herzindagi
who were dushasana wives

क्या है द्रौपदी का चीरहरण करने वाले दुशासन की 5 पत्नियों का रहस्य?

दुर्योधन के छोटा भाई और धृतराष्ट्र एवं गांधारी के दूसरा पुत्र दुशासन के बारे में सभी जानते हैं। यह वो व्यक्ति था जिसने द्रौपदी का चीर हरण करने का प्रयास किया था। दुशासन महाभारत के मुख्य पात्रों में से एक रहा लेकिन इसका निजी जीवन बहुत रहस्यमयी था।
Editorial
Updated:- 2024-12-27, 16:58 IST

महाभारत में कई ऐसे पात्र हैं जो अपने कृत्यों द्वारा हमेशा चर्चा में रहे लेकिन उनका निजी जीवन एक रहस्य ही बना रहा। उदाहरण के तौर पर, दुर्योधन के छोटा भाई और धृतराष्ट्र एवं गांधारी के दूसरा पुत्र दुशासन के बारे में सभी जानते हैं। यह वो व्यक्ति था जिसने द्रौपदी का चीर हरण करने का प्रयास किया था। इसी दुशासन ने द्रौपदी को सभा में लेन के लिए उनके केशों से उन्हें खींचते हुए घसीटा था।

इसी दुशासन ने द्रौपदी की मान-मर्यादा को भंग करते हुए उनकी साड़ी को खींचा था, लेकिन श्री कृष्ण की कृपा से यह दुष्ट द्रौपदी का बाल भी बांका नहीं कर पाया था। अपने बुरे कर्मों के कारण महाभारत में मुख्य पात्रों में स्थान पाने वाले दुशासन का निजी जीवन बहुत रहस्यमयी रहा। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें दुशासन के विवाह और उसकी पांच पत्नियों से जुड़ी कई रोचक बातें बताईं। आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

क्या है दुशासन की पत्नियों का रहस्य?

mahabharat mystery

दुशासन की पांच पत्नियों में से पहली थी चंद्रमुखी। वहीं, दूसरी पत्नी का नाम था लता। तीसरी पत्नी श्वेता थी। चौथी पत्नी का नाम निर्जरा था और अंतिम पांचवी पत्नी का नाम दिविजा था। हैरान कर देने वाली बात यह है कि दुशासन की पांच पत्नियां थीं, लेकिन इसके बाद भी किसी एक का नाम भी महाभारत ग्रंथ में मौजूद नहीं है।

यह भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं कौन थे संपूर्ण महाभारत युद्ध के साक्षी?

यहां तक कि दुशासन की किसी भी पत्नी के बारे में कोई भी विस्तृत जानकारी नहीं है। हालांकि कुछ धार्मिक पुस्तकों में ऐसा उल्लेख मिलता है कि दुशासन कीई पांच पत्नियां 5 अलग-अलग राज्यों की राजकुमारियां थीं।

mahabharat interesting facts

मगर इनका वर्णन महाभारत में इसलिए नहीं है क्योंकि द्रौपदी के साथ किये गए कृत्य के बाद इन्होंने दुशासन का त्याग कर दिया था।

यह भी पढ़ें: कौन था पांडवों का दुर्योधन से भी बड़ा दुश्मन?

कुछ धार्मिक मान्यताएं कहती हैं कि दुशासन ने जब द्रौपदी के साथ दुर्व्यवहार किया था, तब उसकी पांचों पत्नियों ने उसे यह श्राप दिया था कि उसकी मृत्यु इस तरह से होगी कि उसके शरीर के मात्र टुकड़े ही उसके माता-पिता को प्राप्त होंगे, संपूर्ण शरीर नहीं और हुआ भी ऐसा ही था। इस श्राप के बाद 5 पत्नियां वन में तप के लिए चली गई थीं।

dushasana wives name

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।