Navratri Mandir Decoration: नवरात्रि हम सबके लिए बेहद खास त्योहार होता है। हिन्दू धर्म में नवरात्रि का महत्त्व अधिक है। माता रानी की 9 दिन लगातार सच्चे मन से पूजा-अर्चना की जाती है। इस दौरान घर को तो साफ किया ही जाता है। साथ ही, मंदिर को भी साफ कर सजाना पसंद किया जाता है।
मंदिर को सजाने के लिए कई चीजें चेहरे पर आजमाई जा सकती हैं। तो आइये जानते हैं कैसे आप नवरात्रि माता रानी का स्वागत करने के लिए मंदिर को सजाने के लिए किन चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं।
अलग-अलग तरह की लेस आएंगे काम (How To Decorate Mandir At Home)
घर के मंदिर को सजाने के लिए असल फूलों के आलावा आप कई तरह के नकली फूलों की लड़ी का इस्तेमाल कर सकती हैं। वहीं फूलों के साथ में मंदिर की सजावट करने के लिए आप गोल्डन कलर की फैंसी लेस की मदद भी ले सकती हैं। लेस में आपको कई तरह की चौड़ी और पतले डिजाइन की गोटा-पत्ती लेस में डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे।
दीपक से सजाएं घर का मंदिर (How To Decorate Home Temple)
मंदिर में पूजा के दौरान तो हम सभी दीपक जलाते ही हैं, लेकिन आप चाहें तो दीपक को भी कई तरह से लड़ी या डिजाइन वाले दीये का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसमें आपको लाइट वाले दीपक भी देखने को मार्केट में मिल जाएंगे। आप मंदिर के दरवाजों पर लंबी-लंबी नकली फूलों, शंख और मोतियों की मदद से माता रानी के दरबार को सजा सकती हैं।
लाइट्स से सजाएं घर का मंदिर (Mandir Decoration Using Lights)
आप मिनिमल और ज्यादा कलर्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहती हैं या आपके मंदिर का थीम व्हाइट है तो आप गोल्डन लाइट्स की मदद से माता रानी का दरबार सजा सकती हैं। इसमें आपको ओम से लेकर जय माता दी जैसे डिजाइन में कई तरह की एल.ई.डी लाइट्स आसानी से मिल जाएंगी। आप चाहें तो फैरी लाइट्स की मदद लेकर भी मंदिर को सजा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:Sharadiya Navratri Kalash Decoration: घट स्थापना से पहले रिबन और स्टोन-मोतियों से ऐसे सजाएं पूजा का कलश
अगर आपको मंदिर को डेकोरेट करने के टिप्स पसंद आए हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: Craftomanic, Amazon
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों