बोनी कपूर ने शेयर किया वो मैसेज जो खोल देगा श्रीदेवी की आखिरी रात से जुड़ा राज

उस रात श्रीदेवी के साथ आखिर क्या हुआ था ये सच हर कोई जरुर जानना चाहता है। बरसी से पहले बोनी कपूर ने श्रीदेवी के पर्सनल मैसेज शेयर किये हैं

sridevi last message shared by husband boney kapoor on her death anniversary main

उस रात श्रीदेवी के साथ आखिर क्या हुआ था ये सच हर कोई जरुर जानना चाहता है। बरसी से पहले बोनी कपूर ने श्रीदेवी के पर्सनल मैसेज शेयर किये हैं जो श्रीदेवी ने उन्हें दुबई से किये थे और जिन्हे पढ़ने के बाद बोनी कपूर वापस मुम्बई से फौरन दुबई पहुंच गये थे।

दरअसल में ये तो सब जानते हैं कि अपनी फैमिली की एक शादी के फंक्शन को अटेंड करने श्रीदेवी अपनी पूरी फैमिली के साथ दुबई गयी हुई थी। श्रीदेवी की पूरी फैमिली शादी के फंक्शन अटेंड करने के बाद मुम्बई लौट आयी थी लेकिन वो अपनी बेटी जाह्नवी के लिए कुछ शॉपिंग करने के लिए दुबई में ही कुछ दिनों के लिए रुक गयी थी। श्रीदेवी दुबई में होटल के कमरे में अकेली थी उन्होंने अपने पति बोनी कपूर को मैसेज किया था जिसे पढ़कर बोनी दुबई आ गये थे।

sridevi last wedding party dubai with family

बोनी कपूर ने शेयर किया श्रीदेवी का आखिरी मैसेज

24 फरवरी को पिछले साल श्रीदेवी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। जिसके बाद ना सिर्फ कपूर परिवार बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री और उनके करोड़ों फैंस गमगीन हो गये थे। हिंदी तिथि के हिसाब से श्रीदेवी की पहली बरसी 14 फरवरी यानि कि वेलेंटाइन्स डे के दिन है। बोनी कपूर अपनी दोनों बेटियों जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के साथ चैन्नई में श्रीदेवी के घर जाकर पूजा करने वाले हैं। उससे पहले बोनी कपूर ने श्रीदेवी के साथ आखिर उस रात क्या हुआ था और वो वहां कैसे पहुंचे उन्होंने ये सच पहली बार खुद शेयर किया है।

इसे जरु पढ़ें-ये एक्ट्रेस निभाएंगी श्रीदेवी का किरदार, खूबसूरती के मामले में नहीं हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस्स से कम

जब श्रीदेवी के निधन की खबर आयी तो कहा जा रहा था कि उन्हें नहाते समय कार्डियक अरेस्ट हुआ था लेकिन पोस्टमॉर्टम के बाद ये बताया जा रहा था कि बाथटब में नहाते हुए पानी में डूबने से उनकी सांसे रुकी। इस मिस्ट्री पर अभी तक कपूर फैमिली ने कभी कुछ नहीं कहा था लेकिन अब पहली बार बोनी कपूर ने बताया कि जब सारे लोग मुम्बई वापस लौट आए थे तो श्रीदेवी वहां क्यों रुकी थी। श्रीदेवी आखिरी मैसेज में ऐसा क्या लिखा था जिसे पढ़ते ही बोनी कपूर दुबई चले गये थे। दुबई में उस रात क्या हुआ और बोनी कपूर कहां थे जब ये हादसा हुआ ये सब बातें उन्होंने शेयर की।

श्रीदेवी का आखिरी मैसेज-बोनी कपूर ने बताया था कि 24 की सुबह श्रीदेवी ने बोनी को मैसेज किया

‘पापा मैं तुम्‍हें मिस कर रही हूं.’

श्रीदेवी प्यार से बोनी को ‘पापा’ बुलाती थीं। बोनी ने जवाब में कहा कि

‘मैं भी तुम्हें मिस कर रहा हूं।’

श्रीदेवी को नहीं पता था कि बोनी उन्हें सरप्राइज देने के लिए शाम की फ्लाइट बुक कर चुके हैं। बोनी के दिल में पहले से ही कुछ एहसास हो रहा था कि वो श्रीदेवी से मिलने मुम्बई आते ही वापस दुबई चले गये।

उस रात क्या हुआ था?

sridevi death anniversary

बोनी कपूर ने ना सिर्फ मैसेज शेयर किया बल्कि ये बी बताया कि उस रात क्या हुआ था। 24 तारिख को जब श्रीदेवी का निधन हुआ उस बारे में बोनी कपूर ने बताया कि शाम 6:30 बजे के करीब वो दुबई के होटल पहुंचे थे। वो श्रीदेवी को बिना बताए डुप्लीकेट चाबी के जरिए होटल के कमरे में आ गए थे। श्रीदेवी उन्हें देखकर बहुत खुश हुईं और कहा ‘मैं जानती थी कि तुम आओगे’। दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई और दोनों ने प्लान बनाया कि वो 25 की रात दुबई से इंडिया वापस आएंगें। लेकिन किस्मत ने उनके लिए कुछ और ही सोच रखा था।

24 तारीख की रात को दोनों ने एक साथ डिनर का प्लान बनाया और श्रीदेवी फ्रेश होने बाथरूम चली गईं। बोनी कपूर ने बताया कि वो टीवी पर मैच देखने में बिजी हो गए। जब काफी देर तक श्रीदेवी बाथरूम से नहीं निकलीं तो बोनी कपूर बाथरूम के दरवाजे पर जाकर उन्हें बुलाने लगे। कोई रिस्पॉन्स नहीं मिलने पर बोनी डर गए और दरवाजे को धक्का दिया तो देखा वो खुला था, वो अंदर गए तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। श्रीदेवी को बाथटब में देखकर बोनी कपूर सन रह गए। बोनी कपूर ने कहा कि वो समझ नहीं पा रहे थे कि श्रीदेवी बेहोश होकर डूबी हैं या डूबने से बेहोश हुई हैं।

sridevi national award recieved by boney kapoor and daughters

सिल्वर स्क्रीन पर श्रीदेवी के जाने के बाद शाहरुख खान की फिल्म ज़ीरो रिलीज़ हुई थी जिसमें श्रीदेवी का कैमियो रोल था। इतना ही नहीं उसके बाद उन्हें नेशनल अवार्ड भी दिया गया था जिसे लेने के लिए खुद श्रीदेवी के पति बोनी कपूर अपने दोनों बेटियों के साथ राष्ट्रपति भवन पहुंचे थे।

Recommended Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP