herzindagi

Shardiya Navratri 2022: माता रानी का श्रृंगार करते वक्त जरूर करें इन चीजों का इस्तेमाल

<strong>Shardiya Navratri 2022:</strong> नवरात्रि के दौरान हर कोई माता रानी के रंग में रंगा होता है। कोई व्रत रखता है तो कोई रोजाना मंदिर की सफाई कर मां दुर्गा को खुश करता है। बता दें कि इस दौरान मंदिर सजाने के साथ-साथ देवी को भी खूब सजाया जाता है। कुछ लोग उनकी प्रतिमा को गजरा पहनाते हैं तो कुछ पायल। हालांकि कि श्रृंगार के दौरान कुछ चीजें ऐसी हैं जिनको जरूर यूज करना चाहिए। आज हम आपको इसी बारे में बताने वाले हैं।&nbsp; &nbsp; &nbsp;

Geetu Katyal

Editorial

Updated:- 15 Sep 2022, 18:09 IST

लाल जोड़ा

Create Image :

नवरात्रि के दौरान माता रानी को लाल रंग का जोड़ा पहनाना चाहिए। मान्यताएं हैं कि यही रंग माता रानी का मनपसंद है। अगर फिर भी आप लाल जोड़ा नहीं खरीदना चाहते तो लाल चुनरी जरूर पहनाएं। 

मेंहदी

Create Image :

नवरात्रि के दौरान आपको माता रानी को मेंहदी जरूर चढ़ानी चाहिए। मेंहदी 16 श्रृंगार का हिस्सा है। यही कारण है कि शादी के दौरान दुल्हन को भी मेहंदी लगाई जाती है। 

इसे भी पढ़ेंः Shardiya Navratri 2022: हाथ में नहीं रुकता है पैसा तो ये 10 उपाय आजमाएं 

पायल

Create Image :

पायल में मौजूद तत्व बहुत अच्छे मानें जाते हैं इसलिए आप जब भी देवी मां का श्रृंगार करें पायल जरूर पहनाएं। जरूरी नहीं है कि आप चांदी की पायल ही खरीदें। आप सामान्य पायल खरीदकर भी माता रानी को पहना  सकते हैं। 

बिछिया

Create Image :

पैरों में पहने जाने वाला चांदी का बिछिया एक सुहागन का प्रतीक होता है। नवरात्रि पर देवी का श्रृंगार करते वक्त आप बिछुआ जरूर पहनाएं

लाल चूड़ियां

Create Image :

लाल जोड़े की तरह देवी मां को लाल चूड़ियां भी पहनानी चाहिए। इतना ही नहीं नवरात्रि के दौरान आप भी सुहागिन महिलाओं को भी लाल चूड़ियां पहननी चाहिए। 

 

मांग टीका

Create Image :

मांग टीका भी 16 श्रृंगार का हिस्सा है। ऐसे में माता रानी को तैयार करते वक्त उनके माथे के बीच में मांग टीका जरूर लगाना चाहिए। 

इसे भी पढ़ेंः Shardiya Navratri 2022: बहुत ही शुभ योग में होगा माता का आगमन

झुमके और बिंदी

Create Image :

इन सभी चीजों के अलावा आप देवी मां को झुमके और बिंदी से भी जरूर सजाएं। साथ ही पैरों पर लाल आलता भी लगा सकते हैं। 

गजरा

Create Image :

बहुत कम लोग जानते हैं लेकिन गजरा भी श्रृंगार काल हिस्सा है। ऐसे में नवरात्रि के दौरान श्रृंगार करते वक्त मां दुर्गा के साथ-साथ खुद भी गजरा पहनना चाहिए। 

 

जल्द ही नवरात्रि की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में मां का श्रृंगार करते वक्त इन चीजों को जरूर सजाएं। साथ ही अगर आप नवरात्रि से जुड़ा कोई और प्रश्न करना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल करें। 

Puja Shringar Items List। माता रानी का श्रृंगार कैसे करें। Shardiya Navratri 2022 | shardiya navratri 2022 puja shringar items list | Herzindagi