
आपको अपने आस-पास एक नहीं कई प्रकार के कीट पतंगे देखने को मिल जाते होंगे, मगर इनमें से कुछ ऐसे भी होते हैं, जो आपके घर में ही अपना एक घर बना लेते हैं। ऐसे ही कीट-पतंगों में सिल्वरफिश का नमा आता है। हिंदी में इसे रजत मीन भी कहते हैं। चमकीले रंग का यह कीड़ा आपको वॉर्डरोब, अखबार और रसोई में लकड़ी के दरवाजों में आपको रेंगता हुआ दिख जाएगा। अक्सर हम जब इस कीड़े को देखते हैं, तो यह सोच कर नजरअंदाज कर देते हैं कि आखिर यह छोटा सा कीड़ा हमारा क्या बिगड़ा सकत है। मगर आपको बता दें कि यह न केवल घर में गंदगी फैला कर आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है बल्कि आपकी किस्मत को भी नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है।
इस विषय में हमारी बात ज्योतिषाचर्य एंव पंडित विनोद सोनी जी से हुई है। वह कहते हैं, "यह कीड़ा केवल विनाश का कारण बन सकता है। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। अगर आपको यह घर में दिख रहा है, तो सफाई करें और इसे घर से दूर भगाएं वरना यह कीड़ा केवल आपके कपड़ों और किताबों को बरबाद नहीं करेगा बल्कि आपका सुख-चैन भी खा जाएगा।"
सिल्वरफिश एक छोटा, चमकीला और तेजी से रेंगने वाला कीड़ा होता है। इसका नाम इसके चांदी जैसे चमकीले रंग और मछली जैसे आकार के कारण पड़ा है। यह कीड़ा आमतौर पर गर्म, अंधेरे और नमी वाले स्थानों पर पाया जाता है, जैसे कि बाथरूम, किचन या स्टोर रूम। यह किताबों, कागजों, कपड़ों और खाने-पीने की चीजों को नुकसान पहुंचा सकता है।
भारतीय ज्योतिष के अनुसार, घर में सिल्वरफिश का दिखाई देना कई प्रकार के अशुभ संकेत देता है। इसे घर की नकारात्मक ऊर्जा और दुर्भाग्य से जोड़ा जाता है। आइए जानते हैं इसके संभावित संकेत:

घर में सिल्वरफिश का दिखना यह संकेत देता है कि आपके परिवार पर आर्थिक संकट आ सकता है। यह घर में धन की हानि और बचत में कमी का प्रतीक माना जाता है।
पंडित जी के अनुसार, सिल्वरफिश का दिखना परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। खासकर, त्वचा संबंधी रोग और एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
यह कीड़ा घर की शांति को भंग करता है और रिश्तों में खटास का भी संकेत देता है। यह दंपत्ति या परिवार के अन्य सदस्यों के बीच मतभेद और झगड़े को बढ़ा सकता है।
सिल्वरफिश का घर में होना घर में नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है। यह अशुद्धता और वास्तु दोष का प्रतीक भी हो सकता है। इसके होने पर घर में क्लेश, मन-मुटाव, घर के ही सदस्या द्वार घर में चोरी करना और मन में जलन रखने जैसी समस्या हो सकती हैं।
अगर आपके घर में सिल्वरफिश दिख रही है, तो इन उपायों को अपनाकर आप इसके अशुभ प्रभाव को कम कर सकते हैं:
घर की सफाई पर विशेष ध्यान दें। नमी वाले स्थानों को सूखा और साफ रखें। खासतौर पर बाथरूम, किचन और स्टोर रूम को नियमित रूप से साफ करें।

कपूर को जलाकर घर के कोनों में रखें। यह नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करता है और सिल्वरफिश को भगाने में मदद करता है।
नमक को घर के कोनों में छिड़कें या नमक के पानी से पोछा लगाएं। यह न केवल नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करता है। इसे साफ-सफाई के लिहाज से भी अच्छा माना जाता है।
नीम और तुलसी का धुआं करें। यह कीड़ों को दूर भगाने के साथ-साथ घर के वातावरण को शुद्ध करता है। इतना ही नहीं, इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।
गाय के गोबर को हिंदू धर्म में बहुत शुभ मानते हैं। ऐसा कहते हैं गाय के गोबर में सकारात्मक ऊर्जा और देवी लक्ष्मी जी का वास होता है। इसलिए आपको घर के मुख्य द्वार पर दोनों तरफ गोबर के कंडे लटका देने चाहिए।
घर में लाल रंग के फूल या सजावट का उपयोग करें। यह नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने और सकारात्मकता लाने में मदद करता है।
“ओम नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें और भगवान शिव की आराधना करें। यह घर की नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, सिल्वरफिश का घर में होना वास्तु दोष का संकेत हो सकता है। यह नमी और अंधेरे वाले स्थानों में पनपता है, जो कि वास्तु दोष का कारण बन सकते हैं।
सिल्वरफिश का घर में होना न केवल घर में नकारात्मक ऊर्जा और वास्तु दोष का संकेत देता है, बल्कि स्वास्थ्य और आर्थिक समस्याओं का भी कारण बन सकता है। इसलिए, इसके दिखने पर तुरंत उपाय करना जरूरी है। ऊपर बताए गए ज्योतिषीय उपायों को अपनाकर आप अपने घर को इस समस्या से मुक्त कर सकते हैं और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा सकते हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik, shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।