ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के गोचर यानी कि ग्रहों के अपने स्थान परिवर्तन करने और किसी राशि में प्रवेश करने से कई राशियों पर असर होता है। खासतौर पर वक्री शनि का गोचर राशियों के लिए अलग तरह के प्रभाव लाता है। 27 जून 2022 को प्रातः मंगल ग्रह का मेष राशि में प्रवेश हो चुका है,जो कि 10 अगस्त 2022 बुधवार तक रहेगा। मंगल ग्रह,मेष राशि में प्रवेश कर वहां पहले से गोचर कर रहे राहु से युति करेंगे, जिससे अंगारक योग बनेगा।
यहां मंगल और राहु की यह युति इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि कुंभ राशि में वक्री शनि का गोचर अपनी तीसरी दृष्टि से इसे अधिक अशुभ बना रहा है। ऐसे में हिंसक घटनाएं, जायदाद के झगड़े जैसी कई गतिविधियों के होने की संभावना है। वहीं 12 जुलाई को शनि देव का मकर राशि में प्रवेश होने जा रहा है जो कुछ राशियों के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होने वाला है। आइए ज्योतिर्विद पं रमेश भोजराज द्विवेदी जी से जानें कि शनि के गोचर का किन राशियों पर असर होगा और कौन से उपाय आपको लाभ पहुंचा सकते हैं।
मीन राशि के लोगों के लिए शनि का गोचर लाभकारी होगा। आपको धन लाभ हो सकता है और नौकरी में प्रमोशन के योग हैं।
मेष राशि के लोगों के लिए शनि का गोचर आर्थिक संकट का कारण बन सकता है। इन लोगों को नौकरी और बिजनेस में नुकसान हो सकता है। आपके कार्यस्थल में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
इसे जरूर पढ़ें:Ashadha Amavasya 2022: इस दिन करें ये उपाय, पितृ दोष से मुक्ति के साथ आएगी सुख समृद्धि
इस राशि के लोगों को शनि के दुष्प्रभाव का सामना करना पड़ सकता है। आपके कुछ काम बिगड़ सकते हैं। आपको कुछ आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
इसे जरूर पढ़ें:आषाढ़ के महीने में कब से आरंभ हो रही है गुप्त नवरात्रि, कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व जानें
मिथुन राशि के लोगों कोशनि की ढैय्याका सामना करना पड़ सकता है। इसके प्रभाव से आपको आर्थिक नुकसान हो सकते हैं। इसलिए आपको सचेत रहने की आवश्यकता है।
इस प्रकार शनि का गोचर पूरे जुलाई के महीने से लगभग 6 महीने के लिए कुछ राशियों को प्रभावित कर सकता है। आपको यहां बताए कुछ ज्योतिषीय उपाय आजमाने होंगे जो आपको किसी भी दुष्प्रभाव से बचा सकते हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।