सावन के महीने में राशि के अनुसार आजमाएं कुछ विशेष उपाय, मिलेगी समस्याओं से मुक्ति

सावन के महीने में जहां कुछ राशियों के लिए समय अनुकूल है, वहीं कुछ राशियों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यहां बताए ज्योतिष उपाय आपके लिए कारगर साबित हो सकते हैं।

 

sawan  astro remedies for all zodiac signs

हिंदू पंचांग के अनुसार सावन का महीना बहुत पवित्र माना जाता है और इसमें शिव पूजन करना विशेष रूप से फलदायी होता है। इस महीने में शिव पूजन और शिवलिंग का जलाभिषेक करना शुभ माना जाता है और लोग शिव की भक्ति में लीन रहते हैं।

इस साल सावन माह 4 जुलाई से शुरू हो गया है और मलमास होने की वजह से इसका समापन 31 अगस्त को होगा। ज्योतिष में मान्यता है कि सावन के महीने में भगवान शिव की कृपा पाने और अपनी हर तरह की मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए भगवान शिव की विधि पूर्वक सेवा अर्चना की जाती है।

चूंकि सावन में इस साल विशेष योग हैं और सभी राशियों पर इसके लुक शुभ या अशुभ प्रभाव अवश्य होंगे, इसलिए आप अपनी राशि के लिए आसान ज्योतिष उपाय आजमाकर शिव कृपा पा सकते हैं। आइए ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा शास्त्री, विनोद सोनी पोद्दार जी से जानें उपायों के बारे में।

मेष राशि

aries zodiac astro remedies

इस राशि के लोगों को सावन के महीने में बहुत से शुभ फल मिलेंगे और आपको अपने सभी काम बनते हुए दिखाई देंगे, लेकिन यदि आप विशेष ज्योतिष उपाय आजमाएंगे तो पूरे साल आपके ऊपर भगवान शिव की कृपा दृष्टि बनी रहेगी।

उपाय- सावन के महीने में यदि आप सोमवार का व्रत करेंगे तो आपके लिए फलदायी होगा। आपको इस दिन विधि-विधान के साथ व्रत उपवास करना होगा और शिव पूजन करना होगा।

वृषभ राशि

आपके लिए सावन का महीना मिले-जुले संकेत दे रहा है और कुछ समस्याओं से घिरे रहेंगे। सावन के मध्य से आपको मानसिक परेशानियां हो सकती हैं। आपको विशेष ज्योतिष उपाय आजमाने की सलाह दी जाती है।

उपाय- सावन के महीने में शिवलिंग पर बेल पत्र अवश्य चढ़ाएं और संभव हो तो 11 बेलपत्र में श्री राम लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। सभी परेशानियां दूर होंगी।

इसे जरूर पढ़ें: Sawan Horoscope 2023: सावन के महीने में किन राशियों के चमकेंगे सितारे, जानें राशिफल

मिथुन राशि

gemini zodiac astro remedies

हालाँकि सावन का महीना आपके लिए बहुत शुभ है, लेकिन फिर भी आपको इस महीने के लिए ज्योतिष उपाय आजमाने की सलाह दी जाती है जिससे आपके घर में सदैव खुशहाली बनी रहे।

उपाय- इस पूरे माह में शिव की भक्ति करें और शिव चालीसा का पाठ करने से मन-मस्तिष्क का तनाव दूर होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए सावन का महीना कुछ समस्याओं के साथ आरंभ हुआ है और आपके ऊपर काम का बहुत तनाव हो सकता है। व्यापार और नोकरी में भी आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

उपाय- सावन में शिव जी गायत्री मन्त्र बोलते हुए जल अर्पित करें, आपको समस्त परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है।

सिंह राशि

leo zodiac astro remedies

आपकी राशि के लोगों के लिए यह महीना उत्तम है और आपके ऊपर शिव जी की पूर्ण कृपा बरसेगी, लेकिन आगे के समय को और ज्यादा बेहतर बनाने के लिए आपको कुछ विशेष ज्योतिष उपाय आजमाने की सलाह दी जाती है।

उपाय- इस महीने शिव जी को आम का रस अर्पित करें और इसके साथ महा मृतुन्जय मंत्र का जाप करें। इस उपाय से यदि आपके करियर से जुड़ी कोई सस्याएं आ रही हैं तो उनसे मुक्ति मिलेगी

कन्या राशि

आपके लिए सावन (सावन में आजमाएं वास्तु के ये उपाय) के महीने में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। आप किसी बड़े वाद-विवाद में पड़ सकते हैं और आपकी भागदौड़ जारी रहेगी। आपको वर्कप्लेस पर भी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

उपाय- किसी भी बड़ी समस्या से बचाव के लिए आप शिव और पार्वती का जलाभिषेक करें, इस उपाय से आपको अवश्य लाभ होगा।

तुला राशि

libra zodiac astro remedies

तुला राशि के जातकों के लिए सावन का महीना मिले-जुले प्रभाव लेकर आएगा और आपको इस समय कुछ परेशानियां हो सकती हैं। करियर में भी आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में भी आपको कुछ नुकसान हो सकते हैं, ज्योतिष उपाय जरूरी आजमाएं।

उपाय- सावन के महीने में भोलेनाथ को जल, भस्म और सफ़ेद चंदन अर्पित करना लाभकारी होगा और आपको समस्याओं से मुक्ति मिलेगी मिलेगी।

वृश्चिक राशि

ये पूरा समय आपके लिए बहुत शुभ है, लेकिन अगर आप ज्योतिष के उपाय आजमाएंगे तो आपके भविष्य में और शुभ फल प्राप्त होंगे। इससे आपके ऊपर पूरे साल भोलेनाथ की कृपा बनी रहेगी।

उपाय- सावन में शिव जी का जलाभिषेक जल और काले तिल के साथ करें और यदि रोज संभव न हो तो सोमवार के दिन शिवलिंग का जलाभिषेक जरूर करें।

धनु राशि

आपके लिए पूरा महीना शुभ है लेकिन यदि आप इस समय में कुछ उपाय आजमाते हैं तो आपको कोई नया बिजनेस शुरू करने और नौकरी में विशेष स्थान प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

उपाय- सावन में शिव जी का अपनी सामर्थ्य अनुसार अभिषेक करें, अर्थात यदि आप जल के अलावा कच्चे दूध और शहद से अभिषेक करेंगे तो इसका विशेष लाभ होगा।

मकर राशि

capricorn zodiac astro remedies

मकर राशि के लोगों के लिए सावन का महीना समस्याओं से भरा हुआ है। आपको नौकरी और व्यापार में समस्याएं हो सकती हैं। इस माह आपके खर्चे बढ़ सकते हैं, इसके साथ आपके परिवार के लोगों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

उपाय- सावन के महीने में आप हनुमान चालीसा का पाठ करें और शिवलिंग पर जल अर्पित करें, आपको परेशानियों से बाहर निकलने में मदद मिलेगी।

इसे जरूर पढ़ें: Sawan 2023: आठ नहीं सिर्फ 4 सोमवार रखे जाएंगे व्रत, जानें कौन से सोमवार मान्य नहीं

कुंभ राशि

आपको इस पूरे महीने कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और आपकी सेहत पर असर हो सकता है। कुछ विशेष ज्योतिष उपायों से ही आप समस्याओं से बाहर निकल पाएंगे।

उपाय- इस समय आपको शिवजी को जल में शहद मिलाकर अर्पित करने के साथ शिव चालीसा का पाठ करने की सलाह दी जाती है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए सावन का महीना शुभ है और आपको वर्कप्लेस में भी समस्याएं नहीं होंगी, लेकिन कुछ विशेष उपाय आपको भविष्य में भी समस्याओं से दूर रखने में मदद करेंगे।

उपाय- सावन माह में शिव जी को जल में शहद, अष्टगंध, और तिल मिलाकर अर्पित करें और रुद्राष्टक का पाठ करें आपको इसके लाभ मिलेंगे।

सभी राशियों के लिए सावन में कुछ उतार-चढ़ाव संभव हैं, लेकिन किसी भी समस्या से परेशान होने के बजाय आप यहां बताए उपाय आजमाएं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Images: Freepik.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP