herzindagi
How to decorate wall with steel plate

स्टील की थाली हो गई है खराब ऐसे करें दोबारा से इस्तेमाल

घर पर बेकार पड़ी स्टील की थाली को फेंकने व बेचने के बजाय दोबारा से इस्तेमाल कर यूजफुल सामान बना सकती हैं। चलिए जानते हैं कैसे। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-03-31, 14:00 IST

हम सभी के घर में रोजाना कई ऐसी चीजें इस्तेमाल होते हैं जिसका एक बार उपयोग करने के बाद उन्हें बेकार समझकर कचरे में फेंक देते हैं। अब चाहें बात फूड आइटम की हो या किचन में मौजूद बर्तन हो। रसोई घर में कई सारे बर्तन ऐसे होते हैं, जिनमें थोड़ा सा क्रैक आने पर उनका इस्तेमाल करना बंद कर देते हैं और उन्हें कबाड़ समझकर फेंक देते हैं। खासतौर से रसोई में रखी स्टील की प्लेट। अगर आप किचन में रखी प्लेट को इस्तेमाल नहीं करती हैं,उन्हें भी आप अलग-अलग तरीके से यूज कर सकती हैं।

कई बार रसोई घर में रखी प्लेट किनारे से क्रैक हो जाती हैं। इसके अलावा कई बार हम सभी नई प्लेट को संजोकर रख देते हैं। लंबे समय के बाद इन्हें निकालकर देखते हैं,तो इसमें जंग या छेद हो जाते हैं।  ऐसी प्लेट को आप घर की साज-सज्जा में इस्तेमाल कर सकती हैं।

वॉल डेकोरेशन के लिए करें इस्तेमाल

home wall decoration with plate

वॉल डेकोरेशन के लिए अक्सर हम सभी ऑनलाइन व ऑफलाइन सामान खरीद कर लाते हैं। इसकी मदद से आप वॉल डेकोरेशन आइटम बना सकती हैं। आपको इसके लिए निम्नलिखित सामग्री की जरूरत पड़ेगी...

  • फैब्रिक पेंट
  • 2-3 रंग स्पार्कल ट्यूब
  • ब्रश
  • ग्लू
  • मिरर 
  • ग्लू

इसे भी पढ़ें-रसोई में पड़े पुराने स्टील के गिलास से करें ये काम

बनाने का तरीका

  • वॉल डेकोरेशन आइटम बनाने के लिए सबसे पहले प्लेट को साफ करें। 
  • साफ करने के बाद प्लेट पर आप मनपसंद डिजाइन बना सकती हैं।
  • अगर आप कम समय में इसे तैयार करना चाहती हैं तो प्लेट पर कई कलर से पेंट करें।
  • आप पेंट को राउंड सेफ में घुमाते हुए अलग-अलग कलर का पेंट करें।
  • पेंट करने के बाद इस पर मिरर को पेस्ट कर सकती हैं।

बनाएं फ्लावर पॉट स्टैंड

how to make plant stand with plate

हम सभी अक्सर घरों में प्लांट लगाते हैं। कई बार पौधों को पानी डालने के बाद गमले से पानी बाहर निकलकर फैल जाता है। इस समस्या से बचने के लिए आप पुरानी स्टील की प्लेट का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए प्लेट को साफ कर पौधे के गमले के नीचे रखें।

खराब प्लेट से बनाएं पूजा की थाली

how to make puja plate with steel plate

आज के समय बाजार में अलग-अलग डिजाइन की पूजा थाली बाजार में बिकती हैं, जिसे लोग खरीदना पसंद करते हैं। आप इस थाली को घर पर मौजूद स्टील प्लेट की मदद से बना सकती हैं। पूजा थाली बनाने के लिए जरूरी सामान...

  • फैब्रिक पेंट
  • ग्लू
  • मिरर

बनाने का तरीका

पूजा की सुंदर थाली बनाने के लिए सबसे पहले स्टील की  प्लेट को साफ करें। साफ करने के बाद आप प्लेट को पेंट करें। पेंट करने के बाद इसे आप अपने मनपसंद तरीके से सजा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें-बच्चे के पुराने पेंसिल बॉक्स को इन अमेजिंग तरीकों से करें इस्तेमाल

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- Freepik, Amazon

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।