Saraswati Puja Temple Decoration: मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए इस तरीके से सजाएं मंदिर

Basant Panchami 2024:  बसंत पंचमी के मौके पर मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए इस तरह से सजाएं मंदिर।

basant panchami temple decoration

Temple Decoration Idea: हिंदू धर्म में बसंत पंचमी का खास महत्व है। यह पर्व हर साल माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 14 फरवरी को है। इस दिन मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की जाती है। लोग इस दिन को अलग-अलग तरीके से सेलिब्रेट करते हैं। मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए लोग अपने घर और मंदिर को सुंदर तरीके से डेकोरेट करते हैं। ऐसे में अगर आप भी माता के मंदिर को सजाने का यूनिक तरीका ढूंढ रही हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। इस लेख में आज हम आपको कुछ ऐसे इजी तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे फॉलो कर आप अपने मंदिर को बेहद ही खूबसूरत तरीके से सजा सकती हैं।

गेंदे के फूल से सजाएं मंदिर

flower decoration

बसंत पंचमी के पर्व पर अगर आप अपने मंदिर को पीले रंग से सजाना चाहती हैं, तो गेंदे के फूल से आप अपने मंदिर द्वारा को सजा सकती हैं। पीले फूल की तोरण को आप अपने हिसाब से डिजाइन कर सकती हैं। पीले फूल के बीच में हरे पत्ते जरूर लगाएं। पीले फूल और पत्तियों का कॉम्बिनेशन आपके मंदिर के लुक को यूनिक और अट्रैक्टिव बनाएगा।

मिट्टी के बर्तनों का करें इस्तेमाल

soil pot decoration idea

मां सरस्वती के मंदिर को सजाने के लिए आप मिट्टी के बर्तन का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए मिट्टी के बर्तन को कलर करके उसमें फूल भरकर मंदिर के किनारे पर रखकर सजा सकती हैं।

साड़ी की मदद से करें सजावट

घर पर रखी साड़ियों की मदद से आप अपने मंदिर को सजा सकती हैं। साड़ियों की चुनार बनाकर मंदिर के द्वार और बैकग्राउंड में लगा सकती हैं।

पतंग से करें सजावट

अगर आप मंदिर को यूनिक तरीके से सजाने का सोच रहीं हैं तो आप टेंपल को पतंग की मदद से भी सजा सकती हैं। कलरफुल पेपर को काटकर पतंग के आकार में बना लें।

इसे भी पढ़ें- मां सरस्वती को बसंत पंचमी के दिन जरूर चढ़ाएं ये फूल, मिलेगी माता की कृपा

लाइट्स का करें इस्तेमाल

lights decoration

बाजार में लाइट्स की हजारों वैरायटी आसानी से मिल जाएंगी। ऐसे में मंदिर को नया लुक देने के लिए इससे बेस्ट तरीका कुछ नहीं है। मंदिर के द्वार पर लटकन वाली लाइट्स का इस्तेमाल करें।

मंदिर के पास बनाएं रंगोली

मंदिर के लुक को और भी खूबसूरत बनाने के लिए आप मंदिर की फर्श पर रंगोली बना सकती हैं। इसके लिए आप परमानेंट रंगोली स्टिकर या रंगोली कलर की मदद से रंगोली बना सकती हैं।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

Image credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP