आदिकाल से ही हमारी सपनों को लेकर विशेष अवधारणा रही है। यह एक विचित्र घटना होती है जो कई बार आपके जीवन और भविष्य से जुड़ी हो सकती है। वास्तव में ऐसा हमेशा जरूरी नहीं होता है कि सभी सपनों का कुछ मतलब हो, लेकिन कई बार सपने आपके भविष्य से जुड़े कुछ संकेत भी दे सकते हैं।
पिछले काफी समय से हम आपको अलग-अलग सपने और उसके मतलब के बारे में बता रहे हैं। आज हम उसी क्रम में आपको एक ऐसे सपने के मतलब के बारे में बताने जा रहे हैं जो शायद आपको भी कई बार दिखाई देता हो।
हम बात कर रहे हैं सपने में खुद को गंजा यानी बिना बालों के देखना। आइए ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया जी से जानें ऐसे सपने का क्या मतलब हो सकता है और इसके आपके भावी जीवन में क्या मतलब हो सकते हैं।
कई बार आप किसी चीज को खोने के डर में लिप्त हो जाते हैं। ये भय आपके बालों का खोना भी हो सकता है। कई बार आप बालों के झड़ने की समस्या से इतने ज्यादा परेशान होते हैं कि आप अपने भविष्य के बारे में ये सोचने लगते हैं कि कहीं आप आगे चलकर गंजे न हो जाएं और इसी तरह के सपने देखने लगते हैं।
आपके मन में कई बार किसी कीमती चीज के खोने का ख्याल भी आता है। आपको जीवन में ऐसी चीजें गंजे होने के सपने के रूप में दिखती हैं जो आपकी मनः स्थिति को दिखाती हैं।
इसे भी पढ़ें: क्या आपको भी आता है खुद की मृत्यु का सपना? जानें संकेत
कई बार सपने में गंजापन देखना आपके लिए आने वाली किसी घटना का संकेत भी देता है। ऐसा भी हो सकता है कि आपको भविष्य में कोई नुकसान होने वाला हो और आप किसी चीज को खोने वाले हों। लेकिन ऐसा हमेशा जरूरी नहीं है कि ये सपना आपके लिए कुछ अशुभ संकेत ही लाए। वास्तव में आपको भविष्य के लिए सचेत होने की जरूरत है जिससे आप कोई गलत निर्णय न लें।
कई बार आपको धनहानि का डर (ये सपने देते हैं धनहानि के संकेत) सताने लगता है और आपको ऐसे सपने दिखते हैं। कई बार ये भी हो सकता है कि आपने सच में किसी गंजे व्यक्ति को देखा हो और वो आपके मन मस्तिष्क में छा गया हो तो आपको ऐसे कोई सपने आ सकते हैं जिनका भविष्य से कोई संबंध न हो। ज्यादातर लोग गंजेपन के विचार से सहज नहीं हैं और उनका यही डर ऐसे सपने का कारण बनता है।
स्वप्न शास्त्र की मानें तो अगर कोई महिला अपने आपको सपने में गंजा देखती है तो ये उसके आने वाले जीवन के लिए शुभ संकेत देता है। ऐसे सपने का मतलब है कि भविष्य में आपको मान-सम्मान मिलेगा और आपको अपने कार्यों में सफलता मिल सकती है। यदि आप नौकरी की तलाश में हैं तो नई नौकरी मिल सकती है और कोई बड़ी समस्या सुलझ सकती है।
इसे भी पढ़ें: सपने में खुद को पूजा करते हुए देखने का क्या है मतलब
अगर आपको कभी सपने में अपने बाल झड़े हुए दिखें तो ये आपके लिए धन हानि के संकेत हो सकते हैं। दरअसल ऐसा सपना भविष्य में आपके लिए धन हानि के संकेत देता है। ये सपना आपके गंजेपन के सपने से थोड़े अलग संकेत देता है।
अगर आप सपने में अपने आपको सिर मुंडवाते हुए देखते हैं तो ये भी धन के खोने के संकेत हो सकते हैं। ऐसे में आपको चाहिए कि आप धन का व्यय सोच समझकर ही करें। ऐसे सपने आपके लिए किसी अच्छे अवसरों को खोने के संकेत भी देते हैं। यदि आपको ऐसा कोई भी सपना दिखे तो समझें कि आप भविष्य में किसी बड़े अवसर को खो सकते हैं।
सपने में खुद को गंजा देखना आपके जीवन के लिए मिले-जुले संकेत दे सकता है। किसी भी सपने से घबराने के बजाय आप भविष्य के बारे में सचेत हों। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
images: freepik.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।