Sun Feb 15, 2026 | Updated 01:07 PM IST
aaj ka singh rashifal 14 january

Aaj Ka Singh Rashifal 14 January 2026: षटतिला एकादशी पर सूर्य का शत्रुहंता योग, सिंह राशि के करियर में जीत के मिल रहे हैं संकेत; जानें क्या कहता है आज का राशिफल

आज मकर संक्रांति के पावन पर्व पर सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। यह गोचर सिंह राशि के लिए शत्रुहंता योग का निर्माण कर रहा है, जिससे विरोधियों पर विजय के योग बन रहे हैं। करियर और आर्थिक मामलों में दिन अनुकूल रह सकता है, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता जरूरी होगी। आइए जानते हैं 14 जनवरी 2026 का सिंह राशिफल विस्तार से।
Editorial
Updated:- 2026-01-14, 07:50 IST

Leo Horoscope Today, 14 January 2026: 14 जनवरी 2026, बुधवार का दिन सिंह राशि की महिलाओं के लिए आज  का दिन सामान्य  है। पंचांग के अनुसार, आज मकर संक्रांति का महापर्व है। आज आपकी राशि के स्वामी सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जो आपकी राशि से 6वां भाव शत्रु और रोग का घर है। ज्योतिष में जब  राशि स्वामी 6वें घर में जाता है, तो इंसान अपने विरोधियों पर भारी पड़ता है। आज के दिन आप किसी किन सुन कर नहीं रह पाएंगे  आज आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन काम भी पूरा कर लेंगी। आज चंद्रमा आपके 4वें भाव सुख और घर में है, जिसका मतलब है कि आज मन थोड़ा भावुक रह सकता है, इसलिए परिवार का साथ आपके लिए एनर्जी बूस्टर का काम करेगा।

आज सिंह राशि का प्रेम राशिफल (Leo Love Horoscope Today)

प्रेम और वैवाहिक जीवन में आज सिंह राशि की महिलाओं को अपने गुस्से में कन्ट्रोल रखना होगा होगा। सूर्य का 6वें घर में होना आपको थोड़ा लड़ाकू मूड में रख सकता है। विवाहित महिलाओं को आज छोटी-छोटी बातों पर पति से उलझने से बचना चाहिए। 4वें भाव का चंद्रमा के प्रभाव से आज घर का माहौल थोड़ा संवेदनशील हो सकता है।  लव लाइफ में आज अपने पार्टनर के साथ घर पर ही समय बिताना ज्यादा अच्छा रहेगा।
उपाय: आज सूर्य देव को अर्घ्य दें और उसमें गुड़ तिल जरूर मिलाएं।

आज सिंह राशि का करियर राशिफल (Leo Career Horoscope Today)

करियर के मामले पर आज सिंह राशि महिलाओं का दिन काफी अच्छा रहने वाला है । सूर्य का 6वें घर में आना नौकरी कर रही महिलाओं के लिए बहुत शुभ है। आज आपके कॉम्पिटिटर्स  से डट कर मुकाबला होगा । अगर कोई कोर्ट-कचहरी का मामला या ऑफिस की पुरानी समस्या चल रही थी, तो आज उसका समाधान आपके पक्ष में होगा । सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही महिलाओं के लिए सूर्य का यह गोचर वरदान समान है। बिज़नेस में आज आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी और उसका रिजल्ट भी शानदार मिलेगा। आज कर्ज या लोन से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं।
उपाय: आज किसी गरीब को तांबे का बर्तन या गेहूं दान करें।

More For You

leo daily horoscope

आज सिंह राशि का आर्थिक राशिफल (Leo Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन कर्ज मुक्ति का दिन है  सूर्य का 6वें भाव में होना पुराने कर्ज चुकाने में मदद करता है। आज रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। हालांकि, 4वें भाव का चंद्रमा आज घर की सजावट, गाड़ी की मेंटेनेंस या मां की सेहत पर पैसा खर्च करवा सकता है। मकर संक्रांति पर दान करना सिंह राशि वालों के लिए बहुत शुभ होता है, इससे धन की बरकत होती है। आज कोई भी बड़ा इन्वेस्ट करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें, जल्दबाजी न करें।
उपाय: आर्थिक स्तिथि को मजबूत करने के लिए आज गुड़ और तिल से बनी चीजों का दान करें।

आज सिंह राशि की सेहत (Leo Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में आज सिंह राशि की महिलाओं को थोड़ा सावधान रहना होगा। राशि स्वामी सूर्य का 6वें भाव रोग भाव में जाना इम्युनिटी तो बढ़ाता है, लेकिन पेट और आंखों की समस्या भी दे सकता है। आज शरीर में पित्त बढ़ सकती है, जिससे एसिडिटी या सिरदर्द हो सकता है। 4वें घर का चंद्रमा छाती में जकड़न या कफ की शिकायत दे सकता है। आज ठंडी चीजों से बचें और मकर संक्रांति के तिल-गुड़ का सेवन करें।
उपाय: आज किसी को दाल चावल और नमक की खिचड़ी का दान करें।

 

यहां पढ़ें 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026 

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;