हर रिश्ते में झगड़ा या मनमुटाव होना आम बात है, लेकिन जब ये चीजें जरूरत से ज्यादा बढ़ जाएं तो वह आपकी जिंदगी को प्रभावित करने लगती हैं। आपका पार्टनर अगर हर बार आपका मजाक उड़ाए। हर किसी के आगे आपको शर्मिंदा करे। आपकी हर एक्टिविटी पर नजर रखे, तो यह इमोशनल अब्यूज कहलाया जाता है। कई महिलाओं को तो इस बात की भनक भी नहीं होती कि वह इमोशनल अब्यूज का शिकार हो रही हैं। वे इसे आम समझकर सब सहती रहती हैं। मगर यह धीरे-धीरे आपके जीवन को प्रभावित करता है और आपके कॉन्फिडेंस को कम करता है। आप खुद की काबिलियत पर शक करने लगती हैं। इसके कुछ Signs जानकर आप खुद को मुश्किल में पड़ने से बचा सकती हैं।
क्या है Emotional Abuse
यह अपने पार्टर को कंट्रोल करने का ऐसा तरीका है, जिसमें आप सामने वाले को शर्मिंदा करते हैं, दोष देते हैं, मैनिपुलेट करते हैं या फिर उसे बिना कारण क्रिटिसाइज करते हैं। सामान्य तौर पर, एक रिलेशनशिप तब इमोशनली अब्यूजिव होता है, जिसमें अपमानजनक शब्दों और धमकाने वाले व्यवहार का एक कंसिस्टेंट पैटर्न होता है जो किसी व्यक्ति के आत्म-सम्मान को और उनके मानसिक स्वास्थ्य को कमजोर करता है। इसे समझना सबसे मुश्किल होता है। यह सटल या इनसाइडियस होता है या मैनिपुलेटिव।
गैसलाइटिंग
गैसलाइटिंग भावनात्मक शोषण का एक रूप है जिसमें आपका साथी आपको इस तरह से मैनिपुलेट करता है कि आप अपने विचारों और वास्तविकता पर ही सक करने लगते हैं। आप यह महसूस करने लगते हैं कि आपके साथी को एंगर इश्यूज हैं और जब आप उनसे बात करने की कोशिश करते हैं, तो वह इसकी जिम्मेदारी लेने की बजाय आपको ही असंवेदनशील बताते हैं। वे आपको ही गलत ठहराते हैं और आप भी खुद को गलत समझने लगते हैं। रिलेशनशिप में एक-दूसरे के लिए सम्मान जरूरी है।
इसे भी पढ़ें :इन संकेतों से पहचानें कि आपका पार्टनर वास्तव में आपका है ही नहीं
आप पर फूटता है गुस्सा
एक रिश्ते में मनमुटाव, झगड़ा होता ही है, मगर आप उसे सुलझा लें तो वह रिश्ता मन को सुकून देता है। जब आप किसी के साथ होते हैं, तो उससे मिलने वाली खुशी से आपका मन शांत होना चाहिए, अशांत नहीं। अगर आपका पार्टनर हर बात का गुस्सा आप पर निकाल रहा है, तो यह गलत है। ऐसे पार्टनर्स शांत दूसरों के आसपास होने पर शांत दिखते हैं, मगर अकेले होते ही वे आप पर गुस्सा निकालने लगते हैं। हर बात का उनका आप पर चिल्लाना या गुस्सा करना संकेत है कि आप एक गलत रिश्ते में हैं।
इसे भी पढ़ें :रिलेशनशिप को रखना है मजबूत तो अपने पार्टनर को इन स्थितियों में बिल्कुल मैसेज ना करें
दूसरों के सामने आप होती हैं शर्मिंदा
कई बार ऐसा होता है कि आपका पार्टनर आपके लिए गंदे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करते, मगर उनका तरीका ऐसा होता है जो अस्वीकार्य होता है। अपने दोस्तों या परिवार वालों के सामने अपने पार्टनर की बेज्जती करना, उन्हें बेवकूफ, मंदबुद्धि जैसे शब्द बोलना वाकई गलत है। कई बार ऐसे पार्टनर्स गुस्से में ऐसा कहने के बाद आपसे माफी भी मांगते हैं, मगर यह उनकी आदत में शामिल हो जाता है। वे कई बार ऐसा भी कह सकते हैं कि क्यूंकि वे आपको प्यार करते हैं इसलिए ऐसा कहते हैं। यह सब उनके लिए आम होता है। मगर यह आपको ध्यान देना है कि यह आम नहीं है।
बार-बार फोन करके परेशान करना
हर कोई चाहता है कि हमें प्यार करने वाला हमारी खैरियत पूछे। मगर जब यह चीजें आपके पर्सनल स्पेस को प्रभावित करने लगें, तो यह असहनीय हो जाता है। अब्यूजिव पार्टनर्स कुछ ऐसा ही करते हैं। वो बार-बार आपको फोन करते हैं और जानने की कोशिश करते हैं कि आप क्या कर रही हैं। आपकी हर पल की जानकारी होना वो जरूरी समझते हैं। अगर आप उनका कोई कॉल या मैसेज का जवाब न दे पाएं, तो वह आप पर गुस्सा निकालते हैं। हो सकता है वो कहें कि उन्हें आपकी चिंता है, इसलिए ऐसा करते हैं। मगर हर किसी का एक स्पेस होता है, आपको यह ध्यान देना है कि वह आपके पर्सनल स्पेस में न प्रवेश करें।
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो, तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसे अन्य रोचक आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के साथ।
Recommended Video
Image credit : freepik images
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों