image

Gupt Navratri 2026 Upay: गुप्त नवरात्रि के दिनों में इन सरल उपाय से माता रानी को करें प्रसन्न, घर में आएगी खुशहाली

गुप्त नवरात्रि शुरू हो गई हैं। ऐसे में महिलाएं इसमें व्रत नहीं रखती हैं, लेकिन घर में खुशहाली बनी रहे। इसके लिए खास उपाय को करती हैं। अगर आपके घर में भी परेशानियां आ रही हैं, तो इस बार नवरात्रि में इन उपायों को जरूर करें।
Editorial
Updated:- 2026-01-20, 16:14 IST

हर साल 4 बार नवरात्रि के दिन आते हैं। चैत्र और शारदीय नवरात्रि में व्रत और पूजा की जाती है, लेकिन गुप्त नवरात्रि में व्रत नहीं रखा जाता है। इसमें कई सारे लोग खास तरह की पूजा करते हैं। ऐसे में अगर आप भी चाहती हैं कि घर में खुशहाली बनी रहे, तो इसके लिए आप खास उपाय को गुप्त नवरात्रि के दिनों में जरूर करें। इसके बारे में वृंदावन के ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने विस्तार से बताया है। आइए आपको इसके बारे में जानकारी देते हैं, ताकि आपके परिवार में खुशहाली बनी रहे।

गुप्त नवरात्रि में माता को अर्पित करें ये फूल

आप अगर चाहती हैं कि घर में खुशहाली बनी रहे तो ऐसे में आप माता को ये 2 गुलाब और लाल गुड़हल के फूल को अर्पित करें। ऐसा इसलिए क्योंकि ये फूल माता को काफी प्रसन्न होते हैं। साथ ही जीवन में नयापन लाते हैं। इस तरह के फूल को आप सुबह पूजा के समय में मां को अर्पित करें, ताकि घर में सुख-शांति बनी रहे। आप इसे रोजाना नवरात्रि के दिनों में चढ़ाए।

1 - 2026-01-20T142128.084

गुप्त नवरात्रि में आरती करते समय उपाय

शाम को अगर आप माता रानी की आरती कर रही हैं, तो इसमें कपूर और लौंग का इस्तेमाल करें। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके इस्तेमाल से घर का वातावरण शुद्ध होता है। साथ ही जीवन की परेशानियां कम होती हैं। घर में खुशहाल आती है। इसे आप प्रतिदिन करें और पूरे घर में इसके धूएं को फैलाएं, ताकि नकारात्मकता दूर हो सके।

यह भी पढ़ें- Gupt Navratri Date 2026: कब से शुरू है माघ गुप्त नवरात्रि? जानें नौ दिन की नौ देवियों का महत्व

पूजा के समय करें मां को सिंदूर अर्पित

अगर आप चाहती हैं कि जीवन की परेशानियां कम हो सके, तो इसके लिए माता रानी की आरती करने के बार उन्हें सिंदूर को अर्पित करें। इसके बाद इसी सिंदूर को अपने माथे अगर आप विवाहित हैं, तो मांग में भरे। इससे आपके जीवन की परेशानियां दूर होंगी। साथ ही घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। इस सिंदूर का टीका आप अपने घर के अन्य सदस्यों को भी लगा सकती हैं।

Gemini_Generated_Image_52fkqf52fkqf52fk

इन उपायों को करने से आप गुप्त नवरात्रि में माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त कर सकती हैं। साथ ही घर में खुशहाली ला सकती हैं। आप इसके अलावा घर में 9 दिन की अखंड़ जोत जला सकती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-Freepik/Gemini

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;