हिन्दू धर्म में अमावस्या तिथि को भले ही अशुभ माना जाता है लेकिन इसका बहुत महत्व भी है। वैदिक पंचांग में बताया गया है कि साल में कुल 12 अमावस्या तिथियां पड़ती हैं। इन्हीं में से एक है सोमवती अमावस्या जो इस साल 30 दिसंबर, दिन सोमवार को है। पौष माह की सोमवती अमावस्या साल 2024 की आखिरी अमावस्या भी है। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि सोमवती अमावस्या के दिन जहां एक ओर दान-पुण्य और गंगा स्नान करना चाहिए तो वहीं, दूसरी ओर इस दिन विशेष रूप से दीपक भी जलाने चाहिए। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि सोमवती अमावस्या के दिन 5 स्थानों पर दीया अवश्य जलाना चाहिए। आइये जानते हैं इस बारे में।
सोमवती अमावस्या के दिन जलाएं मुख्य द्वार पर दीया
सोमवती अमावस्या के दिन घर के मुख्य द्वार पर दीया जलाना चाहिए। इस दिन घर के मुख्य द्वारपर दीया जलाने से न सिर्फ घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है बल्कि घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा भी नष्ट होने लगती है।
सोमवती अमावस्या के दिन जलाएं दक्षिण दिशा में दीया
दक्षिण दिशा को यमराज की दिशा माना जाता है। ऐसे में अगर सोमवती अमावस्या के दिन दक्षिण दिशा में दीया जलाया जाए तो इससे अकाल मृत्यु जैसे योग टल जाते हैं और आयु में वृद्धि का वरदान प्राप्त हो सकता है।
सोमवती अमावस्या के दिन जलाएं पूर्वजों के आगे दीया
सोमवती अमावस्या के दिन पूर्वजों की तस्वीर के आगे भी दीया जलाना चाहिए। इससे पितृ शांत होते हैं, प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं। इसके अलावा, घर में मौजूद पितृ दोष भी इस उपाय से दूर हो सकता है।
यह भी पढ़ें: घर में तुलसी की सूखी लकड़ी का दीपक जलाने से क्या होता है?
सोमवती अमावस्या के दिन जलाएं पीपल के नीचे दीया
पीपल के पेड़ में सभी देवी-देवताओं का वास माना जाता है। इसके अलावा, पीपल के पेड़ में ग्रहों भी स्थापित होते हैं। ऐसे में पीपल के नीचे सोमवती अमावस्या के दिन दीया जलाने से देवी-देवताओं और ग्रहों की कृपा मिलती है।
सोमवती अमावस्या के दिन जलाएं पूर्व दिशा में दीया
पूर्व दिशा सूर्य देव की दिशा मानी जाती है। ऐसे में पूर्व दिशा में सोमवती अमावस्या के दिन दीया जलाने से सूर्य देव की कृपा मिलती है। सूर्य देव के आशीर्वाद से भाग्य का साथ मिलता है। सौभाग्य में वृद्धि होती है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों