Sawan Horoscope 2023: सावन के महीने में किन राशियों के चमकेंगे सितारे, जानें राशिफल

Sawan Horoscope: सावन का पूरा महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। आइए जानें इस माह में सभी राशियों के जीवन में क्या उतार-चढ़ाव आ सकते हैं और इससे आपको क्या बदलाव देखने को मिलेंगे।

sawan  horoscope for all

हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल सावन का महीना 4 जुलाई, मंगलवार से आरंभ हो रहा है और इस साल अधिक मास होने की वजह से यह दो महीने तक चलेगा। इसका आरम्भ 4 जुलाई 2023 से हो रहा है जिसका समापन 31 अगस्त होगा।

सावन का पूरा महीना भगवान शिव को समर्पित होता है और शिव भक्त भोले की भक्ति में सराबोर नजर आते हैं। हिंदू धर्म में इस महीने को सबसे पवित्र महीनों में से एक माना गया है और भक्त अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए कई उपाय आजमाते हैं।

इस साल सावन में बहुत शुभ संयोग बन रहा है क्योंकि 19 साल बाद इस महीने में पुरुषोत्तम मास लग रहा है जो 18 जुलाई से शुरू होगा और 16 अगस्त को समाप्त होगा। इस प्रकार सावन का महीना करीब 59 दिनों का होगा। इस शुभ संयोग में कुछ राशियों को धन लाभ हो सकते हैं और कुछ के लिए नौकरी के संयोग बन सकते हैं। आइए यहां ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा शास्त्री विनोद सोनी पोद्दार जी से जानें सावन महीने का राशिफल।

मेष राशि

aries zodiac horoscope for sawan

मेष राशि के लोगों के लिए सावन का पूरा महीना बहुत शुभ होगा और इनकी किस्मत के सितारे चमक सकते हैं। इस महीने आपके रुके हुए कार्य सफल होंगे और नौकरीपेशे वाले लोगों को उन्नति मिल सकती है। इस माह आपके नौकरी में प्रमोशन के योग हैं।

आपको कोई ऐसा पद मिल सकता है जिसकी आपको काफी लंबे समय से चाह थी, वहीं व्यापार में भी लाभ की प्राप्ति होगी। आपके जीवन में धन का आगमन हो सकता है और पैसों से जुड़ी समस्या दूर होगी। भगवान शिव की विशेष कृपा सावन के महीने में आपके ऊपर होने से आपको मान-सम्मान मिलेगा और धन लाभ के योग बनेंगे।

इसे जरूर पढ़ें: Sawan Somvar Vrat 2023: कब से शुरू होंगे सावन के सोमवार व्रत, जानें इनका महत्व

वृषभ राशि

आपके लिए सावन का महीना मिला-जुला साबित होगा। आपको कुछ पुरानी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। परन्तु भगवान शिव की कृपा से करियर में अच्छी उन्नति होगी। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

आपके लिए कई माध्यमों से धन की प्राप्ति के आसार रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। सावन के मध्यकाल में आर्थिक और मानसिक परेशानियों के कारण आपका मन उदास हो सकता है। नौकरीपेशा वाले लोगों और व्यापार करने वाले के लिए यह महीना काफी उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है।

मिथुन राशि

gemin zodiac horoscope for sawan

मिथुन राशि वालों को सावन में महीने में भगवान शिव (भगवान शिव के प्रतीकों का रहस्य) का पूरा आशीर्वाद मिलेगा और आपके लिए समय किसी वरदान से कम नहीं होगा। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा जिससे सपने पूरे होने के योग हैं।

आपको नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे और व्यापार में अच्छा लाभ मिलने के योग हैं। यह समय व्यापार के लिए भी अच्छा रहने वाला है। इसके साथ ही नौकरी के नए अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं।

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे हुए जातकों को भी सफलता प्राप्त हो सकती है। इसके साथ ही मिथुन राशि के जातकों के लिए यात्रा के योग भी बन सकते हैं। कुल मिलाकर यह महीना आपके लिए बहुत शुभ रहेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए सावन का महीना कुछ कठिनाइयों के साथ शुरू हो सकता है और आपके ऊपर काम का बोझ बढ़ सकता है। आपको व्यापार और नोकरी में अधिक प्रयास करने पर ही सफलताएं नहीं मिलेंगी। आपके कोर्ट कचहरी से जुड़े कुछ काम अटकेंगे और आपको सफलता के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है।

सिंह राशि

leo zodiac horoscope for sawan

इस सावन सिंह राशि के लोगों पर भगवान शिव की विशेष कृपा रहने वाली है। आपको अचानक से धन लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। जीवन में उन्नति और अधिक लाभ मिलेगा। किसी विशेष बड़ी योजना में आपका काम बन सकता है।

आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा, लेकिन अचानक से आपके ऊपर कोई बड़ा खर्चा आ सकता है जिससे धन का एक बड़ा हिस्सा खर्च हो सकता है। अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो इस पूरे महीने में पार्टनर का पूर्ण सहयोग मिलेगा और व्यापार का विस्तार भी होगा।

इसे जरूर पढ़ें: Sawan Kab Hai 2023: 19 साल बाद इस दुर्लभ योग में दो महीने का होगा सावन, जानें तिथि समेत जरूरी बातें

कन्या राशि

आपके लिए सावन का महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला हो सकता है। किसी कानूनी वाद-विवाद में आपका नाम आ सकता है जिससे आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में सावन के महीने में आपको हानि पहुंच सकती है।

वहीं सावन माह का दूसरा भाग यानी कि 16 अगस्त के बाद का समय लाभकारी होगा जिसमें आपको कुछ नए समझौते करने पड़ सकते हैं और ये आपके लिए भविष्य में लाभकारी साबित होंगे। आपको कुछ ऐसे लाभ भी मिलेंगे जिसका आप काफी समय से इन्तजार कर रहे थे।

तुला राशि

libra  zodiac horoscope for sawan

तुला राशि के जातकों के लिए सावन का महीना मिला-जुला रह सकता है। आपके परिवार में किसी बड़े धार्मिक कार्य का आयोजन हो सकता है जिसमें परिवार के सभी लोग शामिल होंगे और परिवार के साथ समय बिताने का समय मिलेगा।

नौकरी में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग किसी साझेदारी में व्यापार कर रहे हैं उनके लिए सावन के महीने में कुछ परेशानियां हो सकती हैं।

वृश्चिक राशि

आपके लिए सावन का महीना बहुत ही शुभ और अच्छे फल प्रदान करने वाला सिद्ध हो सकता है। भगवान शिव की विशेष कृपा होने से आपके हर एक काम बहुत जल्दी पूरे होंगे। इस माह आपके वेतन में बढ़ोतरी और नौकरी मेंप्रमोशन (नौकरी में प्रमोशन के उपाय) के अच्छे योग दिखाई दे रहे हैं।

महादेव की कृपा से नए कार्यों में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। किसी काम में लंबे समय से चली आ रही बाधाएं दूर होंगी। इसके साथ यह महीना नई प्रॉपर्टी या वाहन की खरीद के भी संयोग बना रहा है। इसके साथ ही लंबे प्रयास के बाद अटका हुआ धन प्राप्त होगा।

धनु राशि

आपके लिए सावन का महीना बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला होगा। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता हासिल होंगी। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलेगा और कोई अच्छी डील फाइनल हो सकती है।

करियर में कामयाबी हासिल हो सकती हैं। जो लोग नौकरी या व्यापार से जुड़े हुए हैं उनके लिए यह महीना कोई बड़ी खुशखबरी लेकर आएगा। व्यापार में भी अच्छे अवसर मिलने के योग हैं। इसके साथ ही आपका स्वास्थ भी अच्छा बना रहेगा। भगवान शिव की कृपा पूरे सावन के महीने में आपको मिलती रहेगी।

मकर राशि

आपके लिए सावन का महीना कई परेशानियों से भरा हो सकता है। नौकरी या व्यापार के बदलने की नौबत आ सकती है। आपके खर्चे बढ़ सकते हैं और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

परिवार के सदस्यों से किसी तरह का मनमुटाव हो सकता है। आपकी या परिवार में किसी की सेहत पर बुरा असर हो सकता है इसलिए अपना और सभी परिवारीजनों का ख़ास ध्यान रखें।

कुंभ राशि

aquarius zodiac horoscope for sawan

कुंभ राशि वालों के लिए सावन के महीने में सचेत रहने की आवश्यकता है। इस महीने आपको सेहत से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं और सावन का महीना संभलकर चलने वाला होगा। सेहत में गिरावट और चोट लगने से आपको अस्पताल भी जाना पड़ सकता है।

नौकरी और व्यापार में भी हानि और तनाव का सामना करना पड़ सकता है। कुल मिलाकर आपको इस पूरे महीने थोड़ा संभलकर रहने की आवश्यकता है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए सावन का महीना बहुत अनुकूल रहने वाला है। आपके कार्यक्षेत्र में सभी कार्य ठीक से होंगे। इसके साथ ही कुछ ऐसे अवसरों की प्राप्ति होगी जो जीवन में आगे बढ़ने के लिए निर्णायक हो सकते हैं।

इसलिए इस माह ऐसे अवसर को समझकर उन पर समय से काम करना अच्छा रहेगा। इसके साथ ही इस अवधि में किसी ऐसे नए व्यक्ति से भेंट हो सकती है जो आगे चलकर आपके किसी महत्वपूर्ण काम में आपका साथ देगा। इसलिए जीवन में नए लोगों का स्वागत करें।

सभी राशियों के लिए सावन के महीने में कुछ उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। इस राशिफल के अनुसार आप अपने आने वाले समय की योजनाएं बना सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Images: Freepik.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP