दशहरे के दिन को हिंदू धर्म में काफी महत्व दिया गया है। इससे कई कथाएं भी जुड़ी हुई हैं। इस दिन कई लोग रावण दहन के साथ-साथ अन्य पर्व भी मनाते हैं। इस दिन खास चांदी को देखना बहुत शुभ माना गया है।
ऐसी मानयता है कि सुबह उठने के तुरंत बाद ही यदि चांदी की दर्शन हो जाए तो बहुत शुभ होता है। इसलिए दशहरे के दिन कई घरों में दही और चांदी का सिक्का दिखाने का रिवाज होता है।
ऐसा कहा जाता है कि दशहरे के दिन दही और चांदी का सिक्का देखने पर शुभ शगुन होता है। केवल यही नहीं दशहरे के दिन और भी कई तरह के चांदी के उपाय किए जाते हैं, जो वाकई में बहुत ज्यादा शुभ होते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- धनतेरस के दिन करें ये उपाय और पाएं ढेरों लाभ
चांदी का हाथी
आप दशहरे के दिन चांदी का छोटा सा हाथी खरीदकर घर में रख सकते हैं। हाथी श्री गणेश जी का प्रतीक होता है। यदि दशहरे वाले दिन घर में चांदी का हाथी लेकर आते हैं, तो सुख और समृद्धि के साथ घर में बरकत भी आती है। हाथी की मूर्ति को भूलकर भी दक्षिण या पश्चिम दिशा में नहीं रखनी चाहिए,क्योंकि यहां से नकारात्मक ऊर्जा आती है। बाकि आप किसी भी दिशा में हाथी रख सकती हैं।
चांदी की वरक वाली मिठाई
मन और दिमाग को शांत रखने के लिए आप चांदी की वरक माली मिठाई भगवान शिव को अर्पित करें और फिर उसी का सेवन करें। ऐसा करने से आपको बहुत लाभ होगा। आप चांदी की वरक वाली मिठाई की जगह चांदी की वरक वाला पान देवी लक्ष्मी को अर्पित करें और फिर उसी का सेवन करें। ऐसा करने से भी आपको बहुत लाभ होता है।
चांदी का दान
दशहरे वाले दिन घर की महिलाओं को चांदी की अंगूठी (चांदी की अंगूठी को साफ करने का तरीका) या कड़े का दान भी किया जा सकता है। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और निर्धन महिला को भी कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके धन में बरकत होती है और आर्थिक संकट भी दूर होते हैं।
चांदी का सिक्का
दशहरे वाले दिन चांदी का सिक्का खरीदें या फिर घर में रखें चांदी के सिक्के को 1 मिनट के लिए अच्छी तरह से देखें। ऐसा करने से आपका मन शंत होता है। खासतौर पर घर में यदि कोई बीमार व्यक्ति है तो आपको उसे चांदी का सिक्का जरूर दिखाना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें- Astro Tips: इन राशियों के लिए पुखराज रत्न है बेहद शुभ, कहीं आप भी तो नहीं हैं उनमें से एक
चांदी धारण करना
दशहरे वाले दिन आप चांदी की चेन, अंगूठी या कड़ा आदि खुद भी धारण कर सकते हैं। खासतौर पर जिन लोगों को बहुत अधिक क्रोध आता है, उन्हें चांदी का कोई आभूषण दशहरे (दशहरा के टोटके) के दिन जरूर धारण कर लेना चाहिए। ऐसा करने से आपका चित शांत रहता है और क्रोध भी कम आता है।
उम्मीद है कि आपको यह आर्टिकल बहुत पसंद आया होगा। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों