दशहरा का पर्व हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इसे बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। जहां एक तरफ इस पर्व का इतिहास रावण के संहार से जुड़ा है, वहीं इस दिन को समस्याओं के निवारण के रूप में भी जाना जाता है।
ज्योतिष के अनुसार ऐसा माना जाता है कि इस दिन अगर आपके जीवन में बहुत दुःख तकलीफ है, आप विरोधियो से परेशान हैं तो इन सभी समस्याओं के निवारण के लिए कुछ उपाय आजमा सकती हैं।
ज्योतिष शास्त्र में दशहरा का पर्व बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। अगर आपको धन से संबंधित समस्याएं हैं और व्यापार आदि में उतार चढ़ाव हो रहे हैं तो इस दिन आप शमी के पौधे के कुछ अचूक टोटके आजमा सकती हैं।
ऐसा माना जाता है कि दशहरा के दिन शमी के पौधे के कुछ उपाय आपको मालामाल बना सकते हैं और सभी कष्टों से मुक्ति दिला सकते हैं। आइए ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया से जानें शमी के कुछ अचूक उपायों के बारे में।
व्यापार की समस्या को दूर करेगा शमी का ये टोटका
यदि आपको व्यापार से संबंधित कोई समस्या है तो आप दशहरा के दिन शमी का एक उपाय आजमा सकती हैं। इसके लिए दशहरा के दिन दोपहर के समय ईशान कोण में कुमकुम और फूलों से अष्टदल कमल की एक आकृति बनाएं।
इसके बाद देवी जया और विजया का स्मरण करके पूरे विधि विधान से पूजन करें देवी की पूजा के बाद शमी के पौधे (शमी के पौधे का वास्तु)के पास एक घी का दीपक जलाएं। इसके बाद शमी के पौधे के पास से थोड़ी मिट्टी उठाकर घर के किसी कोने में रख दें। ऐसी मान्यता है कि इस टोटके से आपको व्यापार में लाभ मिलने के साथ नौकरी में प्रमोशन के योग भी बनेंगे।
इसे जरूर पढ़ें: Dussehra 2022: विजयदशमी पर बन रहे हैं बेहद शुभ योग, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व
धन लाभ के लिए शमी का टोटका
दशहरा के दिन शमी के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाएं और इसकी मिट्टी को अपने वर्कप्लेस में रखें। शमी के पेड़ का दशहरा के पर्व में विशेष महत्व बताया गया है और पूजा में शमी के पेड़ की मिट्टी रखने से नकारात्मक शक्तियों से छुटकारा मिलता है।
कारोबार में उन्नति के लिए दशहरे के दिन एक नारियल लें और उसे सवा मीटर पीले कपड़े में लपेट लें फिर एक जोड़ा जनेऊ, सवा पान और शमी के पेड़ की मिट्टी के साथ सारी सामग्री को राम मंदिर में चढ़ा दें। इससे आपको धन लाभ होगा और आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।
इसे जरूर पढ़ें: इस 1 पौधे के अचूक टोटके आजमाएं, बेटी की जल्द होगी शादी
शमी के इस उपाय से दूर होंगी सभी समस्याएं
दशहरे के दिन अपने हाथ में एक फिटकरी का टुकड़ा लें और उसे लेकर किसी सुनसान जगह पर चले जाएं। इसके बाद अपने इष्ट देवों का ध्यान करते हुए अपने ऊपर से सात बार उतारकर पीठ के पीछे फेंक दें।
दशहरे की शाम को शमी के पेड़ के पास जाएं और वहां खड़े होकर अपनी सारी समस्या बताएं। एक लाल धागा लें और शमी के वृक्ष को नमन करने के बाद तने से चारों तरफ धागा बांधें। कुछ ही दिनों में आपको लाभ मिलना शुरू हो जायेगा।
दशहरे वाले दिन हनुमान जी की पूजा करना सबसे लाभकारी माना जाता है। इस दिन आपको हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए जिससे आपको विशेष लाभ की प्राप्ति होगी।
सभी समस्याओं का निवारण इस एक अद्भुत पौधे से हो सकता है, इसलिए आप दशहरा के दिन शमी के पौधे के ये विशेष उपाय आजमा सकती हैं और घर की समृद्धि बनाए रख सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit:(@freepik)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों