इंडियन टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने अपने बेबी शावर की तस्वीरें शेयर की है और ये तस्वीरें अन्य स्टार्स के बेबी शावर से बहुत ही अलग है। सानिया मिर्जा के बेबी शावर की तस्वीरें देखकर ये लग रहा है कि जैसे मानों कोई पायजामा पार्टी हों।
सानिया ने सोशल मीडिया पर अपने बेबी शावर पार्टी की तस्वीरें और विडियोज अपलोड किए हैं। इनमें वह अपनी फैमिली और कुछ चुनिंदा दोस्तों के साथ दिख रही हैं। हालांकि उनकी इस पार्टी में क्रिकेट पति शोएब मलिक शामिल नहीं हो सके।
Image Courtesy: Mirzasaniar/Instagram
सानिया ने पति को भेजा मैसेज
सानिया मिर्जा के बेबी शावर में उनके पति शोएब शामिल नहीं हो सके। सानिया ने अपने पति शोएब के लिए लिखा, “आपको मिस कर रही हूं, लेकिन ड्यूटी पहले।“ सानिया मिर्जा ने पार्टी में स्टार बना हुआ केक काटा। सानिया की इस पार्टी में चुनिंदा फैमिली फ्रेंड्स ही शामिल हुए।
View this post on Instagram
एक इंटरव्यू के दौरान सानिया ने कहा था कि उनके शौहर शोएब मलिक काफी लंबे से समय पिता बनना चाहते थे लेकिन उन्होंने अपनी इच्छा जाहिर नहीं की थी। शोएब का काफी सम्मान करती हैं और अब समय आ गया है कि दोनों पेरेंटशिप के लिए राजी हैं।
Read more: सानिया मिर्जा को शादी के 8 साल बाद होगा बच्चा, कर रही हैं बेसब्री से इंतजार
Image Courtesy: Mirzasaniar/Instagram
सानिया और शोएब को चाहिए बेटी
सानिया मिर्जा ने अपनी इच्छा जाहिर करते हुए कहा था कि उन्हें और उनके शौहर को एक नन्ही परी चाहिए जिसका नाम वो ‘मिर्जा मलिक’ रखेंगे। इंडियन टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा ने देश को कई मेडल दिलाए हैं। सानिया मिर्जा ने पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक से साल 2010 में शादी की थी। शादी के 8 साल बाद अब सानिया और शोएब माता-पिता बनने जा रहे हैं। खबरों की मानें तो सानिया मिर्जा की डिलिवरी अक्टूबर में होगी। बता दें कि सानिया मिर्जा ने इन दिनों कई फोटोशूट कराए हैं। वह अपने बेबी का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।
सानिया मिर्जा ने एक इंटरव्यू में कहा, “मेरी शादी का उद्देश्य भारत और पाकिस्तान को एकजुट करना नहीं था। उस समय काफी लोग यह सोचते थे कि हम दोनों ने भारत-पाक को एकजुट करने के लिए शादी की तो यह सच नहीं है। यह कोई महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय घटना नहीं थी। हम दोनों ने एक-दूसरे के साथ जीवन भर रहने का फैसला किया और शादी कर ली। मुझे पाकिस्तान में भी भरपूर प्यार मिलता है।“
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों