बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर आजकल हर लड़की की फेवरेट है। एक्टिंग के साथ-साथ अपनी मासूमियत, फिटनेस और खूबसूरती के लिए जानी जाने वाली श्रद्धा कपूर के लाखों फैन है। लड़कियां तो उनकी इतनी बड़ी फैन हैं कि उनकी जैसी खूबसूरती पाना चाहती है। ऐसा इसलिए क्योंकि श्रद्धा जितनी खूबसूरत फिल्मों में मेकअप के साथ नजर आती है, उतनी ही सुंदर वह बिना मेकअप के भी लगती है। लेकिन एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती को बनाये रखने के लिए बहुत मेहनत करती हैं। अगर आप श्रद्धा कपूर की फैन हैं और उनकी जैसी हल्दी और ग्लोइंग स्किन चाहती हैं तो आपको इस आर्टिकल में दिए नेचुरल उपायों को जरूर अपनाना चाहिए। 3 मार्च को श्रद्धा कपूर का बर्थ डे है और इस वर्ष वह 33 वर्ष की हो जाएंगी। उम्र के इस पड़ाव में वह कैसे अपनी त्वचा की देखभाल करती हैं आइए जानते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: घर में सस्ते में बने 'एलोवेरा बटर' से अपनी स्किन और बालों को सुंदर बनाएं
श्रद्धा जैसी खूबसूरती पाने के लिए आपको अपने रूटीन में भरपूर मात्रा में पानी को शामिल करना होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि ग्लोइंग स्किन पाने के लिए सबसे पहले बॉडी को अंदर से डिटॉक्स करना बेहद जरूरी होता है और भरपूर मात्रा में पानी पीने से बॉडी अच्छे से डिटॉक्स होती है। ड्राई और डीहाइड्रेट स्किन पर समय से पहले फाइन लाइन्स और झुर्रियों आने लगती है। लेकिन भरपूर मात्रा में पानी पीने से त्वचा में नमी बनी रहती हैं और नए सेल्स बनते है, जो झुर्रियों को रोकते हैं। इसके अलावा चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए आपको दिन में कम से कम एक बार नारियल पानी पीना चाहिए।
अक्सर महिलाएं समय की कमी, आलस या स्वाद के कारण जंक फूड फूड खाना पसंद करती हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि जंक फूड खाने से मोटापे बढ़ने के साथ-साथ खूबसूरती भी कम होने लगती है। जी हां डाइट और खूबसूरती आपस में जुड़े हुए है। इसलिए अगर आप हेल्दी और ग्लोइंग स्किन चाहती हैं तो जंक फूड से बचना चाहिए। ब्रेकफास्ट में ताजा फल लें है, जो आपकी स्किन को ग्लोइंग बनाने के साथ आपको दिनभर एनर्जी देता है। इसके अलावा मीठी चीजों से दूरी बनाकर रखें।
चेहरे को टैनिंग से बचाने के लिए घर से बाहर हमेशा सनस्क्रीन लगाकर ही निकलना चाहिए। इसके अलावा आपकी स्किन अच्छे से सांस ले सकें, इसके लिए आपको रात में हमेशा साफ करके धोना चाहिए। इसके अलावा ब्यूटी ट्रीटमेंट की जगह नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए और घर में हमेशा बिना मेकअप के ही रहना चाहिए। दिन में कम से कम दो बार अच्छे फेस वॉश से चेहरे को साफ करना चाहिए और चेहरे की नमी को बनाये रखने के लिए मॉइश्चराइजर जरूर लगाना चाहिए।
अगर आप श्रद्धा कपूर की तरह सुंदर बाल चाहती हैं तो अपने बालों को सुंदर बनाने के लिए ऑर्गेनिक तेल लगाएं, क्योंकि इससे बालों में नमी बनी रहती है और बाल लंबे और मजबूत होते है। इसके अलावा आप अपने बालों में एलोवेरा से बना नेचुरल हेयर मास्क बनाकर भी लगा सकती है।
इसे जरूर पढ़ें: ये 5 घरेलू चीजें अपनाएंगी तो सांवली स्किन भी निखर जाएंगी
यह बात आप जानती हैं कि ऐसा आपको हमेशा क्यों कहा जाता है क्योंकि यह ग्लोइंग स्किन पाने का सबसे आसान तरीका है। एक्सरसाइज ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाकर, आपकी बॉडी के सेल्स को पोषण देता है। इसके अलावा, एक्सरसाइज हार्मोन को रिलीज करने में हेल्प करता है जो आपको एनर्जी से भरपूर और खुशी देता है। इसलिए आपको रोजाना कम से कम आधा घंटा एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। इससे न केवल आप फिट रहेंगी बल्कि इससे आपकी स्किन भी ग्लो करेगी।
इन उपायों को अपनाकर आप भी श्रद्धा कपूर की तरह खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।