सलमान खान बॉलीवुड के सबसे चहेते स्टार हैं। सलमान बखूबी अपनी ऑडियंस का दिल जीतना जानते हैं। खासतौर पर बात जब उनकी होस्टिंग की आती है तो उन्हें कोई पछाड़ नहीं सकता है। यह कहा जा सकता है कि बिग बॉस के शो को दर्शक बिना सलमान खान के इमैजिन नहीं कर सकते हैं।
यही कारण है कि 2010 से वह बिग बॉस का शो होस्ट कर रहे हैं। सलमान वीकेंड के वार पर आते हैं और कभी हंसी ठिठोली करते हैं तो कभी घरवालों की क्लास लेते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको बिग बॉस हाउस में हुए सलमान खान के सबसे फनी मोमेंट्स की याद दिलाएंगे।
नोरा फतेही का फेमस सॉन्ग हाय गर्मी और उसके हुक स्टेप को लोग आज भी ट्राई करते हैं। हुआ कुछ यूं था कि सलमान खान ने सीजन 14 में कोरियोग्राफर की टीम को बुलाया था जिसमें पुनीत पाठक, यूसुफ, शक्ति मोहन और फिल्ममेकर रेमो डिसूजा शामिल थे। ऐसे में गेस्ट ने सलमान खान को हाय गर्मी सॉन्ग का सिग्नेचर स्टेप करने को कहा और सलमान खान हमेशा की तरह अपने डांस से सभी का दिल जीतने में कामयाब रहे।
View this post on Instagram
यह कहना गलत नहीं होगा कि जब सलमान खान हस्ते हैं तो उन्हें देख सभी के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। उनके हसने का अंदाज ही ऐसा है। बिग बॉस 13 में एक नहीं बल्कि कई बार सलमान वीकेंड के वार पर जमकर मस्ती करते हुए नजर आएं, लेकिन जब शहनाज के भाई शहबाज घर के अंदर इंटर हुए थे तो उन्होंने सलमान के सामने बिग बॉस पर एक जोक मारा जिसके बाद सलमान इतना हंसे की उनके आंखों से आंसू निकल आए थे।
इसे भी पढ़ें:बिग बॉस शो के ये मोमेंट्स हैं गवाह, सलमान खान है असली भाई जान
बिग बॉस शो और सलमान खान का अलग सा नाता है। शो में सलमान खान को कितनी बार खुले मन से हंसते हुए देखा है। यह वाक्या भी बिग बॉस सीजन 13 का ही है। इस समय अनिल कपूर अपनी फिल्म मलंग की प्रमोशन के लिए अन्य स्टार कास्ट के साथ शो में पहुंचे थे। दिशा पाटनी ने सलमान और अनिल कपूर को आइकॉनिक स्लो मोशन फाइट सीन को रिक्रीट करने को कहा। इसके बाद जो हुआ उसे शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है। दोनों ने इतने एक से सीन को दोहराया की सभा लोग हंसते रह गए थे।
इसे भी पढ़ें:Salman Khan Bigg Boss 16 Fees: सलमान खान की फीस सुनकर आप भी हो जाएंगे हैरान
बिग बॉस के शो में हिंदुस्तानी भाऊ के नाम से फेमस विकास फाटक भी कंटेस्टेंट बनकर एंट्री ले चुके हैं। भाऊ ने सलमान खान को बताया था की वह संजय दत्त के डाई हार्ड फैन हैं। ऐसे में सलमान ने खुद संजय बनकर भाऊ से कुछ इस तरह बात की, हैलो हू इज स्पीकिंग? इस पर भाऊ कहते हैं आई लव यू भाई, मदर प्रॉमिस यू आर माय डार्लिंग.... इतने में ही सलमान कहते हैं हां बाबा ही वांट्स टू से समथिंग और फिर सभी लोगों ने हसंना शुरू कर दिया।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।