हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व बताया गया है और इसके नौ दिनों में अलग तरह से माता के नौ रूपों के पूजन का विधान है। यही नहीं भक्त इन नौ दिनों में उपवास रखते हैं और माता को प्रसन्न करने के कई उपाय करते हैं। नवरात्रि साल में दो बार मनाई जाती है जिसमें से चैत्र नवरात्रि को विशेष माना जाता है।
ज्योतिष की मानें तो इसके नौ दिनों में अलग-अलग रंगों के कपड़े पहनकर माता दुर्गा का पूजन करना अत्यंत फलदायी माना जाता है। इसके प्रत्येक दिन को एक विशिष्ट रंग सौंपा गया है। नवरात्रि में उस खास रंग को अपने जीवन में शामिल करना बहुत शुभ माना जाता है।
मान्यता यह भी है कि माता का श्रृंगार भी इन्हीं रंगों के अनुसार करने से सुख समृद्धि बनी रहती है। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी जी से जानें नौ दिनों में अलग रंगों का महत्व क्या है और कौन से रंग आपके लिए शुभ हो सकते हैं।
चैत्र नवरात्रि (चैत्र नवरात्रि 2023 कब से शुरू है) का पहला दिन इस साल बुधवार के दिन पड़ेगा और इस दिन यदि आप रॉयल ब्लू कलर पहनेंगी तो आपके शुभ होगा। यह रंग सुख समृद्धि का प्रतीक माना जाता है, इसलिए यदि आप इसका इस्तेमाल करेंगी तो आपके घर में कभी भी धन की कमी नहीं होगी। आप माता का श्रृंगार भी इसी रंग की चुनरी से करें। यह रंग शांति का प्रतीक भी होता है।
नवरात्रि के दूसरे दिन गुरुवार है और इस दिन पीला रंग पहनना आपके लिए शुभ हो सकता है। नवरात्रि के इस दिन को अद्वितीय बनाने के लिए आप इस रंग का इस्तेमाल करें और माता का श्रृंगार भी इसी रंग से करें। यह रंग आपको खुशहाल रखने में मदद करेगा।
नवरात्रि के तीसरे दिन यदि आप कपड़ों के रंग में हरा चुनेंगी ये तो ये आपको प्रकृति से जोड़ने का काम करेगा और आपके मन में शांति की भावना के साथ विकास की सोच भी बढ़ेगी। हरा रंग जीवन में नई शुरुआत का भी प्रतिनिधित्व करता है। इसलिए आप इस दिन माता का श्रृंगार भी हरे रंग से कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें:Chaitra Navratri 2023: पूजा करते समय रखें इन बातों का ध्यान, घर में आएगी खुशहाली
स्लेटी रंग संतुलित भावनाओं का प्रतिनिधित्व करता है और व्यक्ति को हमेशा जमीन से जुड़े रहने में मदद करता है। ये रंग आपको एक नई शुरुआत के लिए प्रेरित करता है और आगे बढ़ाता है। इस दिन आप इसी रंग के कपड़ों से घर में खुशहाली ला सकती हैं।
चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन रविवार को आप नारंगी रंग के वस्त्रों में यदि माता का पूजन करेंगी तो आपके लिए बहुत शुभ होगा। ये रंग मन में ऊर्जा का संचार करता है और उत्साह जगाता है। यह जीवन में सकारात्मकता लाने में मदद करता है।
नवरात्रि के छठें दिन आप सफ़ेद रंग के वस्त्रों में यदि माता का श्रृंगारकरेंगी और इसी रंग के कपड़े पहनेंगी तो ये आपको आंतरिक शांति और सुरक्षा प्रदान करने में मदद करेगा।
नवरात्रि के सातवें दिन मंगलवार है और इसका रंग लाल है। लाल रंग प्रेम का प्रतीक माना जाता है, इसलिए यदि आप इस दिन लाल रंग के वस्त्रों में माता का पूजन करेंगी तो आपके लिए बहुत शुभ होगा। आप माता को भी इसी रंग की चुनरी चढ़ाएं और पूजन करें। इस रंग से जीवन में सदैव प्रेम बना रहेगा।
इसे जरूर पढ़ें: Chaitra Navratri Wishes In Hindi: चैत्र नवरात्रि के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं और बधाई संदेश
आसमानी रंग का जुड़ाव वास्तव में आकाश से जुड़ा है यदि आप नवरात्रि के आठवें दिन इस रंग के कपड़े पहनेंगी तो आपके जीवन में शांति बनी रहेगी और समृद्धि आएगी। आप माता का श्रृंगार भी इसी रंग के वस्त्रों से कर सकती हैं।
चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन यदि आप गुलाबी रंग के कपड़े पहनेंगी तो आपके जीवन में सदैव प्रेम और सौहार्द्र बना रहेगा। यह रंग सद्भाव का प्रतीक है, इसलिए ये रिश्तों को जोड़ने में मदद करेगा।
यदि आप नवरात्रि के नौ दिनों में यहां बताए विशेष रंगों के वस्त्र पहनेंगी और माता का पूजन विधि-विधान से करेंगी तो सदैव सुख समृद्धि बनी रहेगी।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik.com, Unsplash.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।