26 करोड़ रुपये सालाना

सुनीता विलियम्स का अनुमानित वेतन

ET रिपोर्ट के अनुसार, सुनीता विलियम्स की सैलरी GS-15 ग्रेड के तहत आती है। इसका मतलब है कि उन्हें हर साल लगभग $152,258 यानी 1.26 करोड़ सालाना वेतन मिलता है।

इसे भी पढ़ें- भारतीय मूल की Sunita Williams ने अपनी तीसरी अंतरिक्ष यात्रा में रच दिया इतिहास, किया यह बड़ा काम

नासा के अंतरिक्ष यात्रियों को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाएं

  • हाउसिंग अलाउंस- नासा के अंतरिक्ष यात्रियों को रहने के खर्च में मदद के लिए एक विशेष भत्ता दिया जाता है।
  • कार लोन- कुछ नासा कर्मचारी कम ब्याज दरों पर कार लोन पाने के लिए एलिजिबल होते हैं।
  • हेल्थ इंश्योरेंस- नासा के सभी कर्मचारियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और बीमा कवरेज का लाभ मिलता है।

सुनीता विलियम्स की नेटवर्थ

Sunita Williams net worth and salary

मार्का डॉट कॉम के अनुसार, सुनीता विलियम्स की नेटवर्थ लगभग $5 मिलियन यानी लगभग 41.5 करोड़ रुपये आंकी गई है। विलियम्स एक पूर्व नौसेना अधिकारी और नासा की अनुभवी अंतरिक्ष यात्री हैं। उनके पति माइकल जे. विलियम्स हैं, जो एक Federal Marshal हैं और कपल ह्यूस्टन, टेक्सास में रहता है।

सुनीता विलियम्स का अंतरिक्ष में रिकॉर्ड

विलियम्स का नाम पहले से ही सबसे अनुभवी एस्ट्रोनॉट्स में गिना जाता है। उन्होंने अब तक 9 बार स्पेसवॉक की है, जो किसी भी महिला के लिए दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके अलावा, स्पेस में 62 घंटे और 6 मिनट बिताए हैं, जो किसी भी महिला एस्ट्रोनॉट द्वारा स्पेसवॉक में बिताया गया सबसे अधिक टाइम है।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - instagram, jagran


HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP