
Taurus Horoscope Today, 02 February 2026 : फरवरी के दूसरे दिन और सप्ताह के पहले दिन वृषभ राशि की महिलाओं के लिए स्थिरता और गंभीरता के साथ हो रहा है। आपकी राशि के स्वामी शुक्र हैं, जो सौंदर्य और सुख के कारक हैं, आज का दिन चंद्रमा का है। शुक्र और चंद्रमा का यह संयोग आपके स्वभाव में कोमलता और व्यावहारिक सोच का एक अनोखा मिश्रण पैदा करेगा। आज आप सुबह से ही अपने कार्यों को लेकर बहुत फोकस्ड रहेंगी। वृष राशि की महिलाएं स्वभाव से मेहनती और जमीन से जुड़ी होती हैं, और आज यही गुण आपकी सफलता की कुंजी बनेंगे। आज आप हर काम को व्यवस्थित करना चाहेंग। वृष राशि का एक नेगेटिव पॉइंट है जिद्दीपन भी है। इस लिए आज समझदारी से काम ले आज का दिन परिवार के बुजुर्गों के साथ समय बिताने और उनका आशीर्वाद लेने के लिए बहुत शुभ है, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।
वृष राशि की महिलाओं के लिए प्रेम संबंधों के मामले में आज का दिन लॉयल्टी और सिक्योरिटी की भावना पर केंद्रित रहेगा। विवाहित महिलाएं आज व्यस्तता के बावजूद आप अपने घर के माहौल को शांत बनाए रखने की कोशिश करेंगी। आपके पति आज किसी बात को लेकर चिंतित हो सकते हैं, आपकी शांत उपस्थिति ही उनके तनाव को कम कर देगी। सिंगल महिलाएं की मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जो बहुत ही व्यावहारिक और सुलझा हुआ हो। वृष राशि की महिलाओं को स्थिरता पसंद होती है, और यह व्यक्ति आपको वह सुरक्षा महसूस करा सकता है।यदि आप रिलेशनशिप में हैं, तो आज का दिन लॉयल्टी जताने का है। अपने पार्टनर को कोई छोटा सा उपहार देना या उनकी पसंद का ख्याल रखना रिश्ते को गहरा करेगा।
उपाय: भगवान शिव को कच्चे दूध और जल का मिश्रण अर्पित करें और सफेद चंदन का तिलक लगाएं।
वृष राशि की महिलाओं के लिए करियर की दृष्टि से आज का दिन कंसिस्टेंसी और मेहनत का है। नौकरी कर रही महिलाएं को सप्ताह की शुरुआत में काम का दबाव हो सकता है, आज आपकी कार्यशैली अच्छी रहनी वाली है । बैंकिंग, फाइनेंस , फैशन, या कला क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं के लिए आज का दिन विशेष रूप से फलदायी है। आज ऑफिस में बेवजह की गॉसिप से दूर रहें और अपने काम से काम रखें। जो महिलाएं बुटीक, ब्यूटी पार्लर, या फ़ूड इंडस्ट्री का व्यवसाय करती हैं, उनके लिए आज का दिन धनदायक रहेगा। आज पुराने ग्राहकों से दोबारा ऑर्डर मिल सकते हैं। यदि आप कोई नया प्रोडक्ट लॉन्च करना चाहती हैं, तो उसकी प्लैनिग्स के लिए आज का दिन शुभ है।
उपाय: कार्यस्थल पर एक स्फटिक का पिरामिड या कोई सफेद वस्तु अपनी टेबल पर रखें ।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आर्थिक मामले पर वृष राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन बैलेंस बनाए रखने और सिक्योर सेविंग्स का है ,आपकी राशि धन भाव की स्वामिनी मानी जाती है, इसलिए आप पैसे की अहमियत जानती हैं। आज आय के स्रोत स्थिर रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में आप पूरे हफ्ते का बजट प्लान कर सकती हैं। आज घर की साज-सज्जा या सुख-सुविधाओं की वस्तुओं पर धन खर्च करने का मन हो सकता है। शुक्र के प्रभाव से आप लक्ज़री की ओर आकर्षित हो सकती हैं, आज जमीन-जायदाद या फिक्स्ड डिपॉजि में इन्वेस्ट करना सुरक्षित और लाभप्रद रहेगा। शेयर मार्केट में आज बहुत बड़ा रिस्क लेने से बचें।
उपाय: माँ लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाएं और उन्हें इत्र अर्पित करें। उस इत्र का थोड़ा सा प्रयोग स्वयं भी करें।
वृष राशि की महिलाओं को आज अपने गले और गर्दन का विशेष ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि वृष राशि शरीर के इसी हिस्से का प्रतिनिधित्व करती है। आज मौसम में बदलाव के कारण गले में खराश, टॉन्सिल या थायराइड से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। ठंडी और खट्टी चीजों के सेवन से परहेज करें। आज गर्दन में जकड़न महसूस हो सकती है, इसलिए काम करते समय सही मुद्रा में बैठें। आज मानसिक रूप से आप स्थिर रहेंगी, किसी पुरानी बात को लेकर मन भरी हो सकता है।
उपाय: सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पिएं और ॐ शुक्राय नमः मंत्र का जाप करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।