चांदी की ज्वेलरी देखने में बेहद अच्छी लगती है। अक्सर महिलाएं चांदी की अंगूठी पहनती हैं। लेकिन कुछ समय बाद उनकी चमक खो जाती है, वह काली पड़ने लगती है। जब चांदी हवा के संपर्क में आती है, तब इसका रंग उड़ने लगता है। कई बार अंगूठी इतनी काली पड़ जाती है कि लाख कोशिशों के बाद भी सही से साफ नहीं होती है, जिसके कारण इसे साफ करवाने के लिए ज्वेलर्स के पास जाना पड़ता है। जिसमें काफी पैसे खर्च होते हैं।
लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे जिससे आप काली पड़ी चांदी की अंगूठी को आसानी से साफ कर पाएंगी। बस इसके लिए आपको कुछ घरेलू चीजों की आवश्यकता होगी। क्या आप जानना चाहती हैं रिंग साफ करने का आसान तरीका? तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।
टूथपेस्ट से करें साफ
अगर आपकी चांदी की अंगूठी काली पड़ गई है, तो इसे साफ करने के लिए आप टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं। बस इसके लिए रिंग पर थोड़ा सा टूथपेस्ट डालें। फिर ब्रश की मदद से सर्कुलर मोशन में इसे रगड़ लें। अच्छे से रब करने के बाद करीब 5 मिनट तक टूथपेस्ट को सूखने के लिए छोड़ दें। इसके बाद अंगूठी को साफ पानी से धोकर पोंछ लें। आप पाएंगी कि अंगूठी अब साफ और चमकदार हो गई है।
सिरका आएगा काम
सिरका का उपयोग क्लीनिंग के लिए किया जाता है। ऐसे में आप इसकी मदद से काली पड़ी अंगूठी को चमका सकती हैं। आपको इसके लिए गुनगुना पानी चाहिए होगा। फिर पानी में आधा कप सफेद सिरका और 2 चम्मच बेकिंग सोडा डालें। अब इस मिश्रण में अंगूठी को करीब 2-3 घंटे तक भिगोकर रख दें। समय सीमा पूरी होने के बाद रिंग को ठंडे पानी से धो लें। इस मेथड को अपनाने से सिल्वर रिंग एकदम नई जैसी हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें:ज्वेलरी में लगे जंग को साफ करने के लिए आजमाएं ये तरीके
कोका कोला से चमकाएं अंगूठी
कोका कोला में एसिड पाया जाता है। जिसके कारण इसका इस्तेमाल घर की सफाई करने के लिए किया जाता है। आप ज्वेलरी की क्लीनिंग के लिए इसे यूज कर सकती हैं। एक बाउल में कोका डालें। फिर रिंग को इसमें डाल दें। करीब 10 मिनट बाद गुनगुने पानी से इसे साफ कर लें। फिर रिंग को कपड़े से पोछें। आप पाएंगी कि अंगूठी साफ हो गई है। (ज्वेलरी को कैसे चमकाएं)
इसे भी पढ़ें:इन आसान टिप्स से घर पर ही साफ़ करें अपनी पसंदीदा डायमंड ज्वेलरी
एल्युमीनियम फॉइल का करें इस्तेमाल
आप एल्युमीनियम फॉइल की मदद से भी अंगूठी को साफ कर सकती हैं। बस इसके लिए आपको एक बाउल को एल्युमीयिम फॉइल से कवर करना होगा। इसके बाद इसमें गर्म पानी डालें। फिर रिंग को भिगो दें। अब पानी में नमक और बेकिंग सोडा की बराबर मात्रा डालें। इस पेस्ट में कम से कम 5 मिनट तक रिंग को भिगने दें। फिर रिंग को साफ पानी से धो लें। ऐसा करने से रिंग पर मौजूद धब्बे हट जाएंगे।
बेकिंग सोडा
सिल्वर की किसी भी ज्वेलरी को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा कारगर घरेलू उपाय है। अगर आपको रिंग साफ करनी है तो इसके लिए बेकिंग सोडा और पानी का पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अंगूठी पर लगाएं। फिर ब्रश की मदद से करीब 5 मिनट तक अच्छे से रगड़ लें। इसके बाद इसे साफ पानी से धो लें। लीजिए चमक गई आपकी अंगूठी।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik & Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों