एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर बॉलीवुड में फिल्म तीन-पत्ती से डेब्यू किया था। आर माधवन और अमिताभ बच्चन जैसे स्टार होने के बावजूद यह फिल्म बॉक्स -ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। इस फिल्म के बाद श्रद्धा को 'लव का द एंड' में काम करने का मौका मिला, लेकिन यह फिल्म भी फ्लॉप साबित हुई। हालांकि उनके एक्टिंग करियर के लिए टर्निंग प्लाइंट रही उनकी तीसरी फिल्म आशिकी 2 जो कि सुपर हिट साबित हुई थी। इस फिल्म में श्रद्धा के अपोजिट आदित्य रॉय कपूर नजर आए थे। फिल्म में दोनों की कैमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई थी। बताया जाता है कि ऑनस्क्रीन प्यार करने वाले ये एक्टर्स रियल लाइफ में भी एक दूसरे को काफी पसंद करते थे।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सेट पर श्रद्धा और आदित्य काफी वक्त साथ में बिताते थे। मगर जब उनके रिश्ते को लेकर सवाल किया गया दोनों ने हमेशा चुप्पी साधे रखी। यही नहीं करण जौहर ने भी आदित्य रॉय कपूर से श्रद्धा कपूर से डेट करने को लेकर सवाल किया था जिसपर एक्टर चुप रहें। बता दें कि शो में आदित्य रॉय कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा दोनों शामिल हुए थे। इस पर करण ने आदित्य की लव लाइफ को लेकर भी सवाल किया। बाद में जब उन्होंने सिद्धार्थ से पूछा कि वह आदित्य के किस एक्स गर्लफ्रेंड को डेट करना चाहेंगे, जिसपर उन्होंने श्रद्धा का नाम लिया था।
श्रद्धा और आदित्य का ब्रेकअप!
बॉलीवुड में एक्टर्स अक्सर अपने अफेयर और लवलाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। आदित्य और श्रद्धा अपने रिलेशन को भले ही दुनिया से छुपा कर रखा था, लेकिन इसमें कोई दोराय नहीं कि दोनों के बीच दोस्ती से बढ़कर रिश्ता था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों की लव लाइफ में दुरिया आशिकी 2 के रिलीज के बाद से आनी शुरू हो गई थी। हालांकि इसके बाद श्रद्धा कई नई फिल्मों के बिजी हो गई थी, जबकि आदित्य रॉय कपूर का करियर उस वक्त कुछ खास नहीं चल रहा था।
बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के अनुसार श्रद्धा कपूर की फैमिली ने कभी भी आदित्य रॉय कपूर को स्वीकार नहीं किया था। उनकी मां को लगा था कि ये रिलेशनशिप उनके करियर के लिए एक बोझ बन रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो 5 साल तक डेट करने के बाद अलग हो गए थे। 'ओके जानू' में काम करने से पहले दोनों का रिश्ता टूट चुका था। ब्रेकअप के बाद श्रद्धा कपूर अक्सर को-एक्टर के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में रहती हैं।
इसे भी पढ़ें:मिलिए लाइमलाइट से हमेशा दूर रहने वाली कपूर खानदान की इन 8 बहुओं से
फरहान अख्तर और श्रद्धा कपूर
बॉलीवुड में रिश्ता टूटना और जुड़ना बहुत ही आम बात है। यही नहीं स्टार्स को अपने रिलेशनशिप को भी छुपाना काफी मुश्किल हो जाता है। कुछ ऐसा ही फरहान अख्तर और श्रद्धा कपूर के साथ भी हुआ था। ऐसी खबरें थी कि फरहान और श्रद्धा कुछ वक्त के लिए रिलेशनशिप में रहे थे। रॉक-ऑन 2 के प्रमोशन के दौरान श्रद्धा कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह फरहान के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाना पसंद करेंगी, जिसके बाद माना जा रहा था दोनों एक दूसरे को प्यार करते हैं। यही नहीं बाघी के सक्सेस पार्टी में दोनों साथ में जमकर डांस करते दिखाई दिए थे। खबर ऐसी थी कि दोनों कुछ वक्त तक लिव इन रिलेशनशिप में भी रहे थे। हालांकि श्रद्धा और फरहान हमेशा अपने रिश्ते को अफवाह बताया है।
श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठ
फरहान अख्तर से ब्रेकअप के बाद श्रद्धा कपूर का नाम फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ से भी जुड़ा था। दोनों को अक्सर एक साथ टाइम स्पेंड करते देखा गया था। आपको बता दें कि रोहन और श्रेष्ठ काफी अच्छे दोस्त हैं। वहीं जब इस बारे में श्रद्धा कपूर के पिता शक्ति कपूर से सवाल किया गया था तो उन्होंने इसे अफवाह बताया था। शक्ति कपूर ने कहा था कि श्रद्धा 4 से 5 साल तक शादी को लेकर प्लानिंग नहीं है, वो इस वक्त सिर्फ और सिर्फ फिल्मों पर अपना ध्यान लगा रही है।
इसे भी पढ़ें:सलमान-सोमी का 21 साल पुराना प्यार आज भी है सुर्ख़ियों में, जानिए क्यों अलग हो गए थे दोनों
श्रद्धा कपूर और वरुण धवन
फिल्म ABCD 2 की शूटिंग के दौरान श्रद्धा कपूर और वरुण धवन की कैमिस्ट्री खूब पसंद की गई थी। यही नहीं दोनों के अफेयर की खबरें भी सामने आने लगी थी, हालांकि श्रद्धा और वरुण ने इसे अफवाह बताया। वहीं दोनों एक्टर एक दूसरे को बचपन से जानते हैं, श्रद्धा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि बचपन में उन्हें वरुण पर क्रश था। ऐसे में जब वह 8 साल की थी तो उन्होंने वरुण को अपने दिल की बात बताई थी। श्रद्धा ने आगे बताया कि मेरे प्यार के इजहार करने पर एक छोटे लड़के को यह समझना काफी मुश्किल हो गया था, इसके बाद वरुण ने मुझे नो कहा और वहां से चला गया, हालांकि आज भी दोनों इस बात को लेकर काफी हंसते हैं।
Recommended Video
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों