Mahabharat Life Lessons Quotes: महाभारत के ये ज्ञानवर्धक विचार आपको सफलता की ऊंचाइयों तक लेकर जाएंगे, अपनों को भी भेजें

Mahabharat Life Lessons Messages: महाभारत के ये ज्ञानवर्धक विचार आपको असफलता से उबरने में करेंगे मदद। इन खूबसूरत विचार को आप अपनों को भी भेज सकते हैं।

 

mahabharat best quotes messages that help to cope failure in life lessons

Life Lessons Quotes Or Messages From Mahabharat: महाभारत हिन्दुओं के लिए सनातन काल से एक पवित्र ग्रंथ रहा है। इसे विश्व का सबसे बड़ा हिन्दू ग्रन्थ भी कहा जाता है।

महाभारत में करीब एक लाख से अधिक श्लोक हैं, जिसमें अधर्म पर धर्म की जीत का वर्णन किया गया है। इसलिए महाभारत की शिक्षा हर काल में प्रासंगिक रही है, जिन्हें आज भी पढ़ने से लोगों के अंदर धर्म और अधर्म का भाव जागृत हो जाता है।

इस आर्टिकल में हम आपको महाभारत के कुछ ज्ञानवर्धक विचार के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप अपनों को सोशल मीडिया के माध्यम से भेज सकते हैं।

लाइफ लेसन कोट्स फ्रॉम महाभारत (Life Lessons Quotes From Mahabharat)

1. जैसे तेल समाप्त हो जाने पर
दीपक बुझ जाता है,
उसी प्रकार कर्म के क्षीण हो जाने पर
भाग्य भी नष्ट हो जाता है !

Mahabharat Life Lessons Quotes one

2. इंसान को अपनी दृष्टि
सरल रखनी चाहिए,
सदैव सत्य बोलना चाहिए,
और पारदर्शी होना चाहिए !

3.जो मनुष्य नाश होने वाले सब प्राणियों में
समभाव से रहने वाले
अविनाशी परमेश्वर को देखता है,
वही सत्य को देखता है !

लाइफ लेसन मैसेज फ्रॉम महाभारत (Life Lessons Messages From Mahabharat)

Mahabharat Life Lessons Messages

4. जहां स्त्रियों का अपमान होता है
वह समाज विनाश के
रास्ते पर चल रहा होता है !

5. कर्म का फल व्यक्ति को उसी तरह ढूंढ़ लेता है,
जैसे कोई बछड़ा सैकड़ों गायों के बीच
अपनी मां को ढूंढ़ लेता है !Mahabharat Life Lessons Messages in hindi

6. मन शरीर का हिस्सा है।
सुख-दुख का एहसास करना
आत्मा का नहीं शरीर का काम है।
अपमान, लाभ, हानि, खुश और दुखी होना

सब मन की शरारत है !

इसे भी पढ़ें:Success Quotes In Hindi: सफलता की बधाई इन शानदार और बेहतरीन मैसेज के माध्यम से आप भी दीजिए

7. यदि अपने पास धन इकट्ठा हो जाए
तो वह पाले हुए शत्रु के समान है
क्योंकि उसे छोड़ना भी कठिन हो जाता है !

लाइफ लेसन विचार फ्रॉम महाभारत (Life Lessons Thoughts From Mahabharat)

Life Lessons Quotes Or Messages

8. जिसे सत्य पर विश्वास होता है
और जो अपने संकल्प पर दृढ होता है
उसका सदैव कल्याण होता रहता है !

9. यदि व्यक्ति स्वयं पर अभिमान करने लगता है, तो
उसको भी अंत में दुर्योधन जैसी मौत मिलती है !

best Life Lessons Quotes Or Messages

10. अपने पूर्वजों का सम्मान करना चाहिए
उनके बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए
उनके दिए उपदेशों का आचरण करना चाहिए !

इसे भी पढ़ें:Motivational Quotes in Hindi: कश्ती लहरों से टकराएगी तभी तो किनारे नसीब होंगे, पढ़ें ऐसे जज्बे से भरे मोटिवेशनल कोट्स

11. मानव का सच्चा धर्म यही है कि
उसे जो स्वयं के लिए अच्छा नहीं लगता
वैसा उसे दूसरों के साथ भी नहीं करना चाहिए !

12. जो व्यक्ति सत्य, धर्म, सम्मान
इत्यादि जगहों पर अपना शीश झुकाता है,
वह व्यक्ति यशस्वी होता है !

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image@shutterstocks,freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP