दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। बिग बॉस सीजन 12 की विजेता और 'ससुराल सिमर का' फेम एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने दर्शको के दिलों में अपनी एक अलग जगह बना ली है। छोटे पर्दे की बात करें तो दीपिका सभी दर्शकों की चाहेती हैं और उन्होंने छोटे पर्दे की दुनियां में अपना एक अलग मुकाम बना दिया है। टीवी जगत की चहेती बहु का खिताब पाने वाली दीपिका को लोगों ने बिग बॉस में उनके असल रूप में देखा था और उन्हें लोगों से बहुत प्यार भी मिला था। चलिए आज हम आपको उनके और उनके पति के घर की फोटोज दिखाते हैं।
कहां है दीपिका का फ्लैट?
View this post on Instagram
दीपिका और शोएब दोनों मुंबई के पॉश एरिया में रहते हैं। इस कपल के पास एक आलीशान फ्लैट है। वह अपने यूट्यूब चैनल पर अक्सर अपने घर के अंदर की वीडियो शेयर करती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अपने सपनों का घर खुद दीपिका ने ही डिजाइन किया है। इस घर का लिविंग रूम बहुत सुंदर है और इसमें डेकोरेशन फ्लावर्स से की गई है।
View this post on Instagram
लिविंग एरिया में दीपिका ने ब्राउन कलर का बड़ा सा सोफा भी है। लिविंग एरिया की दीवार पर उन्होंने पिंक शेड का पेंट करवाया जो दिखने में बहुत सुंदर है।
इसे जरूर पढ़ें- अपने पति से भी कहीं अधिक पॉपुलर हैं टीवी की ये एक्ट्रेसेस
कैसा दिखता है घर?
View this post on Instagram
दीपिका के घर की फोटोज उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर भी हैं। एक फोटो में उनकी खूबसूरत बालकनी भी नजर आई है। उन्होंने न सिर्फ अपने घर को अंदर से सजाया है बल्कि बाहर से भी सजाया है और दीवारों पर ग्रास भी लगाया हुआ है। इसके अलावा दीपिका और शोएब का बेडरूम भी दिखने में बहुत यूनिक है। दीपिका ने अपने घर का ज्यादातर हिस्सा व्हाइट थीम पर सजाया है। उन्होंने दिवाली पर भी पूरे घर को खूबसूरत लाइटिंग से डेकोरेट किया था।
इसे जरूर पढ़ें:मशहूर टीवी एक्ट्रेस जिनका दिल देसी छोड़ विदेशी लड़कों पर आया
सोशल मीडिया पर शेयर की हैं फोटोज
दीपिका ने कई सारी फोटोज अपने घर के अलग-अलग हिस्सों की शेयर की है। दीपिका ने शोएब इब्राहिम के साथ साल 2017 में निकाह किया था। दीपिका अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर काफी एक्टिव रहती है और आये दिन अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़ी सारी बातें शेयर करती रहती हैं।
आपको दीपिका और शोएब का घर कैसा लगा हमें कमेंट करके बताएं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
image credit- instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों