herzindagi
soha inanya BIG

सोहा ने धूमधाम से मनाया बेटी इनन्या का हाफ बर्थडे

हाफ बर्थडे मनाने का नया ट्रेंड शुरू किया सोहा अली खान ने। दिलचस्प बात ये है कि इस हाफ बर्थडे में केक भी हाफ है। उम्मीद है कि यह ट्रेंड जल्द ही दूसरे सेलेब्स भी फॉलो करते नजर आएंगे।
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-03-30, 18:03 IST

बच्चों के साथ दुनिया कितनी हसीन हो जाती है ये आप सोहा अली खान को अपनी बेटी का हाफ बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए महसूस कर सकते हैं। ये तस्वीरें देखकर आप भी मुस्कुराए बिना रह नहीं पाएंगी। अपनी लिटिल प्रिंसेस इनन्या, जो पिछले साल 29 सितंबर को पैदा हुई थी, के साथ सोहा हर मौके को यादगार बनाना चाहती हैं। अपने husband Kunal Khemu के साथ इनन्या का बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए की सोहा की ये तस्वीर सुर्खियों में बनी हुई है। यह भी दिलचस्प है कि अनन्या का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए एक साल पूरा करने का इंतजार करना मुश्किल था तो half birthday सेलिब्रेशन से ही शुरुआत कर दी। और हाफ बर्थडे की थीम को मैच करते हुए केक भी आधा ही काटा गया। इसे सोहा की क्रिएटिविटी ही कहेंगे कि उन्होंने अपनी बेटी के 6 महीने पूरे होने पर उसे हाफ बर्थडे की शक्ल दे दी। हमें यकीन है कि यह ट्रेंड जल्द ही अन्य सेलेब्रिटीज भी फौलो करेंगे। 

इससे इनन्या कितनी खुश है ये तो नहीं बताया जा सकता है लेकिन पूरी फैमिली के लिए ये पल बहुत यादगार हैं। क्रीम कलर की फ्रॉक पहने हुए और मैचिंग का हेयरबैंड लगाए इनन्या बहुत प्यारी सी लग रही है। मॉम सोहा ने उसे काला टीका भी लगा रखा है अपनी प्रिंसेस को ताकि उसे किसी की नजर न लगे। इनन्या इन खुशी के पलों में खोई हुई सी लग रही है, लेकिन किसी को इससे शिकवा नहीं है। मम्मी सोहा अपनी बेटी को निहार रहीं हैं और पापा कुणाल पूरे जोश के साथ केक काट रहे हैं।

soha inanya INSIDE

इनन्या अक्सर अपने भाई तैमूर के साथ नजर आती हैं। भाई-बहन की ये जोड़ी कई मायनों में खास है। जहां सोहा अली खान अपने भाई सैफ अली खान से 8 साल छोटी हैं, वहीं उनकी बेटी इनन्या तैमूर से महज एक साल छोटी है। सोहा चाहती हैं कि जिस तरह की बॉन्डिंग वह अपने भाई के साथ शेयर करती हैं, कुछ वैसा ही प्यार इनन्या और तैमूर के बीच भी नजर आए। हालांकि इसमें वह तैमूर को बड़े होने का दर्जा देना नहीं भूलती। उन्हें इस बात की भी खुशी है कि तैमूर बड़ा है तो अपनी बहन के लिए प्रोटेक्टिव भी रहेगा।'

More For You

भाई-बहन का प्यारा सा रिश्ता है तैमूर-इनन्या का

तैमूर और इनन्या दोनों अभी काफी छोटे हैं। लेेकिन तैमूर इतना बड़ा तो हो ही गया है कि वह अपने आसपास रखी चीजों को हाथ में उठा लेता है और फेंक देता है। वह कई चीजों को छीनने भी लगता है। वहीं इनन्या अभी काफी छोटी है। वह अपने आसपास की चीजों को फील ही कर पाती है। ऐसे में भाई-बहन के साथ में खेलने के दौरान सोहा को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। लेकिन बच्चे साथ में खेलकर ही असली enjoy करते हैं तो mom सोहा को इनन्या के साथ-साथ तैमूर की भी स्पेशल केयर करनी पड़ती है।

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।