herzindagi
astro tips money in  hindi

धनतेरस के दिन करें ये उपाय और पाएं ढेरों लाभ

धनतेरस के दिन देवी लक्ष्‍मी को आकर्षित करने के लिए आप भी ये उपाय जरूर करें। 
Editorial
Updated:- 2022-10-10, 11:33 IST

हिंदू धर्म में धनतेरस का बड़ा महत्व है। दिवाली के पर्व से ठीक पहले पड़ने वाले धनतेरस के त्योहार को धन की देवी लक्ष्‍मी को समर्पित किया गया है। ऐसी मान्यता है कि यह पर्व धन से जुड़े कार्यों के लिए बहुत ज्यादा शुभ होता है। इस दिन अगर आप कुछ उपाय करती हैं, तो निश्चित ही आपको धन लाभ होता है, साथ ही आपके घर से दरिद्रता दूर हो जाती है।

धनतेरस के दिन क्या उपाय करने चाहिए कि जीवन में शुभ और लाभ का आगमन हो, यह हमने पंडित जी से पूछा है। भोपाल के पंडित एवं ज्‍योतिषार्चा विनोद सोनी जी कहते हैं, 'धनतेरस के दिन लक्ष्‍मी प्राप्त करने के लिए आपको घर पर ही कुछ उपाय करने चाहिए। ये उपाय घर पर लक्ष्‍मी जी को रोकते भी हैं और धन अर्जित करने के नए-नए अवसर भी देते हैं।'

इसे जरूर पढ़ें- दिवाली के मौके पर काजल के ये उपाय खोल देंगे आपका भाग्‍य

पुराने बर्तनों का उपाय

घर की रसोई में रखे पुराने बर्तन यदि टूट गए हैं या फिर उसमें जंग लग गई है या फिर उनका आकार खराब हो गया है, तो धनतेरस के दिन उन्हें घर से बाहर निकाल दें और उसके स्थान पर नए बर्तन लेकर आएं। पंडित जी कहते हैं, 'बर्तन को भी धन और संपदा का प्रतीक माना गया है। अगर आप धनतेरस के दिन नए बर्तन खरीदते हैं, तो इसका अर्थ है कि आप घर में लक्ष्‍मी लेकर आए हो।'

पुराने बर्तन आप किसी को दान भी कर सकती हैं। खासतौर पर यदि आप अपने घर में काम करने वाले पर्जों को पुराने बर्तन देती हैं, तो इससे शनि प्रसन्न होते हैं और देवी लक्ष्‍मी के साथ-साथ आपको शनि देव की भी कृपा प्राप्त होती है।

astro tips for money pics

हल्दी का उपाय

आपको एक लाल कपड़े में हल्दी का छोटा सा टुकड़ा बांधकर अपनी तिजोरी के अंदर रख देना चाहिए। हल्दी बहुत ही शुभ होती है और बृहस्पति का प्रतिनिधित्व करती है। ऐसा करने से धन से जुड़ी आपकी सभी समस्या कम होने लग जाती है। आपको हल्दी के साथ कपूर की भी 7 गोलियां तिजोरी के अंदर रखनी चाहिए। ऐसा करने पर भी आपको धन संबंधित लाभ प्राप्त होता है।

लौंग का उपाय

धनतेरस के दिन आपको देवी लक्ष्‍मी को जोड़े में लौंग चढ़ाना चाहिए। लौंग देवी लक्ष्‍मी को अति प्रिय है। आप लौंग के साथ इलायची और सुपारी भी अर्पित कर सकती हैं। इतना ही नहीं, आप धनतेरस में देवी लक्ष्‍मी को पान भी अर्पित कर सकती हैं। यदि आप देवी लक्ष्‍मी की पसंद की चीजें उन्हें अर्पित करती हैं, तो आपकी मनोकामना जरूर पूर्ण होगी।

सिक्के का उपाय

धनतेरस पर चांदी और सोने के सिक्के खरीदने का प्रचलन है। दरअसल, दिवाली पर खरीदे गए सोने या चांदी के सिक्कों की पूजा की जाती है और उन्हें महालक्ष्‍मी में शामिल किया जाता है। ऐसा करने से धन में बरकत मिलती है। यदि आप सोने या चांदी के सिक्‍के नहीं भी खरीद पाती हैं, तो धनतेरस के दिन आपको महालक्ष्‍मी में कुछ पैसे डालने चाहिए और उनकी पूजा करनी चाहिए। आप कुछ सिक्‍के ही डाल देंगी तो भी उपाय पूरा हो जाएगा। इन सिक्‍कों या पैसों को आप कभी खर्च नहीं कर सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें- घर के मंदिर में छिपकली का आना देता है ये चमत्कारी फल, आप भी जानें

astro tips for money hindi me

कुबेर जी की पूजा

कुबेर जी को धन का देवता कहा गया है। धनतेरस के दिन देवी लक्ष्‍मी के साथ-साथ आपको कुबेर जी की भी पूजा करनी चाहिए। कुबेर जी की पूजा करने के लिए आपको धनतेरस के दिन कुबेर यंत्र खरीदना चाहिए और उसकी पूजा करनी चाहिए। आप अपने घर के मंदिर में धनतेरस वाले दिन कुबेर यंत्र की स्थापना भी कर सकते हैं।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।