हाई प्रोफाइल शादियां तो हमेशा सुखियों में रहती हैं। पिछले कई साल या इस साल भी बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने काफी हाई प्रोफाइल शादियां की। लेकिन अगर बात करें हाई प्रोफाइल तलाक की तो इसकी भी चर्चा हर तरफ रहती है। ये तलाक सिर्फ सुर्खियों में आते ही नहीं बल्कि कई लोग इसके बारे में करीब से भी जानना चाहते हैं। कुछ साल पहले ही सलमान खान के भाई अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा अलग हुए थे, अब ये खबर आ रही है कि सोहेल खान भी अपनी पत्नी सीमा खान से अलग हो रहे हैं। आइए इस ख़राब के बारे में जानते हैं।
क्या सच में दोनों हो रहे हैं अलग?
बॉलीवुड एक्टर सोहेल खान और उनकी पत्नी सीमा खान तलाक लेने जा रहे हैं। ऐसी खबर है कि दोनों को फैमिली कोर्ट के बाहर देखा गया है। कोर्ट के बाहर देखने के बाद ये चारों तरह खबर है कि दोनों बहुत जल्द तलाक ले सकते हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि शादी के लगभग 24 साल बाद दोनों अलग होने का फैसला लिया है। हालांकि, इसके बारे में सोहेल खान या उनकी पत्नी सीमा खान की तरह से कोई जानकारी नहीं दी गई है।
View this post on Instagram
एक बड़े मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दोनों ही फैमली कोर्ट में देखे गए हैं। जिसके बाद ये खबर चलने लगी है कि दोनों अलग हो रहे हैं। ऐसा कहा जा है कि दोनों ने तलाक फाइल कर दिया है और बहुत जल्द इसका निर्णय आ जाएगा। दोनों को कोर्ट के बाहर देखने के बाद दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
इसे भी पढ़ें:सुष्मिता सेन से लेकर आमिर खान तक वर्ष 2021 में हुए अपने साथी से अलग
कुछ साल पहले भी अलग होने की खबर आई थी
जी हां, दोनों के अलग होने की खबर आज नहीं बल्कि कुछ साल पहले भी आई थी। उस समय कहा गया था कि सोहेल खान और सीमा खान दोनों एक साथ नहीं रह रहे हैं और बहुत जल्द तलाक ले सकते हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार साल 2017 से ये दोनों अलग रह रहे हैं। उस समय भी इन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। अब फिर से ये खबर सुर्खियां बटोर रही है कि दोनों तलाक लेने जा रहे हैं।
इसे भी पढ़ें:इन बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी तलाक के बाद झेलना पड़ा है लोगों का गुस्सा
कब हुई थी दोनों की शादी?
View this post on Instagram
आपको बता दें कि सोहेल खान और सीमा खान साल 1998 में शादी के बंधन में बंधे थे। इन दोनों के दो बच्चे निर्वान और योहन हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सीमा खान दिल्ली की रहने वाली हैं। वो एक मशहूर फैशन डिजाइनर और स्टाइलिस्ट हैं। सीमा के बारे में ये भी कहा जाता है कि वो दिल्ली से मुंबई फैशन इंडस्ट्री में किस्मत आजमाने आई थीं। एक अन्य खबर ये है कि एक्टर चंकी पांडे और सीमा सचदेव रिश्तेदार हैं।
सोहेल खान के बारे में rumours
शायद आपको मालूम हो, अगर नहीं मालूम है तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ साल पहले सोहेल खान और हुमा कुरैशी के रिश्तों को लेकर खबर चल रही थी कि दोनों एक दूसरे के बेहद करीब है। हालांकि, बाद में इस मुद्दे पर सोहेल खान ने मीडिया को जवाब दिया था कि ऐसा कुछ नहीं है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit:(@sohailkhan-seemakhan, insta)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों