Sun Feb 15, 2026 | Updated 08:44 AM IST
herzindagi
movies cinema

बॉलीवुड फिल्मों के रिमेक हैं ये साउथ इंडियन मूवीज, देखें लिस्ट

<div>कई साउथ इंडियन मूवीज हैं जो बॉलीवुड फिल्मों की रीमेक हैं। इस लिस्ट में आमिर खान से लेकर रणवीर सिंह तक की फिल्में शामिल हैं।</div> <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2021-09-15, 14:42 IST

अक्सर आपने सुना होगा कि बॉलीवुड की ये फिल्म साउथ इंडियन मूवी की हिंदी रीमेक हैं। यही नहीं इन फिल्मों को दर्शक काफी पसंद भी करते हैं, और यह बॉक्स-ऑफिस पर धमाकेदार कमाई भी करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है साउथ इंडियन कई मूवी हैं जो बॉलीवुड फिल्मों की रीमेक हैं। बॉलीवुड में इनकी सफलता और शानदार कहानी को देखते हुए टॉलीवुड में भी इनकी रीमेक बन चुकी है।


वैसे इन फिल्मों की लिस्ट काफी लंबी है, लेकिन आज हम बात करेंगे कुछ चुनिंदा फिल्मों के बारे में, जिसकी कहानी और एक्टिंग को ना सिर्फ बॉलीवुड में बल्कि टॉलीवुड में भी काफी पसंद किया गया। बता दें कि दर्शकों के डिमांड को देखते हुए अक्सर निर्माता फिल्मों की रीमेक बनाते हैं। तो चलिए जानते हैं इन साउथ इंडियन मूवीज के बारे में जो बॉलीवुड फिल्मों के रीमेक हैं।

थ्री इडियट्स

 idiots


आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी स्टारर फिल्म थ्री इडियट्स लोगों को खूब पसंद आई थी। यह फिल्म आमिर खान के करियर की ब्लॉकबस्टर हिट फिल्मों में से एक है। कहानी और एक्टिंग दोनों के लिहाज से दमदार है। स्टूडेंट लाइफ पर बेस्ड थ्री इडियट्स की तमिल रीमेक फिल्म का नाम ननबन है। ब्लॉकबस्टर हिट की तमिल रीमेक ननबन साल 2012 में रिलीज हुई थी, जिसमें श्रीकांत, जीवा, विजय और इलियाना डिक्रूज मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म को साउथ में दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था।

इसे भी पढ़ें:साउथ इंडिया की ये बेस्ट रोमांटिक फिल्में जो एक्टिंग और कहानी के मामले में है बेहतरीन

बैंड बाजा बारात

band baja barat


यशराज के बैनर तले बनी फिल्म बैंड बाजा बारात में अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में थे। दोनों की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई थी। वहीं साल 2010 में रिलीज इस फिल्म से रणवीर सिंह ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके 4 साल बाद यानी 2014 मे इस फिल्म की तमिल रीमेक आहा कल्याडणम रिलीज हुई थी, जिसमें वाणी कपूर और नानी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में नानी की एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद किया था।

विक्की डोनर

vicky donar

बॉलीवुड की हिट फिल्म विक्की डोनर की भी रीमेक बन चुकी है। साल 2012 में रिलीज विक्की डोनर से आयुष्मान खुराना और यामी गौतम ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था, दोनों ही एक्टर्स को इस फिल्म में दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। हालांकि, इस की तमिल रीमेक साल 2020 में रिलीज हुई थी, जिसका नाम धराला प्रभु है। इस फिल्म में हरेश कुमार और तान्या होपे मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

पिंक

pink


एक्ट्रेस तापसी पन्नू फिल्म पिंक से दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई थी। फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया था। फिल्म में उनके अलावा कृति कुल्हारी, एंड्रिया और अमिताभ बच्चन जैसे एक्टर मुख्य भूमिका में थे। फिल्म पिंक की तमिल रीमेक 2019 में रिलीज हुई थी, जिसका नाम नेरकोंडा परवाईहै। तमिल रीमेक नेरकोंडा परवाई में श्रद्धा श्रीनाथ, एंड्रिया, अजीत कुमार और अभिरामी वेंकटाचलम मुख्य भूमिका में थे।

इसे भी पढ़ें:फिल्म Sita-The Incarnation में सीता का किरदार निभाएंगी बॉलीवुड क्वीन कंगना, जानें पूरी खबर

तुम्हारी सुलु

tumhari sullu


साल 2017 में रिलीज विद्या बालन की फिल्म तुम्हारी सुलु ज्यादा कमाई नहीं कर पाई थी, लेकिन अभिनय और गाने लोगों द्वारा खूब पसंद किए गए थे। विद्या बालन के अलावा तुम्हारी सुलु में मानव कौल और नेहा धूपिया भी अहम भूमिका में नजर आए थे। हालांकि इस की तमिल रीमेक 2018 में रिलीज हुई थी, जिसका नाम कातरिन मोजी था। फिल्म में ज्योतिका और विधार्थ मुख्य भूमिका में नजर आए थे। वहीं तुम्हारी सुलु के अलावा विद्या बालन की फिल्म कहानी की भी रीमेक साउथ में बन चुकी है।

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।