Sharad Purnima 2020: चंद्रमा संबंधी दोष दूर करने के लिए राशि अनुसार करें यह उपाय, जानें शुभ मुहूर्त

शरद पूर्णिमा के दिन अपनी राशि अनुसार करें ये उपाय और पाएं सुख-समृद्धि। 

sharad purnima vrat katha

हिंदू धर्म में कई तीज-त्‍यौहारों को महत्‍वपूर्ण माना गया है, जिनमें से एक है शरद पूर्णिमा। ऐसी मान्‍यता है कि इस दिन चंद्र देव धरती पर अमृत की वर्षा करते हैं। यह अमृत चंद्रमा की किरणों से टपकता है। इतना ही नहीं, शरदा पूर्णिमा से ही सर्दियों का आगाज होता है। इस त्‍यौहार के आने से मौसम में परिर्वतन नजर आने लग जाता है।

ज्योतिषाचार्य एंव हस्तरेखर्विंद विनोद सोनी पौद्दार कहते हैं, 'आश्विन मास की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा कहा जाता है। इस वर्ष यह पर्व 30 अक्‍टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन चंद्रमा की किरणें अमृतमयी गुणों से युक्‍त होती हैं। यह किरणें रोगों को नष्‍ट करने की क्षमता रखती हैं। यदि इस दिन चंद्रमा को खीर का भोग लगा कर उस खीर को ग्रहण किया जाए तो व्‍यक्ति रोगमुक्‍त हो सकता है।'

इतना ही नहीं, शरद पूर्णिमा के दिन अपनी राशि अनुसार कर्म करने पर शुभ फल भी प्राप्‍त किए जा सकते हैं। खासतौर पर यदि आपकी राशि में चंद्र दोष है तो आपको पंडित जी द्वारा बताए गए उपायों को जरूर अपना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें: Weekly Horoscope 26th October-1st November: पंडित जी से जानें इस सप्‍ताह का राशिफल

शुभ मुहूर्त

पूर्णिमा तिथि (शुरू) - शाम 17:45 (30 अक्टूबर 2020)

पूर्णिमा तिथि (अंत) - रात 20:18 बजे (31 अक्टूबर 2020)

Sharad  Purnima    mesh

मेष

शरद पूर्णिमा के पर्व पर मेष राशि के जातकों को छोटी उम्र की कन्याओं को खीर खिलानी चाहिए। साथ ही दूध में भीगे चावलों को बहते हुए पानी में बहा देना चाहिए। ऐसा करने से आपके सारे कष्ट दूर हो सकते हैं।

वृष

वृष राशि में चंद्रमा उच्च का होता है, यह शुक्र गृह की राशि होती है। इस राशि का स्वामी भी शुक्र होता है। इस लिए शुक्र को प्रसन्न करने पर आपको भौतिक सुख-सुविधाएं प्राप्‍त होती हैं। यदि वृष राशि के जातक शुक्र देवता को प्रसन्न करना चाहते हैं तो उन्‍हें शरद पूर्णिमा पर मंदिर में गाय के दूध से तैयार घी दान करना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें:October Horoscope: राशि अनुसार जानें पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के लिए कैसा रहेगा यह महीना

Sharad  Purnima     kark

मिथुन

मिथुन राशि का स्वामी बुध होता है। बुध और चंद्र गृह यदि मिल जाएं तो यह आपके कार्य क्षेत्र के निर्णयों को प्रभावित करते हैं। यदि आप चाहते हैं कि आपको करियर में उन्नति मिले तो आपको दूध और चावल का दान करना चाहिए।

कर्क

आपके मन और राशि का स्वामी चंद्रमा है। यदि आप कुछ समय से तनाव में हैं तो आपको शरद पूर्णिमा के दिन मिश्री मिला हुआ दूध मंदिर में दान करना चाहिए। ऐसा करने से आप तनाव मुक्त और प्रसन्न रह सकेंगे।(अक्‍टूबर के त्‍यौहार)

Sharad  Purnima     leo

सिंह

सिंह राशि का स्वामी सूर्य है। शरद पूर्णिमा के पर्व पर अपने रुके हुए धन की प्राप्ति के लिए आपको मंदिर में गुड़ का दान करना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपकी आर्थिक स्थिति में परिवर्तन हो सकता है और सुख की प्राप्ति हो सकतीहै।

कन्या

शरद पूर्णिमा पर आपको छोटी उम्र की कन्‍याओं को भोजन कराना चाहिए और उन्‍हें खीर बांटनी चाहिए। यदि आप ऐसा करती हैं तो सुख-समृद्धि के साथ-साथ आपका तनाव भी दूर होगा।

Sharad  Purnima     tula

तुला

तुला राशि पर शुक्र गृह का हमेशा ही विशेष प्रभाव होता है। यदि आपको धन और ऐश्‍वर्य चाहिए तो आपको मंदिर में दूध, चावल और शुद्ध देसी घी का दान करना चाहिए। इतना ही नहीं, आपको चंद्रमा को खीर का भोग चढ़ा कर उसे ग्रहण करना चाहिए।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि में चंद्रमा नीच का होता है। यदि आपको जीवन में सुख-शांति और संपन्नता चाहिए तो आपको कन्याओं को अपनी राशि के स्वामी मंगल देव से संबंधित वस्तुओं, दूध व चांदी की धातु से बनी किसी वस्‍तु का दान करना चाहिए।

Sharad  Purnima    dhanu

धनु

इस राशि का स्वामी गुरु होता है। वर्तमान समय में गुरु उच्च राशि में है और शरद पूर्णिमा के दिन गुरु की नौवीं दृष्टि चंद्रमा पर रहेगी। इसलिए धनु राशि के जातकों को इस पर्व पर गाय दान करनी चाहिए। यदि आप गाय दान नहीं कर सकते हैं तो चने की दाल पीले कपड़े में रख कर मंदिर में दान करें। फल अवश्‍य मिलेगा।

मकर

मकर राशि का स्वामी शनि है। वर्तमान समय में गुरु की सातवीं दृष्टि मकर राशि पर है, देखा जाए तो यह शुभ संकेत है। आप बहते पानी में चावल बहाएं, इस उपाय को अपना कर आप अपनी सभी मनोकामनाएं पूरी कर सकते हैं।

Sharad  Purnima     meen

कुंभ

कुंभ राशि का स्वामी शनि होता है। इसलिए शरद पूर्णिमा के त्‍यौहार पर इस राशि के जातकों को शनि के उपाय करने चाहिए। इससे आपको विशेष लाभ मिलेगा। अगर हो सके तो आपको दृष्टिहीनों को भोजन करवाना चाहिए। इससे आपको बहुत लाभ मिलेगा।

मीन

इस वर्ष शरद पूर्णिमा के त्‍यौहार पर मीन राशि में पूर्ण चंद्रोदय होगा। यह संकेत देता है कि आपको सुख, ऐश्वर्य और धन की प्राप्ति हो सकती है। आपको इस अवसर पर किसी ब्राह्मण को भोजन करवाना चाहिए।

राशिफल, वास्‍तु , हिंदू तीज-त्‍योहार, व्रत-पूजा और धर्म से जुड़ी रोचक बातें जानने के लिए जुड़ी रहे हरजिंदगी से।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP