पूजा-पाठ की सामग्रियों में सबसे प्रमुख है कपूर। इसका इस्तेमाल पूजा-पाठ और हवन में मुख्य रूप से किया जाता है। ज्योतिष की मानें तो घर में नियमित रूप से पूजन के समय यदि कपूर प्रज्वलित किया जाता है तो घर से नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है।
कपूर का धुआं आस-पास के वातावरण को भी सुगंधित बनाता है और सकारात्मक ऊर्जा जोड़ने में मदद करता है। इसी वजह से हिंदू धर्म में कपूर को एक पवित्र पूजन सामग्री का स्थान मिला है। कपूर के कई फायदे तो हैं ही और यदि आप नियमित रूप से आरती में भी कपूर का इस्तेमाल करती हैं तो आपको इसके कई फायदे मिल सकते हैं।
मुख्य रूप से गणपति और माता दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए कपूर की आरती जरूरी मानी जाती है। आइए ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया जी से जानें कपूर से आरती करने के फायदों के बारे में।
यदि आप नियमित रूप से कपूर से आरती करती हैं तो घर की समस्त बाधाओं से मुक्ति मिलने के साथ घर में सकारात्मकता आती है। कपूर की आरती के रूप में पूजा के दौरान आशीर्वाद मांगने और जाने-अनजाने में आपसे हुई किसी भी गलती के लिए क्षमा मांगने के लिए यह उपयोगी है।
जब आप आरती के दौरान कपूर जलाती हैं, तो भगवान से यह प्रार्थना करती हैं कि आपका मन मस्तिष्क भी कपूर जैसा पवित्र बने, जिससे आपका तेज चारों दिशाओं में फ़ैल सके।
इसे जरूर पढ़ें: पूजन के दौरान कपूर जलाना शुभ क्यों माना जाता है? जानें इसका महत्व
हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, कपूर जलाना भगवान के लिए एक दैवीय अनुष्ठान माना जाता है जिसका बहुत प्रतीकात्मक मूल्य है। हिंदू धर्म में कपूर का दहन मानव जीवन का प्रतीक माना जाता है। जिस प्रकार जलता हुआ कपूर(कपूर के उपाय)कोई अवशेष या निशान नहीं छोड़ता है। इसी तरह, मानव को भी जीवन में कोई अवशेष नहीं छोड़ने चाहिए बल्कि कपूर की सुगंध की ही तरह यादों के रूप में अपने व्यक्तित्व की छाप छोड़नी चाहिए।
अगर आपके जीवन में काफी लंबे समय से परेशानियां चली आ रही हैं तो इससे निजात पाने का सबसे अच्छा तरीका कपूर से आरती करना है। कपूर को भगवान शिव की सर्वप्रिय सामग्रियों में से एक माना जाता है और इसका सफेद रंग शुक्र ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है, इसलिए मान्यता है कि यदि आप नियमित रूप से कपूर की आरती करती हैं तो शुक्र ग्रह को मजबूत करने में मदद मिलती है। कपूर की आरती से घर में आने वाली कई मुसीबतों को दूर करने में मदद मिलती है।
इसे जरूर पढ़ें: Astrology Remedies: कपूर के इन उपायों से घर में होगी बरकत, आएगी सुख और समृद्धि
कपूर की आरती न सिर्फ ज्योतिष कारणों से बल्कि वैज्ञानिक कारणों से भी घर के लोगों के लिए अच्छी मानी जाती है। आरती के साथ यदि आप नियमित रूप से लौंग और कपूर जलाकर उसके धुंए को पूरे घर में फैलने देते हैं तो आस-पास का वातावरण पवित्र हो जाता है और किसी भी बुरी शक्ति का आगमन नहीं हो पाता है।
कपूर घर की समृद्धि का प्रतीक माना जाता है, इसलिए ही इसे नियमित रूप से जलाने की सलाह दी जाती है। कपूर की सुगंध घर के लोगों के बीच आपसी प्रेम को बढ़ाने में मदद करती है। मुख्य रूप से नवरात्रि के नौ दिनों में माता दुर्गा की आरती कपूर से करने की सलाह दी जाती है और गणपति को प्रसन्न करने के लिए भी कपूर की आरती गणपति महोत्सव के दौरान करना मुख्य माना जाता है।
वेदों के अनुसार कपूर की सुगंध भगवान को प्रसन्न करती है। कपूर की आरती घर के भीतर सकारात्मक ऊर्जा बिखेरती है और आस-पास के वातावरण को शुद्ध करती है। यही नहीं ये शरीर को भी दोष मुक्त करके पवित्र करने में मदद करती है। कपूर की आरती से वहां मौजूद सभी भक्तों को भगवान का आशीष मिलता है।
यहां बताए कई विशेष कारणों की वजह से नियमित रूप से कपूर की आरती करना अच्छा माना जाता है और इससे आपको अनगिनत फायदे मिलते हैं।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
images: freepik.com, shutterstock.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।