इस दिन होने जा रहा है शुक्र गोचर, इन राशियों के जीवन में बरसेगा प्यार जमकर  

जनवरी में शुक्र गोचर होने जा रहा है। ऐसे में आइये जानते हैं कि शुक्र के राशि परिवर्तन का किन-किन राशियों पर कैसा प्रभाव देखने को मिलेगा।  

venus transit

Shukr Gochar 2023 Ka Prabhav: 22 जनवरी 2023, दिन रविवार को शुक्र का राशि परिवर्तन होने वाला है। शुक्र ग्रह को सुख-संपन्नता, विवाह और प्रेम का कारक माना जाता है।

लिहाजा शुक्र गोचर से राशियों पर और उनके जीवन से जुड़ी इन चीजों पर प्रभाव पड़ना जाहिर है। ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि इस बार शुक्र गोचर शनि ग्रह की युति के साथ है।

इस नजरिए से शुक्र का प्रभाव बेहद शुभ होने वाला है और कुछ राशियों पर विशेष असर भी देखने को मिल सकता है। यानी कि शुक्र का राशि परिवर्तन बहुत शुभ परिणाम लेकर कुछ विशेष राशियों में अपना प्रभाव दिखाएगा।

मेष राशि (Mesh Rashi: Aries Zodiac Sign)

मेष राशि के कारोबारियों को व्यापार (व्यापार में आ रही बाधा दूर करने के उपाय) में उन्नति मिलेगी। नया बिजनेस करने जा रहे हैं तो यह समय आपके अनुकूल रहेगा और आपको बहुत लाभ पहुंचाएगा। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी और तनाव कम होगा। साथ ही, मन का भय भी दूर होगा।

इसे जरूर पढ़ें:भगवान शिव के इस स्तुति पाठ से निखरता है आपका टैलेंट

मिथुन राशि (Mithun Rashi: Gemini Zodiac Sign)

shukr gochar  ka prabhav

शुक्र गोचर से मिथुन राशि के लोगों को नौकरी में लाभ मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन के आसार बनते नजर आ आएंगे। पढ़ाई या उच्च शिक्षा के लिए भी यह समय बहुत फलित रहने वाला है। नई नौकरी ढूंढ रहे हैं तो कुछ समय के लिए रुक जाएं।

सिंह राशि (Singh Rashi: Leo Zodiac Sign)

venus transit  effects

सिंह राशि के लोगों पर शुक्र गोचर का प्रभाव सबसे अधिक होगा जिसके कारण आपकी लव लाइफ बेहद रोमांटिक और खूबसूरत बनेगी। पार्टनर के साथ रिश्ता अच्छा होगा और अविवाहितों के लिए विवाह के योग बन रहे हैं।

मकर राशि (Makar Rashi: Capricorn Zodiac Sign)

venus transit effects on zodiac signs

मकर राशि के लिए शुक्र गोचर नई जॉब का ऑफर लाने वाला है। तरक्की हो सकती है या सैलरी में बढ़ोतरी के पक्के आसार भी बनते नजर आ रहे हैं। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और धन लाभ भी होगा।

इसे जरूर पढ़ें:हिन्दू धर्म में महत्वपूर्ण माने जाते हैं योग, जानें इनके नाम और इनमें किया जाने वाला काम

कुंभ राशि (Kumbh Rashi: Aquarius Zodiac Sign)

शुक्र गोचर के प्रभाव के कारण भाग्य आपका साथ देगा और भविष्य के लिए चीजें बेहतर होंगी। नौकरीपेशा लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार के लिए भी समय अच्छा रहेगा लेकिन किसी को पैसा उधार देने से बचें।

तो इन राशियों पर बरसेगी शुक्र की कृपा। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Image Credit: Shutterstock, Herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP